नर्मदा नदी के तट पर स्थित मध्य प्रदेश को हिन्दुतान का दिल कहा जाता है क्यूंकि, मध्य प्रदेश की बेहतरीन खूबसूरती को देखने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों से भी हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते रहते हैं। मध्य प्रदेश के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक महेश्वर प्राचीन ईमारत, प्रकृतिक खूबसूरती और आश्चर्यजनक परिदृश्य के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ मस्ती और धमाल करने के लिए भी आप किसी खास डेस्टिनेशन की तलाश में है, तो महेश्वर से बेहतरीन कोई जगह नहीं। तो चलिए इस लेख में महेश्वर की कुछ शानदार जगहों के बारे में जानते हैं।
मध्य प्रदेश के कुंडा नदी के तट पर स्थित खरगोन, महेश्वर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। यह जगह अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए बेहद ही प्रसिद्ध जगह मानी जाती है। यहां आपको महेश्वर की इतिहास से रूबरू होने का पूरा मौका मिलेगा। यहां नवग्रह मंदिर और अहिल्या किला घूमने के साथ-साथ आपको मस्ती और धमाल करने का पूरा मौका मिलेगा। यहां घूमने जाएं तो नवग्रह मंदिर दर्शन के लिए दोस्तों के साथ ज़रूर पहुंचें।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के इन 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर मिलता है घूमने का असली मजा
लेख के शुरुआत में ही उल्लेख किया था कि यहां आप घूमने के साथ-साथ दोस्तों के साथ मस्ती और धमाल भी खूब कर सकते हैं। नर्मदा घाट सैलानियों के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है, क्यूंकि इसे एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। घाट के आसपास मौजूद हरियाली सैलानियों को और भी लुभाती है। यहां आप दोस्तों के साथ नौका विहार का भी आनंद उठा सकते हैं।
अगर आपको प्राचीन इतिहास से रूबरू और ऐतिहासिक ईमारत में घूमने का शौक हैं, तो आप महेश्वर में स्थित अहिल्या किला ज़रूर घूमने के लिए पहुंचें। कहा जाता है कि यह किला लगभग 250 साल पुराना है। कहा जाता है कि यह किला मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर की राजधानी था। इस किले के ऊपर से आप पूरे शहर का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: एडवेंचर ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो मध्य प्रदेश की इन जगहों पर पहुंचें
अगर आप इस ट्रिप में कुछ यादे समेट कर घर लाना चाहते हैं, तो महेश्वर मार्केट में शॉपिंग के लिए ज़रूर पहुंचें। अगर आप घर की सजावट के लिए कुछ बेहतरीन हस्तलिप आईटम खरीदना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। अगर आप परिवार के लिए कुछ लेना चाहते हैं, तो उनके लिए आप यहां से बहुत कुछ खरीद सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@vinaysakt.files.wordpress.com,cdn.s3waas.gov.in)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।