herzindagi
one week mount abu honeymoon trip under budget

हनीमून के लिए माउंट आबू जा रहे हैं, तो इस तरह प्लान करें मात्र 10 हजार में ट्रिप

अगर आप कम बजट में ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।   
Editorial
Updated:- 2024-02-27, 12:15 IST

राजस्थान का माउंट आबू कपल्स के बीच काफी फेमस है। यह अरावली की पहाड़ियों में स्थित एक फेमस कपल्स स्पॉट है। यहां का मौसम इतना ज्यादा सुहाना रहता है कि इसे राजस्थान की एकमात्र ठंडी जगह बोला जाता है। बहुत सुन्दर और मनमोहक माउंट आबू उदयपुर के नजदीक है।

अगर आप हनीमून के लिए कहीं सस्ती जगह जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कम बजट में माउंट आबू ट्रिप प्लान करने के कुछ टिप्स बताएंगे। 

कैसे पहुंचे माउंट आबू

Tips to plan budget trip for mount abu

  • अगर आप हनीमून के लिए कम बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो फ्लाइट की बजाय ट्रेन से ट्रिप प्लान करें। 
  • माउंट आबू के लिए आपको आबू रोड रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन लेनी होगी। 
  • आप चाहें, तो पहले उदयपुर आ सकते हैं। उदयपुर घूमने के बाद आप माउंट आबू जा सकते हैं। 
  • ट्रेन टिकट बुक करते समय ध्यान रखें कि आप स्लीपर कोच में टिकट बुक करें। 
  • स्लीपर कोच में टिकट आपको 400 से 500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।  (इन 5 बीचेज की खूबसूरती का लीजिए मजा)
  • इस तरह दो लोगों का आने-जाना का खर्चा 2000 रुपये में पूरा हो जाएगा। 
  • माउंट आबू पहुंचने के लिए आप बस भी ले सकते हैं। लेकिन अगर आप दूर से ट्रैवल कर रहे हैं, तो ट्रेन से घूमना बेस्ट है। 

इसे भी पढ़ें- यहां स्थित है विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील, इसे बनाने में लगे थे कई साल

 

माउंट आबू में होटल

mount abu tour package for  days

माउंट आबू में होटल आपको सस्ते में मिल जाएंगे। लेकिन इसके लिए आप होटल ऑनलाइन ही बुक कर लें। अगर आप होटल माउंट आबू जाकर बुक करते हैं, तो यह आपको महंगा पड़ सकता है। इसलिए आप ऑनलाइन ही होटल बुक करें। आपको मात्र 1000 से 1500 रुपये में होटल आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह अगर आप माउंट आबू में 3 दिन घूमते हैं, तो होटल का खर्चा 3000 रुपये तक आएगा। 

इसे भी पढ़ें-  देश के इन 5 आइलैंड की खूबसूरती के आगे मालदीव भी लगता है फीका 

 

माउंट आबू में खाने का खर्चा

mount abu tour package

अगर आप होटल में खाना खाएंगे, तो आपको 3 दिन का खाना महंगा पड़ेगा। इसलिए आप होटल से बाहर माउंट आबू में  किसी ढाबे या स्टॉल से खाना खाएं। यह आपको होटल के मुकाबले काफी सस्ता पड़ेगा। इस तरह 3 दिन का खाने का खर्चा आपका 2000 से 2500 रुपये तक आएगा। 

इसे भी पढ़ें- देवताओं ने अपने हाथों से बनाई थी भारत की यह झील, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान

माउंट आबू में घूमने का खर्चा

अगर आप पहले उदयपुर जा रहे हैं, तो आप यहां से स्कूटी रेंट पर ले सकते हैं। स्कूटी से घूमने का मजा अलग ही होता है। आपको उदयपुर में मात्र 600 से 700 रुपये में स्कूटी रेंट पर मिल जाएगा। 3 दिन का पेट्रोल का खर्चा आप 1500 रुपये तक लगाएंगे। इस तरह आपको कैब या बस पर अलग से खर्चा नहीं करना होगा। आप खुद पूरा माउंट आबू अपने पार्टनर के साथ अकेले घूम सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।