भारत के हर राज्य की अपनी अलग खूबसूरती है। इन्हीं राज्यों में एक है राजस्थान, जिसका अपना एक अलग कल्चर है। इस राज्य की संस्कृति सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोगों को अपनी ओर खींचती है। खासतौर से, पुष्कर शहर का मेला और यहां पर प्रसिद्ध ब्रह्मा जी का मंदिर लोगां के आकर्षण का केन्द्र है। लेकिन इस शहर में इन प्रसिद्ध जगहों के अलावा, भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर घूमने का अपना एक अलग ही मजा है। यूं तो आप यहां पर दिन के किसी भी समय जा सकते हैं, लेकिन रात में यहां पर घूमने का एक अलग ही आनंद आता है।
वैसे जब भी हॉलिडे डेस्टिनेशन में नाइटलाइफ़ के बारे में बात की जाती है, तो अक्सर लोग नाइट क्लब आदि में जाने का विचार करते हैं। आपको पुष्कर में ऐसी जगहें तो नहीं मिलेंगी, लेकिन फिर भी यहां पर रात में घूमने के लिए कई दिलचस्प जगहें हैं। पब और बार के बिना भी पुष्कर की इन जगहों पर रात में घूमते समय आप खुद को एक अलग ही दुनिया में पाएंगे और आपको एक बेहद ही अविस्मरणीय अनुभव होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुष्कर शहर की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको रात में अवश्य घूमना चाहिए-
पुष्कर आने वाला हर पर्यटक पुष्कर झील अवश्य जाता है। हालांकि, यहां पर आप दिन के किसी भी समय जा सकते हैं, लेकिन रात के समय इस झील की खूबसूरती देखते ही बनती है। पुष्कर झील के किनारे लोग हैंगआउट करना काफी पसंद करते हैं। खासतौर से रात में, नदी के किनारे चलने पर एक अलग ही आनंद का अहसास होता है। इसके अलावा, कुछ लोग यहां पर स्ट्रीट फूड का आनंद लेने भी आते हैं। अगर आप रात के समय पुष्कर झील जाने का मन बना रहे हैं तो शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच आपको यहां पर घूमना चाहिए।
छोटी बस्ती में स्थित पुराना रंगजी मंदिर पुष्कर में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर में आने वाले हर पर्यटक को एक बार यहां पर जरूर घूमकर आना चाहिए। पत्थर से निर्मित, यह शानदार मंदिर ऐसा लगता है जैसे इसे दक्षिण भारत से लाया गया है क्योंकि मंदिर के बाहरी हिस्से पर द्रविड़ वास्तुकला देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। (दुनिया के 10 सबसे भव्य मंदिरों की एक झलक) अगर आप इस मंदिर में जाकर एक बेहतरीन आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सूर्यास्त के बाद इस मंदिर की यात्रा करनी चाहिए। दरअसल, इस समय मंदिर के अंदर की रोशनी ऑन होती है और उस दौरान मंदिर का वास्तुशिल्प और भी अधिक आश्चर्यजनक लगता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-नागपुर की इन भुतहा जगहों की कहानी है बेहद दिलचस्प
सफर बाजार पुष्कर में सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यह वह जगह है जहां आपको कई लोकल प्रोडक्ट्स जैसे एंब्रायडिड कपड़े और लेदर के प्रॉडक्ट मिलेंगे। यह बाजार हाथ से तैयार किए गए ऑथेटिंग प्रॉडक्ट्स को बेचता है। इस बाजार में आकर आपको पुष्कर में स्थानीय लोगों की कला और शिल्प के कौशल का अंदाजा हो जाऐगा। इस बाजार में आपको लकड़ी की कलाकृतियां, धार्मिक वस्तुएं और कठपुतली आदि भी मिल जाएंगी। अगर आप यहां पर जाना चाहते हैं तो शाम 7 बजे के बाद का समय सबसे अच्छा रहेगा।
पुष्कर झील के पास स्थित ब्रह्मा मंदिर बेहद ही फेमस है। यह पुष्कर में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानोंमें से एक है। अगर आप शांति और मौन पसंद करते हैं तो यह घूमने के लिए यकीनन एक शानदार जगह है। वैसे तो यहां पर कभी भी जा सकते हैं, लेकिन रात में आपको यहां पर काफी शांति मिलती है और इसलिए खुद से कनेक्ट होने का मौका मिलता है। इतना ही नहीं, इस समय मंदिर की दीवारों पर कलाकृति और भी अधिक सुंदर नजर आती हैं। शाम 7 बजे के बाद इस मंदिर में जाना एक अच्छा विचार हो सकता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-दिल्ली में हैं तो इस दशहरा इन 9 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- agoda, tripadvisor, thrillophilia, treebo, Wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।