जब भी हम अपने मौजुदा शहर के पर्यटन, होटल या रिजॉर्ट में जाने से बोर हो जाते हैं, तो हम प्रकृति के करीब जाने के लिए तरसते हैं। पिछले कई वर्षों से भारत में ऐसे होटल बने हैं जो अपने मेहमानों को आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ प्रकृति के करीब महसूस करने का मौका देते हैं। पर्यावरण के अनुकूल इको-फ्रेंडली रिजॉर्ट या होटल इसी का एक हिस्सा है। जिसमें आप अपने आप को प्रकृति के सौंदर्य के करीब महसूस करते हैं। इन इको-फ्रेंडली रिजॉर्ट या होटल में आपको वो तमाम अनुभव मिलते हैं जिसे आप आपने सपनों में सोचते हैं। इको-फ्रेंडली रिजॉर्ट या होटल एक तरह से आपको आंनदित करता है तो दूसरी तरफ आपको प्रकृति के प्रति आकर्षित भी करती है। आज भारत में मौजूद इन्हीं इको-फ्रेंडली रिजॉर्ट और होटल के बारे में बता रहे हैं जहां एक बार जाने के बाद प्राकृतिक नजारो को देखने दूबारा खुद-ब-खुद आएंगी आप। तो आइएं जानते है-
इसे भी पढ़ें:दुनिया की इन 4 अद्भुत अंडरग्राउंड जगहों की सैर से रोमांचित हो जाएंगी आप
1. कलमतिया संगम, (अल्मोड़ा)
इसे आयुर्वेद कलमतिया संगम रिजॉर्ट भी बोला जाता है। पहाड़ की चोटी पर स्थित कलमतिया संगम रिजॉर्ट उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में 14 एकड़ में फैला है। वर्ष 1867 में ब्रिटिश कैप्टन ई एस जैक्सन द्वारा ब्रिटिश समय में बनाया गया था, जो बाद में रिजॉर्ट में तब्दील कर दिया गया। इस रिजॉर्ट में वनस्पति, जीवों और स्वदेशी पक्षियों की एक विस्तृत श्रृंखला है। यहां की कॉटेज से हिमालय के शानदार नजारा दिखने को मिलती हैं। यहां सभी आधुनिक सुविधाएं है। रिजॉर्ट में रेस्तरां, ताज़ी सामग्री से बने शानदार शाकाहारी व्यंजन भी मिलते हैं।
2. स्वरस्वरा, गोकर्ण (कर्नाटक)
कर्नाटक के प्राचीन ओम समुद्र तट पर स्थित है स्वस्वर गोकर्ण रिजॉर्ट। रिजॉर्ट 26 एकड़ के बगीचे और पहाड़ियों के बीच में घिरा हुआ है। यह रिजॉर्ट मेहमानों के लिए आयुर्वेद और योग सेवाओं की पेशकश के लिए जाना जाता है। स्वस्वर गोकर्ण रिजॉर्ट में जाने के बाद आप अपने आप को पूरी तरह फिर से जीवंत महसूस करेंगी। आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ स्वस्वर गोकर्ण अच्छी तरह से सुसज्जित है।
3. कोकोनट लगून, कुमारकोम (केरल)
30 एकड़ में कोकोनट लैगून रिजॉर्ट को नहरों के आस-पास बसाया गया है। इसके रुम और घर स्थानीय फर्नीचर से सुसज्जित हैं। इनमें से कुछ रुम को केरल के प्राचीन हवेली के समान बनया गया है। सुंदर हरे भरे स्थान और वन क्षेत्र का एक बेहद मनमोहक नजारा है। यहां एक तितली उद्यान भी है। यहां की सौर ऊर्जा से चलने वाली नाव पर सवारी करना बेहद रोचक है। जाहिर है इस रिजॉर्ट का नाम नारियल के तर्ज पर रखा गया है तो यहां नारियल की खेती और नारियल से बने तमाम तरह के पकवान खाने में परोसे जाते हैं।
4. हैवलॉक आइलैंड रिजॉर्ट (अंडमान)
अंडमान एंड निकोबार द्वीप को एशिया में सबसे अच्छा समुद्र तट कहा जाता है। समुद्र तट, धान के खेतों, केले के बागानों से घिरे हैवलॉक रिजॉर्ट अदभूत दिखता है। रिजॉर्ट पूरी तरह से रासायन मुक्त है। सात एकड़ के रिजॉर्ट में एयरकंडिशंड रुम, टेंट रुम, विला और कॉटेज है। यह अंडमान द्वीप समूह में एकमात्र 5 स्टार डेवलपमेंट रिजॉर्ट है। यहां रंगीन तितलि और कई किस्म के पक्षि भी देखनो को मिलती है। आइलैंड रिजॉर्ट एक पर्यावरण शिक्षा केंद्र भी चलाता है जो अंडमान की जैव विविधता पर निवासियों और प्रयटकों को शिक्षित करता है।
5. बनासुरा हिल रिजॉर्ट, (वायनाड)
यह रिजॉर्ट समुद्र तल से 3200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है जो 35 एकड़ के हरे-भरे इलाके को कवर करते हुए बनाया गया है। रिजॉर्ट काली मिर्च, कॉफी, काजू और चाय के बागानों के बीचों-बीच है। रिजॉर्ट की सबसे दिलचस्प विशेषता यह है कि यहां के घर बांस के बनाए हुए है। छतें भी घास की है। रिजॉर्ट में तकरीबन सौ से अधिक तरह के बांस की खेती देखने को मिलती है। रिजॉर्ट में एक चिड़ियाघर भी है।
इसे भी पढ़ें:मुंबई से सिर्फ 4 घंटे की दूरी पर हैं ये हिल स्टेशन, शिमला-मसूरी भी हैं इनके आगे फेल
6. ऑरेंज काउंटी रिजॉर्ट, काबिनी नदी (मैसूर)
ऑरेंज काउंटी रिजॉर्ट मैसूर से केवल दो घंटे की दूरी पर है। रिजॉर्ट में सभी विश्व स्तरीय सुविधाएं है। यहां पर जो गेस्ट हाउस बनाए गए हैं वो यहां की आदिवासी जनजातियों के घरों के स्टाइल में बनाए गए हैं। गेस्ट हाउस देखने में बड़े ही पारंपरिक से लगते है पर सभी मॉडर्न लग्जरी सुख-सुविधाएं होती है। इन कॉटेज को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि इनके अंदर ओपन एयर जकूज़ी, स्विमिंग पूल जैसी बढ़िया सुविधाएं भी दी गई है। शाम के समय आप ट्राइबल डांसर के पारंपरिक नृत्य भी देख सकते हैं। बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। तो फिर अगली बार जब भी आप कहीं घूमने जाएं इन जगहों पर जरुर जाएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों