herzindagi
travel from Siliguri

सिलीगुड़ी ही नहीं, इसके आसपास भी इन बेहतरीन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

सिलीगुड़ी को घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह माना जाता है। लेकिन इसके आसपास भी ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2024-02-10, 12:35 IST

सिलीगुड़ी एक ऐसी जगह है, जहां पर अक्सर सैलानी जाना पसंद करते हैं। यूं तो पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए कई जगह हैं, लेकिन सिलीगुड़ी की बात ही निराली है। दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी के बीच मौजूद सिलीगुड़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। अक्सर लोग यहां पर अपनी छुट्टियां बिताते हैं, लेकिन अगर आप सिलीगुड़ी के अलावा भी आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपके पास बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं।जी हां, सिलीगुड़ी में घूमना एक अच्छा विचार है। लेकिन अगर आपके पास पर्याप्त समय है तो आप सिलीगुड़ी के करीब भी बहुत सी जगहों को देख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सिलीगुड़ी के करीब मौजूद कई बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं-

दार्जिलिंग (Darjeeling)

visiting places in Darjeeling

अगर आप सिलीगुड़ी के करीब कहीं पर घूमने का मन बना रहे हैं तो ऐसे में दार्जिलिंग जाना यकीनन एक अच्छा विचार है। दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी महज 61.8 किमी की दूरी पर है। यह एक बेहतरीन जगह है, जहां पर आप माउंटेन से लेकर जूलॉजिकल पार्क और टाइगर हिल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस शहर का खूबसूरत डिज़ाइन यकीनन आप मन मोह लेगा।

यह भी पढ़ें- सिलीगुड़ी जाएं तो इन चीजों का लुत्फ जरूर उठाएं

मणिपुर (Manipr)

सिलीगुड़ी के करीब आप मणिपुर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। मणिपुर सिलीगुड़ी से 47 की दूरी पर है और आप यहां पर कुछ ही घंटों में पहुंच सकते हैं। हरे-भरे जंगल और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती इसेघूमने लायक एक बेहतरीन जगह बनाते हैं। जब आप यहां पर हैं तो लोकतक झील से लेकर कांगला किला, इम्फाल घाटी को देख सकते हैं। आप यहां पर प्रकृति के करीब समय बिताते हुए कुछ बेहतरीन तस्वीरें भी ले सकते हैं।

गुवाहाटी (Guwahati)

Guwahati tourism

गुवाहाटी भारत में स्थित उन बेहतरीन जगहों में से एक है, जहां पर कोई भी घूमने के बारे में सोच सकता है। यह स्थान आपको अपनी संस्कृति के कारण अद्भुत महसूस कराता है। इस शहर में 18वीं शताब्दी के कुछ प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित हैं। जब आप यहां पर हैं तो आपको यहां की लाजवाब डिशेज को भी एक बार जरूर चखना चाहिए। गुवाहाटी सिलीगुड़ी से लगभग 450 किमी दूर है। यहां पर आप कामाख्या मंदिर से लेकर उमानंद मंदिर का दौरान कर सकते हैं। बता दें कि कामाख्या मंदिर 108 शक्तिपीठों में से एक है। आप शाम के समय अपना समय ब्रह्मपुत्र नदी के करीब बिता सकते हैं।

कलिम्पोंग (Kalimpong)

सिलीगुड़ी से लगभग 68 किमी की दूरी पर स्थित कलिम्पोंग घूमने के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। तीस्ता नदी के किनारे एक पहाड़ी पर स्थित औपनिवेशिक युग की पुरानी इमारत शानदार दिखती है, जो आपको हमेशा के लिए यहीं रहने पर मजबूर कर सकती है। जब आप यहां पर हैं तो आपको आर्ट कैफे में कुछ वक्त अवश्य बिताना चाहिए और टेस्टी कॉफी या मिल्कशेक के साथ शहर के सुंदर नजारों को निहारना चाहिए। अगर आप नेचर लवर हैं या फिर ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है। आप यहां पर देवोलो पार्क से लेकर मंगल धाम प्रणामी मंदिर और लेप्चा म्यूजियम जैसी कई जगहों को एक्सप्लोर करें।

तो अब आप भी अपने ट्रेवल प्लॉन को सिर्फ सिलीगुड़ी तक ही सीमित ना रखें। बल्कि इसके आसपास भी इन बेहतरीन जगहों पर घूमने का आनंद उठाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

यह भी पढ़ें- सिलीगुड़ी, प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।