Top honeymoon destination for history lover couple: हनीमून शादी के बाद एक ऐसा टाइम होता है, जब कपल्स एक दूसरे को बेहतर जान व समझ पाते हैं। क्वालिटी टाइम में दोनों ही एक दूसरे की पसंद और नापसंद चीजों को समझने की कोशिश करते हैं।
भारत में ऐसी कई हसीन और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। हनीमून मनाने के लिए कई कपल्स पहाड़ों में, तो कई कई कपल्स समुद्र के किनारे पहुंचते हैं।
लेकिन कुछ ऐसे भी कपल्स होते हैं जो ऐतिहासिक जगहों के बीच हनीमून मनाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर हिस्ट्री लवर है, तो भारत की इन हसीन जगहों को आप हनीमून डेस्टिनेशन बना सकते हैं। यहां बहुत कम खर्च में यादगार पल बिता सकते हैं।
अगर आप दोनों ही इतिहास में कुछ अधिक रुचि रखते हैं, तो फिर उदयपुर को हनीमून डेस्टिनेशन बना सकते हैं। उदयपुर राजस्थान का बहुत ही प्यार शहर है। यह एक ऐतिहासिक शहर भी है। यहां ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो आपके दोबारा इतिहास में लेकर जा सकती हैं।
उदयपुर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे झीलों का शहर भी बोला जाता है। फतेहसागर झील, जयसमंद झील, पिछोला झील और बड़ी झील का इतिहास पार्टनर को काफी पसंद आ सकता है। यहां आप बागोर की हवेली, सहेलियों की बारी, लेक पैलेस और सिटी पैलेस जैसी ऐतिहासिक इमारतों के बीच यादगार हनीमून माना सकते हैं।
इसे ही पढ़ें: Honeymoon Destinations: हनीमून के लिए दक्षिण-भारत की इन हसीन और सस्ती जगहों पर आप भी पहुंचें
आगरा शहर किसी भी हिस्ट्री लवर कपल्स के लिए एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है। इस खूबसूरत शहर में मौजूद प्यार की निशानी 'ताजमहल' को देखने के लिए हर रोज हजारों कपल्स पहुंचते हैं।
अगर आप अपने पार्टनर के साथ ताजमहल को देखने के साथ-साथ कुछ अन्य ऐतिहासिक फोर्ट और महल को देखना चाहते हैं, तो यहां आपको जरूर पहुंचना चाहिए। यहां आप आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, मरियम का मकबरा, मेहताब बाग और जामा मस्जिद जैसी अन्य कई ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आप दक्षिण भारत में किसी बेहतरीन और ऐतिहासिक जगह हनीमून मनाना चाहते हैं, तो कर्नाटक के मैसूर में पहुंच जाना चाहिए। यह शहर हजारों ऐतिहासिक तथ्यों को समेटे हुए बैठा है।
मैसूर अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में जाना जाता है। इसलिए यहां कपल्स भी हनीमून मनाने पहुंचते रहते हैं। मैसूर में मौजूद मैसूर पैलेस, सोमनाथपुरा मंदिर, रेल संग्रहालय, जगनमोहन पैलेस और फिलोमेना चर्च जैसी ऐतिहासिक जगहों के बीच यादगार हनीमून मना सकते हैं।
अगर आप इतिहास के साथ-साथ प्रकृति के बीच में यादगार हनीमून मनाना चाहते हैं, तो फिर माउंट आबू से बेहतरीन जगह आपको नहीं मिलेगी। यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो ऐतिहासिक होने के साथ-साथ नेचर के भी करीब है।
माउंट आबू कपल्स के बीच काफी फेमस है। इसलिए यहां कई कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां आप दिलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की झील, टॉड रॉक, अचलगढ़ फोर्ट ऐसी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के बीच हनीमून मना सकते हैं। यहां आप ऊंट सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे ही पढ़ें: Year Beginner 2024: आप भी पत्नी के साथ बनाएं हनीमून पर जाने का प्लान, भारत की इन जगहों पर कम आता है खर्चा
इतिहास प्रेमियों के लिए हम्पी शहर किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप हमसफर के साथ प्राचीन से प्राचीन महल और स्मारकों को करीब से देखना चाहते हैं, तो यकीनन यह शहर आपको निराश नहीं करेगा।
हम्पी में ऐसे कई खंडहर और महल मौजूद है जो यूनेस्को द्वारा हेरिटेज साइट भी घोषित किया जा चुका है। यह शहर 14वीं सदी में विजयनगर साम्राज्य का अंग हुआ करता था। हम्पी में आप रानी का स्नानागार, विठ्ठल मंदिर, मतंग हिल, लोटस महल, जनाना एनक्लोजर और ओल्ड पैलेस जैसी ऐतिहासिक जगहों के बीच यादगार हनीमून मना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-instta,shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।