ये दुनिया वाकई बहुत अद्भुत है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर जगहें हैं। इसके अलावा कई जगहें ऐसी भी हैं जिनके बारे में सुनकर ही आप आकर्षित हो जाएंगे। अगर दुनिया में खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने की बात आती है तो हर कोई यूरोप का रुख करता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों की तारीफों के पुल नहीं बांध रहे हैं बल्कि दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं जो बहुत छोटे होने के बावजूद बेहद खूबसूरत हैं। दुनिया का सबसे छोटा देश वाकई में इतना छोटा है कि शायद हम इंडियन्स का इतना कोई मौहल्ला होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इन छोटे छोटे देशों से परिचित कराने के साथ ही यहां की खास चीजों और घूमने लायक जगहों के बारे में भी बताएंगे। जिससे आपको भी लगेगा कि आपको यहां जाना चाहिए या नहीं!
इसे भी पढ़ें: इन 6 इको-फ्रेंडली रिजॉर्ट और होटलों में 1 बार जाने के बाद आप और कहीं नहीं जाएंगे
मोनाको दुनिया का सबसे छोटा देश है! यह इतना छोटा है जितना शायद आपका कोई मौहल्ला हो। यह सिर्फ 2.02 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसे आप सिर्फ 1 घंटे में घूम सकते हैं। लेकिन यहां की खूबसूरती की बात करें तो यह किसी से पीछे नहीं है। अगर आप यहां जाते हैं तो आपको शानदार कसीनो, जीरो इनकम टैक्स और कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
वैस तुवालु एक देश नहीं बल्कि द्वीपीय देश है, जो प्रशांत महासागर में हवाई और आस्ट्रेलिया के बीच स्थित है। यह भी दुनिया का एक ऐसा छोटा देश है जिसकी आबादी सिर्फ 12,373 है। तुवालु सिर्फ 26 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ देश है जो दुनिया के चौथे सबसे छोटे देशों में गिना जाता है। अगर आप कुछ अलग जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो तुवालु आपके लिए बेस्ट है।
यह देश स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच में स्थित है। यहां आप नदी, झरने और पहाड़ों का मजा ले सकते हैं। लिकटेंस्टाइन सिर्फ 160 वर्ग किलोमिटर क्षेत्रफल में फैला हुआ दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है।
इसे भी पढ़ें: जाना है अंडमान घूमने? ये टिप्स बचा सकती हैं आपका पैसा!
अगर आप यूरोप में सिर्फ स्पेन और फ्रांस को ही सबसे खूबसूरत देश मानती हैं तो ऐसा नहीं है। बल्कि आज से माल्टा को भ अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लें। यहां जाने वाले सैलानी कहते हैं कि माल्टा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां सब सुख सविधाएं मिलने के साथ ही आपको प्राकृतिक सुंदरता और रोमांटिक समुद्री तट भी देखने को मिलते हैं। यह जगह पार्टनर के साथ भी क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए है और फैमिली के साथ भी आप यहां मस्ती कर सकते हैं।
यह एक छोटा सा द्वीप टोंगा और कुक आइलैंड्स के बीच स्थित है। इसका ज्यादातर हिस्सा घने ट्रॉपिकल फॉरेस्ट्स से ढका हुआ है। जो लोग वेल, डॉल्फिन्स के साथ तैराकी करने के शौकीन हैं या रेन फॉरेस्ट में ट्रैकिंग करना चहते हैं, उनके लिए नियूए बेस्ट जगह है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।