दक्षिण भारत में ऐसे कई राज्य है जो अपने बेहतरीन पर्यटन के लिए जाने जाते हैं। केरल हो या तमिलनाडु यहां की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटकों के लिए हमेशा से प्रमुख केंद्र रहा है। दक्षिण भारत में ही एक और राज्य आता है जो अपने प्राकृतिक और सांस्कृतिक के लिए तो जाना जाता ही है साथ में ये राज्य अपने खूबसूरत बांध, घाटियां, पहाड़ियां और प्राकृतिक झील के लिए बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन माना जाता है।
जी हैं, मैं बात कर रहा हु दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की। आंध्र प्रदेश हमेशा से साउथ इंडिया में सैलानीयों के लिए प्रमुख स्थान रहा है। आंध्र प्रदेश अपने प्रकृतिक नज़ारे के साथ-साथ समुन्द्र तट की लहरें, घास के मैदान, रिसॉर्ट्स, हिल स्टेशन, गुफाएँ, और राष्ट्रीय उद्यान के लिए पूरे भारत में ट्रेवल के लिए जाना जाता है। अगर आप भी इस बार साउथ इंडिया के किसी राज्य का घुमने का प्लान कर रही है तो आंध्र प्रदेश का ट्रिप बना सकती है। तो चलिए जानते हैं ऐसे जगहों के बारे में जहां आपको घुमने जाना चाहिए-
इसे भी पढ़ें:केरल के इन 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं
अरकू वैली
अराकू घाटी दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में एक हिल स्टेशन है। यहां आप घुमाने के साथ-साथ खूब मस्ती कर सकती है। अराकू वैली में घुमने के साथ आप अगर कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। अगर आप अपने दोस्त या परिवार के साथ यहां जाना चाहती है तो यह आपके लिए बेस्ट ट्रिप हो सकता है। यहां की कॉफी बागान, टेढ़ी-मेढ़ी चट्टानों और अनेकों प्रकृतिक नज़ारा आपको बेहद ही खूबसूरत लगने वाले हैं।
हार्सिली हिल्स
हार्सिली हिल्स या हॉर्सलेकोंडा। इसे आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों की एक श्रृंखला भी कहा जाता है। आंध्र प्रदेश के ट्रेवल डेस्टिनेशन में इस हिल्स को बेहतरीन प्लेस माना जाता है। अगर आक ट्रेवल में कुछ नया करना चाहती है तो यहां एक बार ज़रूर जा सकती है। यहां की प्रकृतिक सौदार्यं आपके ट्रिप को ज़रूर चार चाँद लगाने वाली है। आपको बाते दे कि हॉर्सले हिल्स को एक ब्रिटिश कलेक्टर डब्ल्यूडी हॉर्सले ने 1870 में बनाया था। यह एक हिल स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है।
वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान
श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश का सबसे बेहतरीन और सबसे बड़ा उद्यान है। इस पार्क का कुल क्षेत्रफल 353 वर्ग किमी है। यह पार्क तालकोना, गुंडलकोना और गुंजन सहित कई झरनों के लिए जाना जाता है। यहां आपको तकरीबन सौ से अधिक तरह के पशु-पक्षी और जीव-जंतु आपको देखने को मिल सकते हैं। अगर आप अपने ट्रिप में कुछ नए की तलाश में है तो श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान एक अद्भुत जगह है।
इसे भी पढ़ें:भारत में मौजूद वो आइलैंड्स जहां जाने को तरसते हैं लोग
नल्लमाला हिल्स
नल्लमाल हिल्स अपने अद्भुत प्रकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां की पहाड़ियों पर आप एक शांत समय बिता सकती है। अगर आपको पेड़-पौधे, पहाड़ियों और प्रकृतिक बाज़ारों के शौकीन है तो बिना सोचे समझे यहां एक बार ज़रूर जाएं। यहाँ की एडवेंचर पार्क, ट्रेकिंग और सफारी एडवेंचर और क्रूज टूरिज्म सबसे प्रचलित ट्रेवल डेस्टिनेशन में से के माना जाता है।
मंत्रालयम
अपने ट्रिप में मस्ती के साथ-साथ कोई धार्मिक स्थल का भी दर्शन करना चाहते हैं तो मन्त्रालयम को अपने ट्रिप का हिस्सा बना सकते हैं। मन्त्रालयम आंध्र प्रदेश का एक धार्मिक तीर्थ स्थल है जो 17 वीं शताब्दी में बनाई गई थी। इस ऐतिहासिक मंदिर के साथ-साथ आप यहां कि अनेकों प्राचीन वस्तुओं, कलाकृतियों, और अद्भुत वस्तुओं के संग्रह का प्रदर्शन देख सकते हैं। तो अगली बार जन आप आंध्र प्रदेश घुमने का ट्रिप बनाएं तो इन जगहों पर ज़रूर इस बार जाएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों