साल 1947 में भारत आजाद होने के साथ-साथ कई चीजों का बंटवारा हुआ। उस वक्त देश काृ बंटवारा होना और कई चीजों को खो देना किसी भी लिहाज से ठीक नहीं था। हालांकि, इससे पहले कई बार दोनों देशों ने अपने रिश्तों को सुधाने का काम भी किया तो नकामयाबी ही हासिल हुई है, क्योंकि पाकिस्तान और भारत के बीच के रिश्ते में कभी सुधार नहीं आ सकता।
1947 के बाद से ही दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी होने के साथ-साथ कट्टर दुश्मन भी हैं। मगर इस बात से इंकार भी किया जा सकता कि भारत की कई ऐतिहासिक चीजें अब पाकिस्तान का हिस्सा बन गए हैं जैसे- राज्य, शहर और वहां स्थित चीजें। कुछ किले तो ऐसे हैं जो किसी जमाने में भारत की शान हुआ करते थे। क्या आप इन किलों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में जानने की कोशिश करते हैं।
अल्टिट पाकिस्तान का फेमस किला है, जो गिलगित बाल्टिस्तान में हुंजा घाटी के अल्टिट शहर में स्थित है। वैसे तो यह किला लगभग 900 साल पुराना है, जो कभी भारत का हिस्सा हुआ करता था।
कहा जाता है कि यह किला हुंजा स्टेट के राजाओं का था, जिन्हें मीर भी कहा जाता था। एक वक्त पर यह किला काफी बेकार हालत में मिला था, जिसे बाद में आगा खान ट्रस्ट ने अपने हिस्से में ले लिया था।
इसे जरूर पढ़ें- दिसंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं दुनिया भर के ये 10 देश, यहां होटल से लेकर सब कुछ होता है सस्ता
पाकिस्तान के फेमस किले रोहताल नाम भी शामिल है। इसे किले का निर्माण सन 1541 ई से लेकर 1548 ई में हुआ था। इसकी वास्तुकला मुस्लिम मस्जिदों की तरह नजर आती है।
कहा जाता है इस किले का निर्माण शेरशाह सूरी ने करवाया था, जिसमें लगभग 12 दरवाजों को बनवाया गया है। एक वक्त पर यह किला मुगलों की शान हुआ करता था, लेकिन बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया।
यह फेमस किला पाकिस्तान के लाहौर में स्थित है। इसका निर्माण मुगलों के जमाने में किया गया था। कहा जाता है इसे सन 1560 में मुगल बादशाह अकबर ने बनवाया था। अगर इस किले की संरचना की बात की जाए, तो यह लगभग 1400 फीट लंबा है और 1115 फीट चौड़ा है।
यह इतना खूबसूरत है कि बार-बार इसे एक्सप्लोर करना चाहेंगे। मगर इस किले को देखने आपको पाकिस्तान जाना होगा, क्योंकि विभाजन के वक्त ये किला पाक के हिस्से पंजाब में चला गया था।
रानीकोट भी विभाजन के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया है, जिसे सिंध की दीवार भी कहा जाता है। यह किला न सिर्फ प्राचीन है, बल्कि खूबसूरत भी है। यह किला 32 किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा किला कहा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- Honeymoon Spot: हिस्ट्री लवर कपल्स भारत की इन हसीन जगहों को बना सकते हैं हनीमून डेस्टिनेशन
इसकी वास्तुकला पुरानी शैली में बनाई गई है, जिसे सिंध के राजाओं ने बनवाया था। इस किले की प्राचीर की तुलना चीन की महान दीवार से की गई है।
तो ये थे पाकिस्तान के फेमस फोर्ट, जो कभी भारत का हिस्सा हुआ करते थे। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।