Famous Temple: यहां अपने भक्त के लिए खुद गवाही देने चले आए थे बांके बिहारी

ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में सब की इच्छाएं पूरी होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि बांके बिहारी खुद अपने भक्त के लिए गवाही देने के लिए चले आए थे।

pagal baba mandir

ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में सब की इच्छाएं पूरी होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि बांके बिहारी खुद अपने भक्त के लिए गवाही देने के लिए चले आए थे। यूपी में स्थित मथुरा को ‘कृष्ण की नगरी’ के नाम से जाना जाता है। साथ ही इस नगरी के बारे में कहा जाता है कि यहां कहीं भी एक पत्थर उछालों तो वो किसी ना किसी मंदिर में ही गिरेगा इसलिए तो इस नगरी को 'मंदिरों की नगरी' भी कहा जाता है। यहां एक नहीं बल्कि कई ऐसे मंदिर हैं जहां दर्शन करने के लिए हजारों लोगों की लाइन लगी रहती है। साथ ही यहां के कई पौराणिक किस्से हैं और उन किस्सों में छिपी लोगों की आस्था भी अटूट है शायद इसलिए यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। इन सब मंदिरों में एक मंदिर बहुत ज्यादा खास है और इस मंदिर का नाम है ‘पागल बाबा मंदिर’। आपको बता दें कि इस मंदिर का ‘पागल बाबा’ द्वारा कराया गया था और इस मंदिर को मॉडर्न वास्तुकला का उदाहरण भी माना जाता है।

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों भक्तों का तांता लगा रहता है, खासतौर पर पूर्णिमा के अवसर पर इस मंदिर में हजारो की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता है। ये बहुत प्रसिद्ध मंदिर है।

pagal baba mandir inside

Image Courtesy: Wikimedia

क्या है इस मंदिर की कहानी?

इस मंदिर के पीछे की कहानी कुछ यूं है कि पौराणिक कथायों की माने तो बांके बिहारी का एक गरीब ब्राह्मण बहुत बड़ा भक्त था। एक बार उसने एक महाजन से कुछ रुपए उधार लिए थे और हर महीने उसे थोड़ा-थोड़ा करके चुकता रहता था। जब लास्ट किस्त रह गई तब महाजन ने उसे अदालती नोटिस भेज दिया कि अभी तक उसने उधार चुकता नहीं किया है इसलिए पूरी रकम ब्याज वापस करे।

इसे जरूर पढ़ें-भगवान हनुमान की ऐसी मूर्तियां जिन्हें देखने के लिए आप करना चाहेंगी कई मीलों का सफर

ऐसे में ब्राह्मण बहुत परेशान हो गया था। उसने महाजन के पास जाकर बहुत सफाई दी लेकिन महाजन अपने दावे से टस से मस नहीं हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

कोर्ट में भी ब्राह्मण ने जज से यही कहा कि उसने सारा पैसा चुका दिया है और महाजन झूठ बोल रहा है। जज ने पूछा कोई गवाह है जिसके सामने तुम महाजन को पैसा देते थे। थोड़ी देर रुक कर और सोच कर ब्राह्मण ने कहा, “मेरे हिस्से की गवाही बांके बिहारी देंगे।“

ऐसे में अदालत ने गवाह का पता पूछा तो ब्राह्मण ने बताया, “बांके बिहारी वल्द वासुदेव, बांके बिहारी मंदिर वृंदावन।“ ऐसे में इस पते पर सम्मन जारी कर दिया गया। ब्राह्मण ने सम्मन को मूर्ति के सामने रखकर कहा, ‘‘बांके बिहारी आपको गवाही देने कचहरी आना है।''

pagal baba mandir inside

Image Courtesy: Wikimedia

इसके बाद यह हुआ कि गवाही के दिन सचमुच एक बूढ़ा आदमी जज के सामने खड़ा होकर बता गया कि पैसे देते समय मैं साथ होता था और साथ ही यह भी बता गया कि कब-कब रकम वापस की गई थी।

जब जज ने सेठ का बहीखाता देखा तो गवाही सच निकली। रकम दर्ज थी और नाम फर्जी डाला गया था। जज ने ब्राह्मण को निर्दोष करार दे दिया। महाजन के मन में उथल-पुथल मच गई और उसने ब्राह्मण से पूछा कि वो बूढ़ा आदमी कौंन था।

pagal baba mandir inside

Image Courtesy: Wikimedia

ब्राह्मण ने बताया कि वह तो सर्वत्र रहता है, गरीबों की मदद के लिए अपने आप आता है। इसके बाद जज साहब ब्राह्मण से बोले की यह आदमी कौन थे जो गवाही देकर चले गए? ब्राह्मण बोला “अरे जज साहब यही तो मेरा ठाकुर था। जो भक्त की दुविधा देख ना सका और भरोसे की लाज बचाने आ गया।“

इतना सुनने के बाद जज ब्राह्मण के चरणों में लेट गए और बांके बिहारी का पता पूछा। इस सवाल के जवाब में ब्राह्मण ने यही कहा, “मेरा ठाकुर तो सर्वत्र है वो तो हर जगह है।“ इसके बाद जज अपना घरबार और सारा काम-धंधा सब छोड़ ठाकुर को ढूंढने के लिए निकल गया और फकीर बन गया। जब वो बहुत साल बाद वृंदावन लौट कर आया तो लोग उसे पागल बाबा के नाम से जानने लगे।

इसे जरूर पढ़ें-इन 5 बातों का रखें खास ख्याल जब निकले आप केदारनाथ की यात्रा करने

इस मंदिर से दिखता है वृन्दावन सारा

‘पागल बाबा मंदिर’ दस मंजिल का बना हुआ है और इस मंजिल के उपरी भाग से वृन्दावन को बखूबी निहारा जा सकता है।

इस मंदिर के निचले भाग में पूरे साल कठपुतली डांस आयोजित किया जाता है।

क्या है मंदिर की टाइमिंग?

गर्मियों में: सुबह 5 बजे से 11 बजे तक और शाम को 3 बजे से 9 बजे तक।

सर्दियों में: सुबह 6 बजे से 12 बजे दोपहर तकऔर शाम को 3 बजे और 8:30 बजे तक।


कैसे पहुंचे पागल बाबा मंदिर?

हवाईमार्ग

वृन्दावन का सबसे पास में एयरपोर्ट दिल्ली है जो कि यहां से 145 किमी की दूरी पर स्थित हैं। नेशनल हाइवे 2 के जरिए यहां बस और कार से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

ट्रेन

वृन्दावन का नजदीकी रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। इसके बाद बाद बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

सड़क

वृन्दावन मुख्य राजमार्गों से जुड़ा हुआ है और यहां बस या निजी वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP