भारत विभिन्न सभ्यताओं वाला देश है, जिनकी अलग-अलग खूबियां हैं। भारत में कई सभ्यताएं विकसित हुई हैं। आज भी उन सभ्यता द्वारा बनवाए गए कई ऐसे मशहूर मकबरे और स्मारक मौजूद हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए। भारत में मुगल कालीन सभ्यता द्वारा बनवाई गई कई इमारतें,स्मारक, मकबरे आज भी मौजूद हैं, जो एक बेहतरीन वास्तुकला और शिल्पकला का नमूना है। इन इमारतों में सबसे मशहूर और खूबसूरत ताजमहल है।
यह खूबसूरत इमारत आगरा में स्थित है, जिसका दीदार करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।आज हम आपको आगरा की ऐसी इमारत के बारे में बताएंगे, जो ताजमहल के ठीक सामने बनी हुई है। मगर यह इमारत किसी रानी या राजा के लिए नहीं, बल्कि एक किन्नर के लिए बनवाया गया था। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस हवेली की क्या खासियत है।
ताजमहल के म्यूजियम में प्रदर्शित ब्रिटिशकालीन ड्राइंग्स में आगा खां की हवेली का जिक्र मिलता है। यह आगरा में स्थित है, जिसे ताजमहल और हवेली खान-ए-दुर्रां के बीच बनाया गया है। इतिहास के अनुसार आगा खां हवेली का निर्माण दशहरा घाट से पूर्वी दिशा पर यमुना किनारा पर किया गया था।
इस हवेली को मुमताज की सुरक्षा करने के लिए बनाया गया था। कहा जाता है कि इस हवेली का निर्माण साल 1652 के आस-पास किया गया था। हालांकि, इसको लेकर इतिहासकारों में विवाद है।
इसे जरूर पढ़ें- अकबर का सबसे वफादार किन्नर था इतिमाद खान, हरम पर रखता था निगाह
आस्ट्रियन इतिहासकार ईवा कोच ने अपनी किताब ‘द कंप्लीट ताजमहल एंड द रिवरफ्रंट गार्डन्स आफ आगरा’ में हवेली आगा खां के बारे में बताया है कि आगा खां मुमताज की सेवा में तैनात एक किन्नर थे। यह ताजमहल से दूर रहकर मुमताज की सुरक्षा पर ध्यान देते थे। इसलिए इस हवेली का नाम भी आगा खां रखा गया था।
माना जाता है कि यह हवेली बहुत बड़ी थी, जिसकी संरचना इंडो-इस्लामिक शैली में बनाई गई थी। हालांकि, अब इस हवेली के तीन मंजिला बुर्ज ही अवशेष के रूप में बाकी रह गए हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने हवेली आगा खां को तीन साल पहले ही संरक्षित स्मारक घोषित किया है। इस हवेली का जिक्र ताजमहल के म्यूजियम में प्रदर्शित ब्रिटिशकालीन ड्राइंग्स में भी मिलता है। अगर आप इस हवेली को एक्सप्लोर करने के लिए नहीं गए हैं, तो एक बार जरूर जाएं और इतिहास से रूबरू होने की कोशिश करें।
इसे जरूर पढ़ें- आगा खान पैलेस: भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक
इस खूबसूरत हवेली का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।(दिल्ली की शान हैं ये 5 महल) अगर आप इस हवेली को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यहां सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच जाएं। अगर इससे ज्यादा लेट जाएंगे, तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आप भी इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।