Best Places To Visit In Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत का एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यह खूबसूरत राज्य अपने धार्मिक मंदिरों, ऐतिहासिक इमारत, प्राकृतिक स्थान और हसीन समुद्री तटों के लिए दुनिया भर में फेमस है।
आंध्र प्रदेश में ऐसी कई हसीन और मनमोहक जगहें हैं, जो आज भी सैलानियों की नजर से बची हुई हैं। श्रीकाकुलम भी आंध्र प्रदेश की एक ऐसी जगह है, जहां हर सैलानी घूमने जाना चाहेगा।
इस आर्टिकल में हम आपको श्रीकाकुलम की कुछ हसीन और मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के बाद कई महीनों तक तारीफ ही करते फिरेंगे। आइए जानते हैं।
श्रीकाकुलम में मौजूद किसी हसीन और मनमोहक जगह की बात होती है, तो सबसे पहले बरुवा बीच का नाम जरूर लिया जाता है। बरुवा बीच प्राकृतिक और सामरिक रूप से आंध्र प्रदेश के लिए काफी ज्यादा महत्व रखता है।
बरुवा बीच के पास में दो प्राचीन मंदिर हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए बेहद ही पवित्र स्थल माना जाता है। विशेष मौके पर इन मंदिरों में भव्य समारोह का आयोजन भी होता है।
बरुवा एक बंदरगाह के रूप में भी काफी फेमस स्थान माना जाता है। बंदरगाह होने के चलते यहां सैलानी भी भारी संख्या में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के ये फेमस Islands थाईलैंड और बैंकॉक से कम नहीं, आप भी पहुंचें
तेलिनीलापुरम को तेलुकुंची पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि जो सैलानी प्रकृति से प्रेम करते हैं, वो सबसे पहले इस अभयारण्य में घूमने के लिए जरूर पहुंचते हैं।
तेलिनीलापुरम पक्षी अभयारण्य सिर्फ स्थानीय जीव-जंतुओं के लिए ही नहीं, बल्कि प्रवासी पक्षियों के लिए भी काफी फेमस माना जाता है। कहा जाता है कि सर्दियों के मौसम में यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां पिकनिक मनाने के लिए काफी अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। (आंध्र प्रदेश के 5 Adventurous डेस्टिनेशन्स)
कलिंगपट्टनम बीच श्रीकाकुलम के साथ-साथ पूरे आंध्र प्रदेश के लिए एक एक खूबसूरत और ऐतिहासिक समुद्री तट है। कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में कलिंगपट्टनम बीच को बंदरगाह के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। कई लोगों का मानना है कि यहां से 958 तक सिंगापुर और मलेशिया से निर्यात किया जाता था।
कलिंगपट्टनम बीच पर्यटकों के बीच भी काफी फेमस माना जाता है। समुद्र के नीले पानी, सफेद रेत और साइड-साइड में मौजूद नारियल के पेड़ इस बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। कहा जाता है कि यह समुद्री तट का इलाका कोको बागानों के लिए काफी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह अनसुनी जगह, जल्दी पहुंचें
श्रीकुरमम मंदिर मंदिर श्रीकाकुलम का एक बेहद ही पवित्र और प्राचीन धार्मिक स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि इस पवित्र मंदिर का निर्माण दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व किया गया था।
श्रीकुरमम मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। कहा जाता है कि यहां भगवान विष्णु किसी मूर्ति में नहीं, बल्कि कछुए के अवतार में विराजमान है। इस पवित्र मंदिर में करीब 2 सौ से अधिक स्तंभ मौजूद है, जो सैलानियों को काफी आकर्षित करते हैं। (आंध्र प्रदेश के फेमस हिल स्टेशन)
इसी तरह श्रीकाकुलम में स्थित अरसविल्ली मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित है। अरसविल्ली मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसका निर्माण भगवान देवेंद्र ने किया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।