'सब जग होरी, या बृज होरी' बृज की होली के लिए कहावत बहुत प्रचलित है। इसका अर्थ है कि पूरे जग में मनाई जाने वाली होली में इतना रस नहीं है जितना केवल बृज की होली खेलने में आनंद है। यह बात कई मायनों में बृज की होली पर सटीक भी बैठती है। पुरे भारत में हाली का त्योहार 3,5 या 7 दिन तक मनाया जाता है मगर, बृज की होली शुरू होती हैं तो खत्म होने का नाम ही नहीं लेती। रंगों का खुमार और राधा-कृष्ण की धुन में रमे हुए भक्त होली के जोश में अपनी सुध-बुध ही गंवा बैठते हैं। होली के आने के पहले ही पूरे बृज में होली का हुड़दंग शुरू हो जाता है। वैसे तो साल भर भगवान कृष्ण और राधा रानी के भक्तों की भीड़ बृज में रहती हैं मगर, जब होली का त्योहार आने वाला होता है तो यह भीड़ दो गुनी हो जाती। सभी भक्त अपने ईश्वर के साथ रंगों का उत्सव मनाने बरसाना, गोकुल, नंदगांव, वृंदावन, मथुरा, दाउजी और आस-पास के गांव पहुंच जाते हैं।
इस वर्ष होली का त्योहार 10 मार्च को हैं मगर, भगवान कृष्ण और राधा रानी की होली 3 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। अगर आप इस बार बृज की होली का आनंद उठाना चाहते हैं तो बैग पैक कर लीजिए। इस बार बृज में 3 मार्च से 12 मार्च तक होली का उत्सव मनाया जाएगा। जी हां, बृज की होली पूरे 10 दिन खेली जाती है। वसंत पंचमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को गुलाल लगा कर शगुन किया जाता है। इसके बाद होली का त्योहरा बरसाना में शुरू हो जाता है। रंगों का खुमार श्री कृष्ण पर धीरे-धीरे चढ़ता है और होली के करीब आते ही यह खुमार चरम पर होता है। शुरुआत होती हैं लड्डुओं की होली से। यह होली बरसाना में राधा रानी के महल में खेली जाती है। इस बार 3 मार्च का यह होली खेली जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: Holi Recipe 2020: मटर की कचौड़ी की जगह घर पर बनाएं टेस्टी 'मटर की गुझिया'
View this post on Instagram
लड्डू होली के बाद बृज की प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाती है। यह बृज के अलग-अलग गांव और नगरों में अलग-अलग नाम से खेली जाती है। इस होली की शुरुआत होती हैं जब नंदगांव के ग्वाले बरसाना की गोपियों को छेड़ने आते हैं। तब गोपियां ग्वालों पर लाट्ठियां बरसाती हैं। बरसाना में यह होली 4 मार्च को खेली जाएगी वहीं बरसाने के ग्वाले भी नंदगांव जाते हैं और वहां यह होली 5 मार्च को खेली जाएगी। 5 मार्च को ही लट्ठमार होली गांव रावल में भी खेली जाती है। सब से ज्यादा लट्ठमार होली बरसाना की प्रचलित है। यह होली शाम के वक्त खेली जाती है। इंडिया की इन ऑफबीट जगहों पर लें रंगभरी होली का मजा
इसे जरूर पढ़ें: Famous Temple: यहां अपने भक्त के लिए खुद गवाही देने चले आए थे बांके बिहारी
View this post on Instagram
बृज की होली शुरू होते ही पूर शहर अरबी गुलाल की खुशबू और सड़कें रंगों से भर जाती हैं। बरसाना में ही नहीं मथुरा और वृंदावन में भी होली का उत्सव जोरशोर से मनाया जाता है और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इस बार 6 मार्च को मथुरा और वृंदावन में होली का उत्सव मनाया जाएगा। 7 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी। यह होली लट्ठमार होली की तरह ही होती है। वहीं 9 मार्च को मथुरा के श्री द्वारिकाधीश मंदिर में होली का डोला निकाला जाएगा। यह बहुत ही भव्य कार्यक्रम होता है और इसके बाद बृज में बेशुमार रंग और होली का उत्सव मनाया जाता है। 10 मार्च को मथुरा के श्री द्वारिकाधीश मंदिर टेसू फूल, अबीर गुलाल होली खेली जाएगी। यह होली बहुत ही प्रसिद्ध है और इस होली को देखने देश के कोने-कोने से कृष्ण भक्त आते हैं। होली पर निभाई जाती हैं कुछ अजीब परंपराएं, कहीं मिलते हैं प्रेमी जोड़े तो कहीं चलती हैं लाठियां
मथुरा, वृंदावन और बरसाने के अलावा बल्देव गांव में दाउजी के मंदिर में भी होली का अलग नजारा देखने को मिलता है। इसके साथ ही गांव मुखराई में चरकुला नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। गांव जाब में जाब का हुरंगा भी देखने लायक होता है। मगर, यह सब होली के बाद होता है। इस बार यह 11 मार्च को है। गांव बठैन, गिडोह के हुरंगा के साथ होली का उत्सव समाप्त होता है। यनी 12 मार्च को बृज की होली इस बार खत्म हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की लठमार होली का ये दिलचस्प अंदाज देखिए
बृज की होली का आनंद लेना है तो पहले आपको मथुरा आना होगा। मथुरा आप ट्रेन से आ सकते हैं। यदि आप दिल्ली, आगरा, मेरठ या आसपास रहते हैं तो मथुरा की कई बस सेवाएं हैं। अगर आप हवाई यात्रा करके आ रहे हैं तो आपके लिए दिल्ली का इंदरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे करीब रहेगा। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि कैसे आप होली के बाद रख सकती हैं अपनी स्किन का ख्याल
वृंदावन, मथुरा और बरसाने में मंदिरों के पट 11:30 पर बंद कर दिए जाते हैं। तो आप इससे पहले ही वहां पहुंच जाएं। या फिर आप शाम 4 बजे पट खुलने के बाद दर्शन कर सकते हैं।
अब देर किस बात की टिकेट्स बुक कराइए, बैग पैक करिए और हो जाइए बृज की होली में शामिल होने को तैयार।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।