All about great lakes trek in kashmir: बर्फ से ढके मनमोहक पहाड़, दिल को चंद मिनटों में मोहित कर देनी वाली झील और अद्भुत दृश्यों से परिपूर्ण जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना जाता है।
जम्मू कश्मीर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां देश के अलावा विदेश के हर कोने से हर महीने लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसी अद्भुत जगहों पर तो कुछ अधिक ही संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
जम्मू कश्मीर की खूबसूरती में सिर्फ पहाड़ या झील-झरने ही नहीं, बल्कि कुछ ट्रेक भी लगाते हैं। इस खूबसूरत प्रान्त में कुछ ऐसे ट्रेक हैं, जहां ट्रेकिंग करना कई लोगों का सपना हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको कश्मीर के सबसे प्रसिद्ध ग्रेट लेक्स ट्रेक के बारे में बताने जा रहे हैं। इस ट्रेक के बारे में जानने के बाद आप भी यहां ट्रेकिंग करने जरूर जाना चाहेंगे।
ग्रेट लेक्स ट्रेक जिसे कई लोग कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा इस ट्रेक को कई लोग सोनमर्ग-विशनसर-नारानाग ट्रेक के रूप में भी जानते हैं।
ग्रेट लेक्स ट्रेक जम्मू और कश्मीर के कश्मीर घाटी में अल्पाइन ऊंचाई वाला ट्रेक है। यह ट्रेक पूरे कश्मीर के साथ-साथ पूरे देश में ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है।
कश्मीर की हसीन वादियों में मौजूद ग्रेट लेक्स ट्रेक करीब 13 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। अगर आप किया जाए कि इस ट्रेक की लम्बाई क्या है, तो आपको बता दें कि ट्रेक की लम्बाई करीब 63 किमी है।
कहा जाता है कि 63 किमी लंबी इस ट्रेक को पूरा करने में 1 या 2 दिन नहीं, बल्कि 7-8 दिनों तक का समय लगता है। अगर मौसम खराब हो तो, 8 दिनों से अधिक भी दिन लग सकते हैं। यह ट्रेक सोनमर्ग से 8 हजार फीट पर शुरू होता है और गदसर में करीब 13 हजार की ऊंचाई तक पहुंचता है और नारनग में 7 हजार फीट पर समाप्त होता है।
इसे भी पढ़ें: पर्यटकों की पहली पसंद बन रही है जम्मू कश्मीर की यह अद्भुत जगह, बर्फबारी में जरूर पहुंचें
ग्रेट लेक्स ट्रेक किसी एक एक चीज नहीं, बल्कि कई चीजों के लिए फेमस है। पहल-एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह ट्रेक किसी हसीन सफर से कम नहीं है। दूसरा-यह ट्रेक प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।
तीसरा-ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़, ट्रेक के स्थित हजारों किस्म के फूल और झील-झरने खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। चौथा- यहां की ठंडी हवाएं और नजारे चंद मिनटों में पर्यटकों को दीवाना बन देते हैं।
जी हां, ग्रेट लेक्स ट्रेक के लिए भी कई भी जा सकता है, लेकिन ट्रेकिंग पर जाने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। जैसे-जैसे आप ट्रेक के लिए आगे बढ़ेंगे आप एलओसी के करीब पहुंचते जाएंगे।
जब पर्यटक ट्रेकिंग करते हुए एलओसी के करीब पहुंचते हैं, तो उनका चेकिंग होता है। इसके अलावा आईडी भी चेक किया जाता है। ऐसे में ग्रेट लेक्स ट्रेक पर जाने से पहले अपने साथ पहचान पत्र जरूर रखें।
इसे भी पढ़ें: कश्मीर को स्वर्ग बनाती हैं ये 4 जगहें, आप भी जानें
ग्रेट लेक्स ट्रेक एक्सप्लोर करने के बेस्ट समय के बारे में बात किया जाए तो जुलाई से सितंबर का माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बर्फबारी में इस यहां ट्रेकिंग का खतरे से खाली नहीं है। कहा जाता है कि बर्फबारी में इसे बंद कर दिया जाता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@insta,alpinelakestrekkgl, kashmir_great_lake_trek_
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।