भारतीय रेलवे के टूर पैकेज को आप उनके नाम के साथ सर्च कर सकते हैं। वेबसाइट पर हर पैकेज का अलग-अलग नाम रखा गया है। यह नाम शहर क फेमस स्पॉट के हिसाब से रखा जाता है। इसी तरह भारतीय रेलवे के सुंदर सौराष्ट्र टूर पैकेज में भी आपको कई जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। इन टूर पैकज के बारे में आपको पूरी जानकारी डिटेल्स के साथ वेबसाइट पर पढ़ने को मिल जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय रेलवे के सुंदर सौराष्ट्र टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सुंदर सौराष्ट्र टूर पैकेज (Gujarat Budget Tour Package)
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद, कल्याण, पुणे, सिकंदराबाद और सोलापुर से हो रही है।
- पैकेज में आपको वडोदरा, अहमदाबाद, द्वारका और सोमनाथ घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 30 अप्रैल से होगी। इसके बाद आप हर बुधवार टिकट बुक कर पाएंगे।
- पैकेज का नाम Sundar Saurashtra है। आप पैकेज का नाम डालकर भी सर्च कर सकते हैं।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
पैकेज फीस
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 29210 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 28680 रुपये है।
- बच्चों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 22810 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज में आपको स्लीपर क्लास और 3AC ट्रेन टिकट बुकिंग का भी ऑप्शन मिलता है।
- घूमने के लिए आपको AC कैब और बस की सुविधा मिल रही है। ध्यान रखें कि यह यह शेयरिंग वाहन होंगे।
- खाने के लिए आपको 4 दिन का नाश्ता और 4 दिन का लंच मिलेगा।
- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल पर घुमाया जाएगा।
- टूरिस्ट प्लेस पर अगर एंट्री के लिए टिकट लगती है, तो आपको अलग से पैसे देने होंगे।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों