इस समय भारत के लगभग सभी हिस्से में मानसून का मौसम है। ऐसे में मानसून के मौसम में घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। लेकिन बारिश के मौसम में पहाड़ों पर घूमने जाने का मतलब खतरे को दावत देना के बराबर है। ऐसे में मानसून के मौसम में पहाड़ों को छोड़कर आप राजस्थान की सैर पर निकल सकते हैं।
राजस्थान की खूबसूरती मानसून के समय और भी अद्भुत हो जाती है। बारिश आते ही राज्य का वातावरण काफी सुहावना होता है और सैर-सपाटे करने के लिए हर राज्य से सैलानी पहुंचते हैं। अगर आप भी मानसून में राजस्थान की कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इन जगहों पर घूमना किसी जन्नत से कम नहीं होगा। आइए जानते हैं।
बारिश के मौसम में उदयपुर घूमना किसी जन्नत से काम नहीं है। झीलों की नगरी यानी उदापुर में रिमझिम बारिश में घूमना और स्ट्रीट फ़ूड का स्वाद चखना एक अद्भुत अनुभव हो सकता है। यहां लगभग 7 झील है। इन झीलों में मानसून के समय बोटिंग का बेहतरीन लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस शहर की शाही अंदाज और मानसून आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकते हैं। मानसून में आप यहां लेक पैलेस, फ़तेह सागर, पिछोला झील आदि कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:हेलीकॉप्टर से भारत के इन शहरों का अद्भुत नजारा आप भी देखें
पुष्कर शहर खूबसूरत झीलों के लिए भारत भर में प्रसिद्ध है। मानसून के समय यहां मौजूद झील का नज़ारा देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। कहा जाता है कि मानसून के समय मोर की मीठी-मीठी आवाज सभी को मग्न का देती है। रिमझिम बारिश में ऊंट की सवारी करना भी यहां सबसे अधिक पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप पुष्कर में जन्नत जैसा अनुभव करना चाहते हैं तो मानसून में यहां पहुंच सकते हैं।(पुष्कर की प्रसिद्ध जगहें)
राजस्थान में मानसून में घूमने का जिक्र हो और माउंट आबू की बात नहीं हो ऐसा बहुत कम ही होता है। राजस्थान का यह हिल स्टेशन सैलानियों के लिए बेहद ही पसंदीदा स्थल है। बारिश में माउंट आबू की खूबसूरती देखने लायक होती है। कहा जाता है कि नक्की झील का नीला पानी और वातावरण हर किसी को दीवाना बना सकता है। यहां आप गुरु शिखर, रॉक व्यू पॉइंट और दिलवाड़ा जैन मंदिर आदि कई जगहों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मानसून की काली घटाओं के बीच कुछ ऐसा होता है मुंबई का नजारा, आप भी देखें तस्वीरें
अगर आप रिमझिम बारिश के मौसम का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं और कुछ अद्भुत प्राकृतिक नज़ारा देखना चाहते हैं तो इस मानसून बूंदी ज़रूर पहुंचना चाहिए। बारिश के मौसम में यहां मौजूद भीमताल झरना देखते ही बनता है। बारिश के मौसम में भीमताल के आसपास घूमने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। भीमताल घूमने के अलावा आप तारागढ़ किला और बूंदी पैलेस भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
मानसून में उदयपुर, पुष्कर, माउंट आबू और बूंदी घूमने के साथ-साथ आप अन्य कई जगह भी घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-जयपुर, जोधपुर, बांसवाड़ा और जालौर जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।