
जम्मू-कश्मीर को भारत का स्वर्ग माना जाता है। यह कपल्स के लिए एक रोमांटिक डेस्टिनेशन है। हर साल यहां हजारों कपल्स हनीमून के लिए आते हैं। लेकिन कश्मीर में हनीमून मनाना उतना सस्ता नहीं है, जितना आप सोचते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती रील्स को देखकर, लोगों को लगता है कि वह 15 हजार में हनीमून ट्रिप मना कर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपको कम बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो पहले आपको जम्मू कश्मीर की कुछ खास जगहों की लिस्ट बनानी चाहिए।
इसके बाद आपको कुछ ऐसे लोकेशन चुनने चाहिए, जहां आपको होटल भी सस्ते मिल जाए और खर्चा भी ज्यादा न हो। कोशिश करें कि सभी लोकेशन एक दूसरे से ज्यादा दूरी पर न हो। आप कम जगहों पर घूमें, लेकिन आराम से छुट्टियां बिताकर आएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कश्मीर की कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ कम बजट में घूमकर वापस आ जाएंगे।

श्रीनगर से मात्र 3 घंटे की दूरी पर स्थित इस जगह के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, क्योंकि हर किसी के जुबान पर बस श्रीनगर, गुलमर्ग और सोनमर्ग का नाम ही होता है। यहां आपको शांति और सुकून का अहसास होगा, क्योंकि इस जगह के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं।
साल के 6 महीने गुरेज वैली बर्फ से ढकी रहती है। लेकिन जुलाई, अगस्त और सितंबर का महीना घूमने के लिए बेस्ट है। अगर आपको नदियों से प्यार है, तो शांति से अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डाले नदी की कलकल करती आवाज को सुनें और समय बिताएं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से जम्मू कश्मीर इस तरह प्लान करें ट्रिप

अगर कश्मीर जा रहे हैं, तो आपको श्रीनगर डल झील देखने तो जरूर जाना चाहिए। यहां बोटिंग का खर्च आपको ज्यादा लग सकता है, लेकिन यहां का नजारा आपके दिल में बस जाएगा। अगर आप बोटिंग नहीं करना चाहते हैं, तो भी यहां तस्वीरें और वीडियो बनाने जा सकते हैं। यकीन मानिए यह जगह आपके हनीमून ट्रिप में चार-चांद लगा देगी। इस झील के आसपास के इलाके भी बेहद मनमोहक हैं। इसलिए अगर आप यहां जा रहे हैं, तो पैदल यात्रा कर सकते हैं। यह कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Trek In Jammu And Kashmir: कश्मीर में ग्रेट लेक्स ट्रेक घूमने का लुत्फ नहीं उठाया तो फिर कुछ नहीं घूमा

डल झील से किश्तवाड़ की दूरी 5 किमी है। आप सार्वजनिक परिवहन से यहां तक का सफर कर सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि क्या कश्मीर 5 घंटे की दूरी वाली जगहों पर जाना ठीक होगा, तो बता दें कि इस सफर में आप जो कश्मीर का सुंदर नजर देख पाएंगे, वो वाकई आपके लिए जिंदगी भर यादगार होगा। जम्मू-कश्मीर के सबसे ऊंचे स्थानों में से एक है। यहां आप चिनाब नदी की शानदार सुंदरता देख पाएंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।