Top Summer Vacation Places In Gujarat: देश में पश्चिमी हिस्से में स्थित गुजरात एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य माना जाता है। यह खूबसूरत राज्य अरब सागर के तट पर स्थित है।
गुजरात देश का एक ऐसा राज्य है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन स्थलों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध माना जाता है। इसलिए यहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
गुजरात देश का एक ऐसा भी राज्य है, जहां खूब गर्मी पड़ती है। मई से लेकर जुलाई के बीच में गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 45 °C के पार भी चला जाता है। इसलिए कई लोग गुजरात घूमने के लिए ठंडी-ठंडी जगहों से लेकर हिल स्टेशन की तलाश करते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात में स्थित कुछ ऐसे हिल्स और हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भीषण गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।
सतपुरा हिल स्टेशन (Saputara hill station)
गर्मियों में गुजरात में किसी शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले सतपुरा हिल स्टेशन का ही नाम लेते हैं। महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित सतपुरा, गुजरात के डांग जिले में पड़ता है।
समुद्र तल से करीब 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद सतपुरा गुजरात का एक खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है। भीषण गर्मी में भी यहां का तापमान 25 °C से 30 °C के बीच रहता है। सतपुरा के घने जंगलों में हर समय ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं, जिसके चलते गर्मी में यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप सापुतारा लेक से लेकर रोज गार्डन, सनराइज और सनसेट पॉइंट और स्टेप गार्डन जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:IRCTC का Sundar Saurashtra टूर पैकेज क्या है? जानें इसके बारे में सब कुछ
विल्सन हिल्स (Why Wilson Hills is so famous)
गुजरात के वलसाड जिले में स्थित विल्सन हिल्स राज्य का के खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है। पर्यटकों द्वारा विल्सन हिल्स को सतपुरा के बाद सबसे अधिक पसंद किया जाता है, क्योंकि गर्मी में यहां अमूमन ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और शांत वातावरण विल्सन हिल्स की खूबसूरती बढ़ाने में काम करते हैं। विल्सन हिल्स को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है। विल्स हिल्स की ऊंचाई से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों को कैद किया जा सकता है। यहां शानदार और यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
पावागढ़ हिल्स (Pavaagarh Hills)
गुजरात के वडोदरा के पंचमहल जिले में स्थित पावागढ़ हिल्स, राज्य का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटक स्थल माना जाता है। गुजरात में पावागढ़ हिल्स को कई लोग पावागढ़ हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं।
पावागढ़ हिल्स प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। कहा जाता है कि मानसून में जब पावागढ़ के पहाड़ों से झरने का पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा दिल खुश कर देता है। पावागढ़ में प्रसिद्ध महाकाली मंदिर का दर्शन करना कतई न भूलें। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना है।
इसे भी पढ़ें:Romantic Places: मई में पार्टनर के साथ देश की इन रोमांटिक जगहों पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंच जाएं
डॉन हिल्स (Don Hills)
गुजरात के डांग जिले में स्थित डॉन हिल्स को कई लोग डॉन हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं। यह हिल अपने शांत और शुद्ध वातावरण से लिए सबसे अधिक जाना जाता है। भीषण गर्मी में भी यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है।
डॉन हिल्स प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां कई पर्यटक प्रकृति के बीच समय बिताने से लेकर एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी पहुंचते हैं। डॉन हिल्स में आप कई जनजातीय समुदाय को भी देख सकते हैं। मानसून में डॉन हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@saputaraindia,valundra99/insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों