भूटान हिमालय पर बसा साउथ एशिया का बहुत छोटा और महत्वपूर्ण देश है, जोकि तिब्बत और भारत के बीच में स्थित है। भूटान दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में से एक है; यहां यात्रा करने के लिए इससे बड़ा और कोई कारण नहीं हो सकता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्य आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। यहां की कला और संस्कृति में आपको नयापन देखने को मिलेगा। यहां के मठ आपको भूटान की सभ्यता से रूबरू कराएंगे। भारत का पड़ोसी और मैत्रीपूर्ण संबंध होने के चलते भूटान जाने के लिए आपको न किसी वीजा की जरूरत है और न ही महीने भर पर पहले किसी प्रकार की बुकिंग की जरूरत है। यहां आप 10 हजार से कम रूपयों में विदेश घूमने का मजा आसानी से ले सकते हैं। अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं और सेविंग मनी कम है तो ज्यादा सोचने-विचारने के बजाए भूटान का ट्रिप प्लान कीजिए। यहां हम आपको विस्तार से भूटान ट्रिप के बारे में बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: कच्छ के रण में लीजिए इन एक्टिविटीज का मजा
पश्चिमी देशों से आने वाले पर्यटकों से हर दिन 250 डॉलर टैक्स लिया जाता है, जबकि भारतीयों के साथ ऐसा नही है। भारत से जाने वाले पर्यटकों को न तो वीजा की जरूरत पड़ती है और न ही कोई कर चुकाना पड़ता है। तो अगर आप भूटान की यात्रा प्लान कर रहे हैं तो आप सड़क या हवाई मार्ग से जा सकते हैं:
भूटान जाने के लिए भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से डायरेक्ट फ्लाइट भूटान के पारो तक जाती है। पारो भूटान का एकमात्र हवाई अड्डा है, यहां से भूटान की राजधानी थिंपू महज 50 किलोमीटर की दूरी पर है। यात्रा करने से पहले फ्लाइट की उपलब्धता जरूर जांच लें।
अगर आप सड़क के माध्यम से जाना चाहते हैं तो आपको पहले पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी पहुंचना होगा। यहां से भूटान बार्डर फुएंतशोलिंग पहुंचने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है, और यहां से राजधानी थिंपू पहुंचने में 5 से 6 घंटे लगते हैं। यहां जाने के लिए आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट, टैक्सी या अपने वाहन से जा सकते हैं। इसके लिए किसी परमिट की जरूरत नहीं पड़ती।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 2km में फैला है दुनिया का सबसे छोटा देश, जानें यहां की खास बातें !
आमतौर पर आप किसी भी मौसम में भूटान जा सकते हैं, मगर अप्रैल से जुलाई और सितंबर से नवंबर के बीच का मौसम काफी अच्छा रहता है। इस दौरान ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां शेचू फेस्टिवल भी आयोजित होता है।
काम चला सकते हैं। हालांकि कैश जरूर साथ रखें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।