herzindagi
honeymoon  travel plan  thailand

थाइलैंड में इस तरह करें पत्नी के साथ हनीमून ट्रिप प्लान, सस्ते में निपट जाएगा मामला

थाईलैंड की संस्कृति, व्यंजन और खूबसूरत नजारा आपके हनीमून ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे। अगर एक बार आप यहां गए, तो आप यहां की यादें कभी नहीं भुला पाएंगे।  
Editorial
Updated:- 2023-12-01, 15:42 IST

अगर हनीमून के लिए कोई बेस्ट डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो परेशान मत होइए। क्योंकि थाईलैंड आपके लिए बेस्ट चॉइस है। हाल ही में थाईलैंड सरकार द्वारा भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री की अनुमति दे दी है।

लेकिन आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि वीजा का खर्चा बचाने के बाद आखिर दो लोगों के ट्रैवल का कितना खर्चा आ सकता है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि थाईलैंड में आपका हनीमून ट्रिप कितने खर्चे में निपट सकता है। 

बैंकॉक के हलचल भरे शहर से लेकर कोह समुई के शानदार समुद्र तटों तक, थाईलैंड में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है, लेकिन यहां की संस्कृति और व्यंजन ही हैं जो वास्तव में थाईलैंड को अलग बनाते हैं।

थाईलैंड में 7 दिन के लिए हनीमून ट्रिप का खर्चा?

thailand trip plan

भारत में आप जिस शहर से ट्रैवल कर रहे हैं उसके आधार पर, थाईलैंड के लिए फ्लाइट का खर्चा निर्भर होता हैय़। जैसे अगर आप कोलकाता से बैंकॉक की उड़ान आपको सस्ती  पड़ेगी।

  • दिल्ली, बेंगलुरु या हैदराबाद आपको फ्लाइट का खर्चा ज्यादा देने पड़ेगा। 
  • कोलकाता से बैंकॉक की टिकट आपको 8000 से 9000 में मिल जाएगी। 
  • दिल्ली से बैंकॉक की टिकट आपको 10000 से 15,000 के बीच में मिलेगी। 
  • आने जाने का दो लोगों का खर्चा 35 से 40 हजार में हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Thailand Trip पर बचाने हैं 20 हजार से ज्यादा तो जानिए कुछ काम के हैक्स

 

होटल का खर्चा

thailand hotel price

थाईलैंड में होटल बहुत बजट-अनुकूल से लेकर लक्जरी रिसॉर्ट भी मिलते हैं।हनीमून कपल्सके लिए यहां होटल सस्ते में मिल जाएंगे।  अगर 3  स्टार होटल लेते हैं, तो इसका किराया दो लोगों के लिए एक रात का खर्चा 2300 से 6,700 रुपये में हो जाएगा।

अगर आपका बजट कम है, तो हॉस्टल, होमस्टे और स्थानीय लोगों के साथ कमरे शेयर करने का ऑप्शन भी आपको मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- थाईलैंड ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का आप भी रखें ध्यान, सफर यादगार होगा

खाने का खर्चा

थाईलैंड किसी भी खाने के शौकीन लोगों के लिए स्वर्ग है। यहां आपको हर तरह का खाना खाने को मिलेगा। अगर आपका बजट कम है तो आपको सस्ते और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ आसानी से मिल जाएंगे।

आप यहां थाईलैंड में स्ट्रीट फूड खाकर भी अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। यहां का स्ट्रीट फूड आपका दिल जीत लेगा। यहां आपको 1500-2000 रुपये में खाने का खर्चा हो जाएगा। यह आपका एक दिन का खर्चा है। (बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन)

यहां कैब का खर्चा

स्थानीय परिवहन पर आपको 350- 750 लगभग रु. का खर्च आएगा। इसके सिवा आप 1000-1500 में छोटी दूरी के लिए ली जाने वाली बसें, ट्रेन और कैब का प्रयोग कर सकते हैं। ध्यार रखें कि यह आपको एक दिन का खर्चा है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।