जब रोजमर्रा की जिंदगी आपको बुरी तरह थका देती है और काम अपनी बिजी लाइफ से दूर कुछ वक्त प्रकृति की गोद में बिताना चाहते हैं तो सिलिगुड़ी यकीनन एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको अवश्य जाना चाहिए। यह एक बेहद ही सुंदर शहर है, जहां पर आपको जंगलों और चाय के बागानों से लेकर मठों और चहल-पहल वाले बाजारों तक घूमने का मौका मिलता है।
खासतौर से, ठंड के मौसम में तो इस शहर की खूबसूरती और भी अधिक निखरकर नजर आती है। यह शहर दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी शहर के बीच में स्थित है। अगर आप अभी तक यहां नहीं गए हैं या फिर आप सिलिगुड़ी के बारे में अगर बहुत कुछ नहीं जानते हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं, जिनका आप यहां पर आनंद ले सकते हैं। यकीन मानिए इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी सिलिगुड़ी जाने को आतुर हो जाएंगे-
बंगाल सफारी का लें मजा
अगर आपको वन्यजीवों के बारे में जानना काफी पसंद है तो आपको यहां पर बंगाल सफारी का मजा लेना चाहिए। यहां सफारी के लिए जाना वास्तव में सिलीगुड़ी में सबसे अच्छी चीजों में से एक है। लगभग 297 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली बंगाल सफारी सैकड़ों जंगली जानवरों का घर है। मगरमच्छ, तेंदुए और हाथियों से लेकर गैंडे, हिरण, सुस्ती और विभिन्न प्रकार के पक्षियों तक, आप अपने जंगली दोस्तों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं। आप यहां पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक घूम सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-इन देशों में भारतीय रुपये की कीमत है सबसे ज्यादा, घूमने में नहीं खर्च होंगे ज्यादा पैसे
कोरोनेशन ब्रिज पर गुजारें कुछ वक्त
कोरोनेशन ब्रिज का दौरा करना कुछ ऐसा है जो आपकी सिलीगुड़ी में की जाने वाली चीजों की सूची में होना चाहिए। यह पुल शहर के केंद्र से लगभग 25 किमी दूर है और दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों को जोड़ता है। इस पुल का उद्घाटन 1941 में किया गया। यह पुल पूर्वी हिमालय के पहाड़ों से घिरा हुआ है और यहां पर कुछ बेहतरीन तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। अगर आप यहां पर हैं तो आपको बंदरों को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
मधुबन पार्क में पिकनिक मनाएं
यदि आप अपने प्रियजनों के साथ एक सुकून भरी शाम का आनंद लेना चाहते हैं, तो मधुबन पार्क शहर की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सिलीगुड़ी के बाहरी इलाके में स्थित यह पार्क आपको शहरी जीवन की हलचल से दूर ले जाएगा। सुकना वन के भीतर स्थित, इस पार्क में आपको विभिन्न पक्षियों और जानवरों की प्रजातियों को देखने का मौका मिलता है। आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ मधुबन पार्क में एक खूबसूरत शाम का आनंद भी ले सकते हैं।
साइंस सिटी को देखें
यदि आप सिलीगुड़ी में कुछ अलग करने का मन बना रहे हैं तो ऐसे में साइंस सिटी जाने का विचार बना सकते हैं। सिलीगुड़ी साइंस सिटी भारत के सबसे बड़े साइंस म्यूजियम में से एक है और इसका उद्घाटन 1971 में किया गया। यहां पर आप सौर मंडल जैसी विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं के बारे में अद्भुत फिल्में और 3डी फिल्में देख सकते हैं। इसके अलावा, साइंस सिटी फैमिली ट्रिपके लिए एकदम सही जगह है क्योंकि इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है। यहां के कुछ सबसे लोकप्रिय हॉल अर्थ एक्सप्लोरेशन हॉल, लाइव बटरफ्लाई एन्क्लेव और स्पेस ओडिसी हैं।
ड्रीमलैंड एम्यूजमेंट पार्क में करें मस्ती
अगर आप बच्चों के साथ सिलीगुड़ी में एक अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं तो ऐसे में ड्रीमलैंड एम्यूजमेंट पार्क में वक्त बिता सकते हैं। यह पार्क लगभग 25 एकड़ भूमि में फैला है, जहां पर आप कुछ थ्रिलिंग राइड्स के साथ-साथ खाने-पीने का मजा ले सकते हैं। फैमिली के साथ अगर सिलीगुड़ी में घूमने की बेहतरीन जगहों की बात हो तो ड्रीमलैंड एम्यूजमेंट पार्क में जाना यकीनन एक अच्छा विचार है।
इसे ज़रूर पढ़ें-फैमिली ट्रिप के लिए ये हैं दार्जिलिंग की 5 बेस्ट डेस्टिनेशन
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- chashotels, hotelsinsiliguri , tripadvisor, siliguritimes
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों