मानसून में बेहद ही मनमोहक हो जाती हैं छत्तीसगढ़ की ये जगहें

अगर आप भी छतीसगढ़ की असल खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं, तो फिर मानसून में छत्तीसगढ़ की इन बेहतरीन जगहों पर आपको भी जरूर पहुंचना चाहिए।  

 

best places to visit in chhattisgarh in monsoon

Best Places To Visit In Chhattisgarh: देश के सबसे खूबसूरत राज्यों का नाम लिया जाता है, तो उस लिस्ट में छत्तीसगढ़ का नाम जरूर शामिल रहता है। असीम सम्पदा और प्रकृति से भरपूर यह राज्य विशाल वनों से घिरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां हर रोज हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। मानसून में यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी समय-समय पर घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको छत्तीसगढ़ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मानसून के समय और भी अधिक हसीन हो जाती है। मानसून में एक्सप्लोर करके आप जन्नत जैसा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

चित्रकूट वॉटरफॉल्स (Chitrakote Waterfalls)

Chitrakote Waterfalls

मानसून में जब किसी अद्भुत जगह घूमने की बात होती है तो छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित चित्रकूट वॉटरफॉल्स का नाम जरूर लिया जाता है। यह पूरे राज्य का सबसे लोकप्रिय और चर्चित स्थान है।

छोटे-बड़े पहाड़, घने जंगल और हर तरफ मौजूद हरियाली इस वॉटरफॉल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून में इसके लुभावने दृश्य किसी को भी दीवाना बना सकते हैं। सूर्यास्त के समय यहां सैलानियों की सबसे अधिक भीड़ मौजूद रहती है। वॉटरफॉल के आसपास ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:मानसून में पुणे के पास स्थित इन अद्भुत जगहों पर घूम आएं

चिरमिरी (Chirimiri)

Chirimiri hill station

छत्तीसगढ़ में स्थित किसी बेहतरीन और अद्भुत हिल स्टेशन का नाम लिया जाता है तो चिरमिरी हिल स्टेशन का नाम जरूर लिया जाता है। असीम खूबसूरती से भरपूर यह हिल स्टेशन छोटे-बड़े पहाड़ों के साथ-साथ, घने जंगल, झरने और हरियाली के लिए काफी फेमस माना जाता है।

चिरमिरी एक ऐसा हिल स्टेशन है जो मानसून के समय बेहद ही मनमोहक लगता है। मानसून के समय यह हिल स्टेशन बादलों से ढक जाता है। चिरमिरी के किनारे स्थित गांव को भी एक्सप्लोर करना न भूलें। चिरमिरी के पहाड़ों में स्थित अमृत धारा, अकुरी नाला, रमाधा जैसे झरने को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कांगेर घाटी नेशनल पार्क (Kanger Ghati National Park)

Kanger Ghati National Park

भारत के सबसे घने जंगलों की बात होती है, तो उस लिस्ट में छतीसगढ़ का कांगेर घाटी नेशनल पार्क का नाम जरूर शामिल रहता है। यह पार्क समृद्ध जैव विविधता, लुभावने दृश्य और प्राकृतिक झरने के लिए काफी मशहूर है।

यह खूबसूरत पार्क लगभग 200 किमी के दायरे में फैला हुआ है। मानसून के समय यहां काफी संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां आप जीप सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।(मानसून में इन जगहों पर जाने से बचें)

इसे भी पढ़ें:जुलाई में पार्टनर संग इन हसीन जगहों पर आप भी एक बार जरूर पहुंचें


छत्तीसगढ़ में घूमने की अन्य जगहें

famous places of chhattisgarh

अगर आप मानसून में छत्तीसगढ़ की अन्य खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर चार्रे मर्रे झरना, मैनपाट, अचानकमार टाइगर रिजर्व, धमतरी और तीरथगढ़ फॉल्स जैसी अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP