herzindagi
top places to visit in joginder nagar himachal pradesh

कांगड़ा से भी बेहद खूबसूरत है हिमाचल की यह अद्भुत जगह

<strong>Famous Tourist Places In Joginder Nagar:&nbsp;</strong>अगर आप भी उत्तर-भारत की गर्मी से दूर शांत और ठंडी हवाओं के बीच घूमना चाहते हैं तो फिर हिमाचल की इस अद्भुत जगह आपको भी ज़रूर पहुंच जाना चाहिए।&nbsp; &nbsp; &nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-03-28, 09:40 IST

Famous Tourist Places In Joginder Nagar: हिमाचल प्रदेश की गोद में ऐसी कई अद्भुत, खूबसूरत और अनसुनी जगहें मौजूद हैं जहां भारतीय सैलानी घूमने के बाद जन्नत की तरह अनुभव करते हैं। इसलिए हिमाचल की हसीन पहाड़ों में हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

हर बार हम आपको कुछ ऐसी ही जगह के बारे में बताने की कोशिश करते हैं जहां जाने के बाद पर्यटकों का मन तृप्त हो उठें। इसी क्रम में हम आपको हिमाचल की हसीन वादियों में मौजूद एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो कांगड़ा से भी बेहद मनमोहक है।

जी हां, इस लेख में हम आपको हिमाचल में मौजूद 'जोगिंदर नगर' की कुछ बेहतरीन और अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गर्मियों में घूमने का एक अलग ही मज़ा है। आइए जानते हैं।

जोगिंदर नगर वैली (Joginder Nagar Valley)

Joginder Nagar Valley

जोगिंदर नगर में घूमने के लिए कोई सबसे बेहतरीन और मनमोहक जगह है तो इस शहर के नाम से ही फेमस जोगिंदर नगर वैली है। छोटे-बड़े पहाड़ों के बीच से बहती नदी और साइड-साइड से घने जंगल और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ के साथ देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

जोगिंदर नगर वैली में ट्रैकिंग करने के अलावा एक से एक खूबसूरत नजारों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। कहा जाता है कि नदी के किनारे से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा देखते ही बनता है। जोगिंदर नगर वैली की सबसे खास बात है कि यहां का मौसम भीषण गर्मी में भी बहुत कम रहता है।

इसे भी पढ़ें:अप्रैल में 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का मज़ा उठा सकते हैं आप, ऐसे बनाएं प्लान

मछियाल झील (Macchial Lake)

Macchial Lake

जोगिंदर नगर में मौजूद मछियाल झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण झील भी है। कहा जाता है कि यह झील आस्था का प्रतीक भी है। जी हां, स्थानीय लोगों अनुसार यह झील मछलियों के देवता मछिन्द्रनाथ को समर्पित है। इस झील के पास भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का मंदिर भी मौजूद जिसे बेहद ही पवित्र माना जाता है।(हिमाचल का अद्भुत खजाना है लोसर)

इस झील और यहां मौजूद मंदिर दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। बैसाखी के दिन इस झील और मंदिर के पास तीन दिनों का मेला भी लगता है। इस झील के किनारे में आप टहल भी सकते हैं।

डीयर पार्क इंस्टीट्यूट (Deer Park Institute)

Deer Park Institute

जब हसीन पहाड़ों और हसीन मौसम के बीच घूमने के लिए एक खूबसूरत पार्क मिल जाए तो भला कौन नहीं घूमना पसंद करेगा। जी हां, जोगिंदर नगर में मौजूद डीयर पार्क इंस्टीट्यूट कुछ इसी तरह का नज़ारा प्रस्तुत करता है।

पहाड़ी की चोटी पर होने चलते यह पार्क स्थानीय लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। भीषण गर्मी में भी पहाड़ की चोटी पर माइनस में तापमान रहता है। स्प्रिंग सीजन में यहां हजारों किस्म के फूलों को देखा सकते हैं।(अप्रैल में घूमने की हसीन जगहें)

जोगिंदर नगर में घूमने की अन्य जगहें

जोगिंदर नगर वैली, मछियाल झील और डीयर पार्क इंस्टीट्यूट के अलावा जोगिंदर नगर में ऐसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-65 किमी की दूरी पर मौजूद 17 वीं सदी निर्मित कमलाह फोर्ट, लगभग 20 किमी की दूरी पर मौजूद फेमस और पवित्र बैजनाथ मंदिर और पहाड़ों में मौजूद विंच कैंप भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:चिलचिलाती गर्मी से दूर भंजरारू की ठंडी हवाओं में घूमने पहुंचें

जोगिंदर नगर कैसे पहुंचें?

how to reach joginder nagar himachal pradesh

जोगिंदर नगर पहुंचना बहुत आसान है। सबसे पास में धर्मशाला एयरपोर्ट है। यहां से टैक्सी या कैब लेकर जोगिंदर नगर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा सबसे पास में पठानकोट रेलवे स्टेशन है। यहां से हिमाचल रोडवेज बस लेकर जोगिंदर नगर पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि जोगिंदर नगर कांगड़ा से लगभग 71 किमी की दूरी पर है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।