herzindagi
Mumbai Shimla fails in front of them main

मुंबई से सिर्फ 4 घंटे की दूरी पर हैं ये हिल स्टेशन, शिमला-मसूरी भी हैं इनके आगे फेल

मुंबई के आसपास कुछ ऐसी जगह बल्कि हिल स्टेशन हैं जहां जाने के बाद आप प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2019-10-05, 14:57 IST

मुंबई की गर्मी, प्रदूषण और भीड़भाड़ से भला कौन वाकिफ नहीं होगा! यहां रहने वाले लोगों को हर तीसरे दिन लगते है कि कहीं घूमने चलते हैं। अगर ट्रिप पर जाने की बात आती है तो हर किसी के दिमाग में पहली चीज हिल स्टेशन ही आते हैं। लेकिन मुंबई ऐसी जगह है जहां से हिल स्टेशन बहुत दूर हैं। ऐसा समझकर लोग आसपास की जगहों पर ही घूमकर घर चले आते हैं। जबकि आपको बता दें कि मुंबई के आसपास कुछ ऐसी जगह बल्कि हिल स्टेशन हैं जहां जाने के बाद आप प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं। यहां आप घने जंगल, बड़े बड़े पहाड़, ठंडा पानी और नेचुरल ब्यूटी की गोद में खेल सकते हैं। यह कोई सपना नहीं बल्कि सच है। आज यहां हम आपको मुंबई के आसपास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो वीकेंड के लिए एमदम बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें: अरूणाचल प्रदेश में इन Tibetan monastery को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

महाबलेश्वर

Mumbai Shimla fails in front of them inside

अगर आप मुंबई के पास किसी हिल स्टेशन का मजा लेना चाहते हैं तो आंख बंद कर महाबलेश्वर के लिए निकल जाए। दरअसल, महाबलेश्वर को स्ट्रॉबेरी शहर के रूप में भी माना जाता है क्योंकि यहां घरों में भी स्ट्रॉबेरी के प्लांट देखने को मिलते हैं। यहां आप नदियां और पहाड़ देखने के अलावा कई दर्शनीय स्थल की भी सैर कर सकते हैं। महाबलेश्वर में वेन्ना लेक, लिंगमाला फाल्स, प्रतापगढ़, पंचगनी, मेहरे बाबा बुफाएं, कमलनगर किला, हेरिसन फोली लुडविक पॉइंट, आर्थर सीट, बैबिंगटन पॉइंट, विल्सन पॉइंट, केट्स पॉइंट, बॉम्बे पॉइंट और एलीफेंट्स हेड पॉइंट जैसे प्लेस पर घूम सकते हैं।

 

कर्नाला पक्षी अभयारण्य

Mumbai Shimla fails in front of them inside

मुंबई के आसपास कर्नाला पक्षी अभयारण्य भी घूमने के लिए बेस्ट है। अगर आप अपने बोरिंग शेड्यूल से कुछ दिनों के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट जगह है। लुभावनी सह्याद्रि पर्वतमाला पर स्थित, यह 4.8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ घना जंगल है। यहां आपको कई प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां और पशु देखने को मिलेंगे। अगर आप बच्चों के साथ यहां जा रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट साबित होगा।

 

अलीबाग

Mumbai Shimla fails in front of them inside

अगर आपको हिस्टोरिकल चीजें देखने का शौक है तो अलीबाग आपके लिए बेस्ट जगह है। यह पूरे देश में एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट जगह साबित होगी। यहां पहुंचने के लिए आप गेटवे ऑफ इंडिया के बीच से बोटिंग कर के जा सकते हैं और समुद्र की सैर करते हुए अपने फ्री टाइम का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आपको रोड ट्रिप पसंद है तो आप अपनी कार या बस से भी यहां जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आगरा ही नहीं, उसके आसपास भी है देखने के लिए बहुत कुछ

नासिक

Mumbai Shimla fails in front of them inside

भीड़भाड़ से दूर किसी एंकात जगह पर कुछ वक्त बिताने की चाह रखने वालों के लिए नासिक से बेहतर विकल्प शायद कोई नहीं है। यहां आप घूमने के साथ ही टेस्टी सीफूड, मालवणी व्यंजन के साथ ही स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जो लोग ट्रैकिंग के दीवाने हैं उनके लिए त्रयंबकेश्वर स्थित गोदावरी उद्गम बेस्ट जगह है। ऊंची पहाड़ियां, घने जंगल और पानी के झरने वाकई आपका दिन बना देंगे।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।