
ताजमहल, दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। हर साल लाखों लोग इस खूबसूरत इमारत का दीदार करने आते हैं। हालांकि, एक ऐसा दिन भी आता है, जब ताजमहल की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, मुगल बादशाह शाहजहां की डेथ एनिवर्सरी पर यहां चहल-पहल और भी बढ़ जाती है। हर दिन के मुकाबले यहां सैलानी और भी ज्यादा आते हैं। आस-पास की मार्केट भी अच्छे तरीके से सजाए जाते हैं। शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। उनकी डेथ एनिवर्सरी पर 3 दिवसीय उर्स की शुरुआत गुरुवार, दोपहर 2 बजे से होने जा रही है। इस दौरान अगर आप भी ताजमहल देखने जा रही हैं, तो जान लें 3 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के बारे में सभी जानकारी।
आज, यानी 15 जनवरी 2026 को आप दोपहर 2 बजे से सूर्यास्त तक ताजमहल में फ्री में एंट्री कर पाएंगी। इसके बाद आप 17 जनवरी को 8:30 बजे से सूर्यास्त तक आप फ्री में ताजमहल का दीदार कर पाएंगी। ध्यान रखें कि 17 जनवरी के बाद आपको पहले की तरह ही ताजमहल देखने पर एंट्री फीस देनी होगी।
इसे भी पढे़ं- वीकेंड पर पार्टनर के साथ दो दिनों के ट्रिप पर आगरा जा रहे हैं, तो ताजमहल के सिवा इन जगहों पर घूमना न भूलें

पर्यटक ध्यान रखें कि हर शुक्रवार ताजमहल बंद रहता है, लेकिन 16 जनवरी को पर्यटकों के लिए यह खोला जाएगा। इसकी समय सीमा तय की गई है। 16 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे से पर्यटकों के लिए ताजमहल खोला जाएगा। इसके पहले शुक्रवार को सुबह के समय स्मारक में केवल नमाजियों के लिए एंट्री होगी। 2 बजे के बाद आम पर्यटक फ्री में एंट्री कर पाएंगे।

शाहजहां के उर्स के दौरान सबसे खास दिन 17 जनवरी का होता है। इस दिन उन्हें 1720 मीटर लंबी एक चादर चढ़ाई जाती है। इस चादर की खासियत यह है कि पिछले साल की तुलना में 82 मीटर लंबाई अधिक है। इस चादर को चढ़ाई की परंपरा पिछले 40 सालों से चल रही है। 82 वर्षीय हाजी ताहिरुद्दीन ताहिर, जो खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी के अध्यक्ष हैं, उनके द्वारा इस परंपरा को निभाया जा रहा है। इसे आगरा के फेमस ऐतिहासिक स्थल में से एक माना जाता है, आगरा आ रहे लोग इसे देखने जरूर आते हैं।
इसे भी पढ़ें- Agra Metro News: आगरा में शुरू हुई मेट्रो सेवा, जानें किराए-रूट से लेकर सभी जानकारियां
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।