herzindagi
weekend getaways in agra for  day trip

वीकेंड पर पार्टनर के साथ दो दिनों के ट्रिप पर आगरा जा रहे हैं, तो ताजमहल के सिवा इन जगहों पर घूमना न भूलें

अक्सर कपल्स ऐसी जगह घूमने जाने का प्लान बनाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें एक साथ कई सुंदर नजारों को देखने का मौका मिले। अगर किसी लोकेशन पर अच्छे टूरिस्ट स्पॉट नहीं होंगे, तो उन्हें वहां ट्रैवल करना व्यर्थ महसूस होने लगता है।   
Editorial
Updated:- 2024-04-25, 16:34 IST

2 दिनों की छुट्टियों में आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिस्ट में सबसे पहला लोकेशन ताजमहल होगा। आगरा घूमने जाने वाले लोगों के लिए सबसे पहला टूरिस्ट स्पॉट ताजमहल ही होता है। लेकिन इतनी दूर अगर आप घूमने जाएंगे, तो इसके अलावा भी आपको कहीं घूमना होगा। केवल एक जगह से घूम कर वापस आना, आपके लिए नुकसानदायक होगा। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको ताजमहल के सिवा आगरा की उन फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको 2 दिनों के ट्रिप में घूमकर जरूर आना चाहिए। अगर आप इन जगहों पर चले गए, तो वापस आने के बाद आपको आगरा ट्रिप प्लान करने का अफसोस नहीं होगा। 

दयालबाग

dayalbag

ताजमहल का खूबसूरत नजारा देखने के बाद आपको एक बार दयालबाग की ऐतिहासिक इमारत देखने भी जाना चाहिए। इसे दयालु का गार्डन भी कहा जाता है। इसका इतिहास 108 साल पुराना बताया जाता है। यहां एक

कुआं है, जो मुबारक कुएं के नाम से जाना जाता है। इस जगह का मुख्य आकर्षण सफेद संगमरमर का सामुदायिक हॉल है। इसे आगरा के फेमस ऐतिहासिक स्थल में से एक माना जाता है। 

  • लोकेशन- स्वामी बाग मंदिर, दयालबाग, आगरा
  • समय: सुबह 11:00 बजे - शाम 06:30 बजे

इसे भी पढ़ें- Agra Metro News: आगरा में शुरू हुई मेट्रो सेवा, जानें किराए-रूट से लेकर सभी जानकारियां

 

पालीवाल पार्क लेक (Paliwal Park Lake)

Paliwal Park Lake

अगर आप इन दो दिनों में लेक के किनारे अपने पार्टनर के साथ सुकूनभरा समय बिताना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां तरह-तरह के पक्षियों और पानी में तैरती सुंदर मछलियां भी देखने को मिलेंगी। आगरा में अच्छी लेक के लिए इस जगह को जाना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- आगरा घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

कीठम झील आगरा (Keetham Lake)

Keetham Lake

अगर आप ऐतिहासिक स्थलों के अलावा किसी सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो यहां जा सकते हैं। कीठम झील, जिसे सूर सरोवर भी कहा जाता है। यह जगह आगरा से 20 किमी दूर नेशनल हाईवे-2 पर स्थित है। यहां 

प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं। यह झील 7.13 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है और चारों तरफ से हरे-भरे जंगलों से ढकी हुई है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik, agratourism.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।