सैलानियों की पहली पसंद बन रही है तमिलनाडु की यह मनमोहक जगह

Best Places To Visit In Tamil Nadu: अगर आप भी तमिलनाडु की हसीन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको इन अनोखी जगह जरूर पहुंचना चाहिए।

famous places to visit in ramanathapuram tamil nadu

Tamil Nadu Tourist Places: साउथ इंडिया हिन्दुस्तान का एक ऐसा हिस्सा है, जहां घूमने के लिए रोज हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें हैं, जहां घूमने का एक अलग मजा होता है। तमिलनाडु में मौजूद रामनाथपुरम एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के बाद दक्षिण भारत की अन्य जगहों को भूल जाएंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको रामनाथपुरम में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।

रामनाथपुरम के बारे में (What Is Ramanathapuram Famous For)

रामनाथपुरम तमिलनाडु का एक बेहद ही प्रमुख और ऐतिहासिक शहर है। जिस तरह इस शहर की खूबसूरती प्रचलित है, ठीक उसी तरह इस शहर की पौराणिक कहानी भी प्रचलित है।

रामनाथपुरम के बारे में कहा जाता है कि इसका जिक्र रामायण में भी मिलता है। कई लोगों का मानना है कि जब भगवान राम सीता को लाने के लिए समुद्र को पार करने वाले थे तब भगवान राम सबसे पहले रामनाथपुरम में ही पहुंचते थे। इसलिए इस शहर को रामनाथपुरम के नाम से जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें:अक्टूबर में दोस्तों संग भारत की इन मजेदार जगहों पर मस्ती धमाल करने पहुंचें

रामनाथपुरम के घूमने की बेहतरीन जगहें (Top Tourist Attractions in Ramanathapuram)

रामनाथपुरम में घूमने के लिए से एक बेहतरीन जगहें मौजूद है। रामनाथपुरम में मौजूद इन जगहों को सिर्फ दक्षिण भारतीय लोग ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

कुरुसादाई द्वीप (Kurusadai Island, Tamil nadu)

Kurusadai Island, Tamil nadu

रामनाथपुरम के आसपास घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले कुरुसादाई द्वीप का जिक्र जरूर होता है। कुरुसादाई द्वीप सिर्फ तमिलनाडु के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण भारत के लिए एक बेहद ही लोकप्रिय जगह है।

कुरुसादाई द्वीप मन्नार की खाड़ी में स्थित 21 द्वीपों में से एक है, जो अपनी खूबसूरती के कारण सैलानियों के बीच काफी फेमस है। इस खूबसूरत आइलैंड पर समुद्री जीवों और प्राकृतिक नजारों का दिल खोलकर आनंद ले सकते हैं। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।(तमिलनाडु में घूमने की जगहें)

अलागंकुलम बर्ड्स सैंक्चुरी (Alagankulam Birds Sanctuary, Tamil nadu)

Alagankulam Birds Sanctuary, Tamil nadu

कुरुसादाई द्वीप घूमने के बाद आप अलागंकुलम बर्ड्स सैंक्चुरी एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं। अलागंकुलम सैंक्चुरी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हरियाली के लिए काफी फेमस माना जाता है।

अलागंकुलम बर्ड्स सैंक्चुरी प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। इस सैंक्चुरी को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। आपको बता दें कि इस सैंक्चुरी में एक झील भी है जहां पक्षियों का जमावड़ा देख सकते हैं। आसपास के इलाकों में यह पिकनिक स्थल के रूप में काफी फेमस माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:Navratri 2023: दशहरा में 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे बनाएं प्लान

रामनाथस्वामी मंदिर (Ramanathaswamy Temple, Tamil nadu)

Ramanathaswamy Temple, Tamil nadu in hindi

रामनाथस्वामी मंदिर सिर्फ रामनाथपुरम ही नहीं, बल्कि पूरे तमिलनाडु एक प्राचीन और पवित्र मंदिर माना जाता है। रामनाथस्वामी मंदिर 12वीं शताब्दी में किया गया था। जो भी सैलानी रामनाथस्वामी मंदिर घूमने के लिए पहुंचता है वो यहां जरूर पहुंचता है।(तमिलनाडु के हिल स्टेशन मासिनागुडी)

रामनाथस्वामी मंदिर भवन शिव को समर्पित है। रामनाथस्वामी मंदिर के बारे में कहा जाता है बहुत पहले यह एशिया का सबसे बड़ा मंदिर हुआ करता था। इस मंदिर की वास्तुकला सैलानियों को काफी आकर्षित करती है।

रामनाथपुरम में घूमने की अन्य बेहतरीन जगहें

how to reach ramanathapuram tamil nadu

रामनाथपुरम में ऐसी अन्य कई बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आपका दिल ख़ुशी से झूम उठेगा। जैसे- अग्नि तीर्थम, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का स्मारक और धनुषकोडी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा चर्चित पंबन ब्रिज को भी एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP