हर साल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में The Grub Fest का आयोजन होता है। इसमें इंडिया का मशहूर ज़ायकेदार खाना लोगों के सामने पेश किया जाता है। देश और विदेश से यहां लोग इसका स्वाद चखने के लिए आते हैं। अगर आप आज तक इस मेले में नहीं गए हैं तो आपको ये जरूर जानना चाहिए कि इस मेले में क्या-क्या खास होता है। इंडिया के लज़ीज़ पकवान, हर तरह के ड्रिंक्स, म्यूज़िक, मस्ती सबका मज़ा एक साथ आपको यहां मिलेगा। यहां पर कॉमेडियन्स भी आते हैं और शेफ आपको खास खाना बनाना भी सीखाते हैं। मैनें भी इस फेस्टिवल में जाकर इसका मज़ा लिया और आपको अब मैं इस फेस्टिवल में मुझे किन जगहों पर क्या खास देखने और चखने को मिला वो बता रही हूं।
The Grub Fest मशहूर है इन 6 चीज़ों के लिए
हर साल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम The Grub Fest का आयोजन होता है। इंडिया के लज़ीज़ पकवान, हर तरह के ड्रिंक्स, म्यूज़िक, फिल्में, मस्ती यहां सब एक साथ आपको इस मेले में मिलता है।