herzindagi
3 cheapest international flights from india for honeymoon couples

Cheapest International Flights: हनीमून के लिए करा रही हैं बुकिंग, तो जान लें किन देशों के लिए फ्लाइट से यात्रा करना है सस्ता

आजकल कपल्स के लिए कई हनीमून टूर पैकेज भी आने वाले हैं। विदेश में हनीमून मनाने वाले लोगों को केवल टूर पैकेज बुक करना होता है, इसके बाद सारी तैयारियां जैसे होटल , फ्लाइट टिकट, घूमना और खाने जैसी सभी सुविधाएं पैकेज में दी जाती है।
Editorial
Updated:- 2024-11-18, 11:26 IST

अगर आप बजट में विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो ऐसा देश चुनें जहां हवाई किराया सस्ता हो। सबसे ज्यादा खर्च फ्लाइट टिकट में होता है, इसलिए आप भारत से सस्ती फ्लाइट वाले देशों की यात्रा का ही प्लान बनाएं। अक्सर लोग विदेश यात्रा के दौरान सबसे बड़ी गलती फ्लाइट टिकट पर पैसे बर्बाद करने पर करते हैं। इसलिए कोशिश करें कि ऐसे लोकेशन पर घूमने जाएं, जहां पर टिकट प्राइस सस्ता हो। आज के इस आर्टिकल में हम भारतीयों के लिए सस्ते हनीमून प्लेसिस के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। यहां आप मात्र 40,000 से 50,000 रुपये फ्लाइट टिकट पर खर्च करके हनीमून मना कर आ सकते हैं।

श्रीलंका

 cheapest international flights from india for honeymoon couples

1 अक्टूबर, 2024 से श्रीलंका ने भारत समेत ब्रिटेन,अमेरिका और अन्य 35 देशों के नागरिकों वीजा फ्री यात्रा की सुविधा दी है। भारत से श्रीलंका के लिए फ्लाइट टिकट 8000 से 10000 रुपये में मिल रही है। ऐसे में 2 लोग के यात्रा करने पर आने जाने का फ्लाइट का खर्च 40 हजार रुपये तक आने वाला है। कई ऐसे देश हैं, जहां एक तरफ के लिए 50 हजार के लगभग फ्लाइट टिकट पर खर्च करने पड़ते हैं, जिससे 2 लोगों के आने-जाने का खर्च 2 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

इसके बाद घूमने-फिरने और होटल और खाने का खर्चा अलग करने पर हनीमून ट्रिप लगभग 5 से 6 लाख तक हो जाती है। लेकिन श्रीलंका में आपको होटल पर भी ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। यहां 4000 से 5000 रुपये के बजट में आपको आसानी से होटल मिल जाएंगे। दो लोगों के लिए एक दिन के भोजन की कीमत 2000 से 2500 रुपये के बीच हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- श्रीलंका के बारे में ये फैक्ट्स नहीं जानती होंगी आप

थाइलैंड

थाइलैंड

थाइलैंड भी हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। भारत से थाईलैंड की फ्लाइट टिकट भी लगभग श्रीलंका के बराबर ही है, इसलिए फ्लाइट टिकट पर आपका लगभग 40 हजार रुपये तक ही खर्च आएगा। भारत से थाईलैंड की फ्लाइट टिकट की प्रति व्यक्ति कीमत 9000 से 10000 तक है। दो लोगों के लिए एक फ्लाइट टिकट की कीमत का खर्च लगभग 38 से 40 हजार रुपये तक आएगा।। यहां भी एक रात के लिए होटल का खर्च लगभग 3 हजार रुपये से 4 हजार रुपये तक है। लेकिन कम बजट में होटल बुकिंग और चयन आप ऑनलाइन ही कर लें। क्योंकि ऑनलाइन ही आपको होटल खोजने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें- थाइलैंड में इस तरह करें पत्नी के साथ हनीमून ट्रिप प्लान, सस्ते में निपट जाएगा मामला

कंबोडिया

कंबोडिया

कपल्स के लिए कंबोडिया की फ्लाइट लेना भी सस्ता पड़ सकता है। क्योंकि यहां भी भारत से एक तरफ के लिए प्रति व्यक्ति फ्लाइट का खर्च लगभग 12 हजार रुपये तक आने वाला है। कई लोग हैं, जो कंबोडिया इसलिए यात्रा करने नहीं जाते, क्योंकि उन्हे लगता है कि फ्लाइट टिकट पर उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।