आज इंटरनेशनल वुमेन डे के मौके पर हम आपको एक ऐसे देश से मिलाने वाले हैं जहां महिलाएं राज करती हैं और पुरुष उनकी गुलामी करते हैं। जी हां, इसी दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां पुरुषों को महिलाओं की गुलामी करनी होती है।
आज भी इंडिया में ऐसे राज्यों की कमी नहीं है जहां महिलाओं को पुरुषों की गुलामी करनी पड़ती है लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पुरुष महिलाओं की गुलामी करते हैं। हैरत की बात तो यह है कि यहां महिलाएं पुरुषों को गुलामी के लिए ही रखती हैं।
21वीं सदी में कोई भी किसी की गुलामी नहीं करना चाहता लेकिन इस देश में पुरुष महिलाओं की गुलामी करते हैं। ‘वुमन ओवर मेन’ मोटो वाले इस देश का शासन भी महिला के हाथ में है। ये तमाम बातें सच हैं और इस देश का नाम है ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ (Other World Kingdom) जो 1996 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था।
Image Courtesy: YouTube
यहां आपको बता दें इस देश की रानी पैट्रिसिया-1 है जिसका यहां राज चलता है। हालांकि इसे अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है। इस देश की राजधानी ब्लैक सिटी है। चेक रिपब्लिक में स्थित इस देश का अपना झंडा, करेंसी, पासपोर्ट और पुलिस फोर्स है। यहां की मूल नागरिक सिर्फ महिलाएं हैं। यहां पुरुषों को गुलामों की तरह समझा जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस देश के निर्माण में दो मिलियन डॉलर की लागत आई थी।
Read more: खुलकर घूमिए, इस आइलैंड पर नहीं ले सकते हैं मर्द एंट्री
ये हैं इस देश की खासियत
‘Other World Kingdom’ तीन हेक्टयर यानी 7.4 एकड़ की भूमि पर बने इस देश में कई इमारतें हैं। 250 मीटर का ओवल ट्रैक, छोटी झील और घास के मैदान हैं। यहां मुख्य इमारत महारानी का महल है। यहीं से पूरे देश का शासन चलता है।
यहां दरबार, लाइब्रेरी, दावत हॉल, यातना गृह, स्कूल रूम, जिम और कैदियों को रखने वाले जेल तहखाने हैं। इसके अलावा यहां स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और नाइट क्लब भी हैं।
ऐसे मिलती है इस देश की नागरिकता
इस देश की नागरिकता के लिए महारानी पैट्रिसिया-1 को ही देश के कानून में परिवर्तन करने का अधिकार है, उन्होंने इस देश की नागरिकता चाहने वाली महिलाओं के लिए कुछ नियम बनाए हैं।
चलिए जानते हैं क्या है वो नियम:
इस देश की नागरिकता पाने के लिए तीन चीजों का होना जरूरी है।
पहला: इस देश की नागरिकता पाने के लिए एक महिला के पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना चाहिए।
दूसरा: ‘Other World Kingdom’ के सभी नियमों का पालन करने वाली होनी चाहिए।
तीसरा: इस देश की नागरिकता पाने की चाहत रखने वाली महिला को कम से कम पांच दिन महारानी के महल में बिताने होंगे।
Image Courtesy: YouTube
Read more: अगर आपको है कॉफी से प्यार तो जरूर घूम आइए यह जगह
ये हैं इस देश की बेहद ही दिलचस्प बातें
इस अनोखे देश में दूसरे देश से आने वाले पुरुषों को रानी के बैठने के लिए सोफा बनना पड़ता है जिस पर वह बैठती हैं। यही नहीं यहां गुलाम को अगर शराब पीने को मिलती है तो वह मालकिन के पैरों पर डाली जाती है और इसके बाद ही गुलाम इसे पी पाता है।
इस देश की सबसे दिलचस्प बात यह है की इस देश की रानी 'पैट्रिसिया-1' का चेहरा आज तक बाहरी दुनिया ने नहीं देखा है।
Image Courtesy: YouTube
ये हैं इस देश के नियम जो करने होंगे फॉलो
यहां महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा सम्मान दिया जाता है इसलिए किसी भी किमत पर पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना होगा।
हर गुलाम पर निशान बना होना चाहिए ताकि उसकी मालकिन उसे पहचान सके।
हर पुरुष को 24 घंटे कॉलर पर एक पट्टा पहनना होता है।
मालकिन की मंजूरी के बिना दूसरे गुलाम को न तो खाना खिलाया जा सकता है और ना ही सजा दी जा सकती है।
अगर आप गुलाम को ओपन एरिया में पीटती हैं तो उनका शोर नहीं सुनाई देना चाहिए। आसपास के लोगों को डिस्टर्ब नहीं होना चाहिए।
यहां रखी सभी कुर्सियां केवल महिलाओं के लिए हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों