मध्य प्रदेश प्राकृतिक खूबसूरती के साथ अपनी कला और कई प्राचीन इतिहास के लिए भी जाना जाता है, शायद इसीलिए इस राज्य को हिंदुस्तान का दिल भी कहा जाता है। यहां ऐसी कई खुबसूरत जगहें हैं, जो आज भी सैलानियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, लेकिन एक ये भी बात है कि यहां की कुछ बेहतरीन और गुमनाम जगहों के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है।
इसी गुमनाम जगह का नाम है 'मांडू' (मांडव)। इस शहर में आपको वीरता की कहानियां, प्रेम कहानियां और अद्भुत कलाकृतियां भी देखने को मिलेंगी। आइए जानें यहां के ऐसे ही कुछ खुबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में, जहां घूमना आपको बेहद ही एक्साइटिंग लगेगा।
विंध्याचल पर्वत श्रृंखला पर बसे मांडू शहर का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है रूपमती महल। यह महल रानी रूपमती और बादशाह बाज बहादुर के अमर प्रेम की कहानियों के लिए आज भी पूरे भारत में जाना जाता है। कहा जाता है कि रूपमती एक किसान की पुत्री और गायिका थीं, जिनकी मधुर आवाज सुन के राजा बाज बहादुर को प्रेम हो गया और बाद में उनके लिए रूपमती महल बनवा दिया। इसे रूपमती के मंडप के रूप में भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर आपको नहीं करेगा निराश, घूमने पहुंचें इन खुबसूरत जगहों पर
रूपमती महल के बगल में स्थित रेवा कुंड कई मायने में मांडू के लिए ऐतिहासिक है। कहा जाता है कि रूपमती महल में पानी की आपूर्ति के उद्देश्य से इस जलाशय का निर्माण करवाया था। ये भी मान्यता है कि बाद में इसी कुंड से कई गावों के लोग पानी लेकर जाते थे। जिस तरह से उस समय इस कुंड को बनवाया गया था, उस समय ये कुंड किसी चमत्कार से कम नहीं था। आज यह एक दर्शनीय स्थल है। (मध्यप्रदेश की अनसुनी जगहों)
एक तरह से आप मध्य प्रदेश के मांडू शहर को महलों की नगरी भी बोल सकते हैं, क्यूंकि यहां आपको एक से एक बेहतरीन और खुबसूरत महल देखने को मिल जाएंगे। जहाज महल उन्हीं में से एक है। कहा जाता है कि जहाज महल दो कृत्रिम झीलों के बीच स्थित है। इस महल का निर्माण सुल्तान गियास-उद-दिन-खिलजी द्वारा 15 वीं शताब्दी में करवाया गया था। जहाज महल की वास्तुकला को एक उत्कृष्ट उदहारण के तौर पर माना जाता है, जिसे देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं।(मध्य प्रदेश के ऑफबीट डेस्टिनेशन्स)
इसे भी पढ़ें: पूरे विश्व में फेमस हैं मध्य प्रदेश की ये 5 जगह, फैमिली के साथ आप भी करें विजिट
मांडू शहर में स्थित हर महल की अपनी एक अलग ही दस्ता और ऐतिहासिक महत्व है। कहा जाता है कि हिंडोला महल दर्शक हॉल या एक ओपन-एयर थिएटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। आज यह मांडू का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। अन्य महलों से हिंडोला महल की वास्तुकला बेहद ही खास है। इस महल का निर्माण बलुआ पत्थरों से किया गया है, जिसे देखते ही बनता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.youandi.com,www.thinkingparticle.com,www.gaonconnection.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।