herzindagi
best places to visit in porbandar

पोरबंदर की इन फेमस जगहों को एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं

अगर आप भी गुजरात घूमने का प्लान बना रहे है तो इस बार किसी और शहर में नहीं बल्कि समुद्र तट के किनारे स्थित पोरबंदर की इन खूबसूरत जगहों पर ज़रूर पहुंचें।
Editorial
Updated:- 2023-03-12, 21:14 IST

गुजरात का लगभग हर शहर खूबसूरती के मामले में किसी अन्य राज्य के शहरों से कम नहीं है। खासकर समुद्री तट पर मौजूद पोरबंदर शहर खूबसूरती और अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फेमस है।

पोरबंदर एक ऐसा शहर है जहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं, लेकिन कई लोगों को पोरबंदर की खूबसूरत जगहों के बारे में सही जानकारी नहीं होने के चलते इधर-उधर भटकते रहते हैं।

इस लेख में हम आपको पोरबंदर की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार जाने के बाद आप भी बार-बार घूमने जाना पसंद कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

पोरबंदर बीच

porbandar bech

पोरबंदर में घूमने का जिक्र होता है तो सबसे पहले यहां मौजूद पोरबंदर बीच का जिक्र ज़रूर होता है। जी हां, सबसे आकर्षित स्थानों में शामिल पोरबंदर बीच शहर का सबसे अधिक घूमे जाने वाला स्थान है।

वेरावल और द्वारका नगरी के बीच में मौजूद यह समुद्र तट शांत और आकर्षित समुद्री लहरों के लिए काफी फेमस है। इस समुद्री तट के पास में मौजूद हुजूर पैलेस भी सैलानियों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र माना जाता है। यहां आप मछली पकड़ने और वाटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

पोरबंदर बीच के अलावा आप मियानी बीच, चौपाटी बीच भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:वेटिंग टिकट पर लिखे GNWL, PQWL और RQWL का क्या होता है मतलब? आप भी जानें

पोरबंदर बर्ड सैंक्चुअरी

porbandar tourist places

पोरबंदर शहर की दूसरी सबसे चर्चित और लोकप्रिय जगहों में पोरबंदर बर्ड सैंक्चुअरी शामिल है। लगभग दो किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैले हुए इस सैंक्चुअरी में कई किस्म के पशु-पक्षी को देखा जा सकता है।

जी हां, इस सैंक्चुअरी में आप मुख्य रूप से राजहंस, डक एंड गीज़, ग्रीव्स, जैक्स, इंडियन रोलर आदि किस्मों के पक्षियों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां आप जंगल सफारी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

महात्मा गांधी जन्म स्थली

mahatma gandhi janm sthan

पोरबंदर घूमने का जिक्र हो और महात्मा गांधी जन्म स्थली के बारे में जिक्र न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। जी हां, पोरबंदर के साथ-साथ पूरे गुजरात में सबसे अधिक घूमे जाने वाला और पसंद की जाने वाली यह जगह है।

यहां आप बापू से जुड़े एक नहीं बल्कि कई सामान को करीब से देख सकते हैं। कहा जाता है कि यहां उनके बचपन की सभी चीजों को संरक्षित करने रखा गया है। ऐसे में अगर आप इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां ज़रूर पहुंचें।(गुजरात की 9 ऐतिहासिक जगह)

घुमली

famous places to visit in porbandar

पोरबंदर का घुमली एक बेहद ही फेमस और प्राचीन जगह है। कहा जाता है कि घुमली जगह 12वीं-13वीं शताब्दी के दौरान सैंधव और फिर सौराष्ट्र के जेठवा राजवंश की राजधानी के रूप में जानी जाती थी।

आपको बता दें कि इस जगह एक नहीं बल्कि कई ऐतिहासिक द्वार, मंदिर और प्राचीन काल में निर्मित संरचनाएं मौजूद हैं। यहां मौजूद नवलखा मंदिर सबसे फेमस स्थल माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:मार्च के महीने में भारत की इन हसीन जगहों को आप भी करें एक्सप्लोर


पोरबंदर में घूमने की अन्य जगहें

पोरबंदर बीच, पोरबंदर बर्ड सैंक्चुअरी, महात्मा गांधी जन्म स्थली और घुमली में घूमने के अलावा अन्य कई बेहतरीन जगहें हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। रामधुन मंदिर, दरिया राजमहल, ऐतिहासिक स्थल दरबारगढ़, कीर्ति मंदिर और रानी बाग पार्क जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।(अहमदाबाद की सबसे डरावनी जगहें)

पोरबंदर कैसे पहुंचें?

how to reach porbandar

  • हवाई सफ़र- अगर आप हवाई सफ़र से जाना चाहते हैं तो आप पोरबंदर हवाई अड्डा पहुंचकर इस शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
  • ट्रेन द्वारा- देश के किसी भी हिस्से से आप पोरबंदर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं और टैक्सी और कब लेकर शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
  • बस द्वारा-पोरबंदर शहर सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। गुजरात के किसी भी शहर से आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।