मानसून के दौरान मौसम इतना सुहावना होता है कि मन करता है चलो कहीं ट्रिप पर चलें। खासतौर पर लोग इस मौसम में हिल स्टेशन जाने की सोचते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस मौसम में हर जगह घूमा नहीं जा सकता है। बारिश के कारण कई बार रूम में ही लॉक होना पड़ता है। आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि मानसून में कौन-सी जगहों पर घूमना नहीं चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मानसून के महीने में नहीं जाना चाहिए।
मुंबई
सपनों की नगरी कहे जाने वाली मुंबई, घूमने के लिए अच्छी जगह है। कहा जाता है कि मानसून के मौसम में इस शहर की खूबसूरती बढ़ जाती है, लेकिन जुलाई-अगस्त के महीने में यहां आपको केवल सड़कों पर पानी भरा हुआ मिलेगा। यही नहीं, बारिश के कारण ट्रेन कैंसल हो जाती है। अरेबियन सी से सड़कों पर पानी आता है। इसलिए आपको मानसून के मौसम में मुंबई जाने का प्लान नहीं बनाना चाहिए। इसके बजाय, सर्दी के मौसम में मुंबई शहर को एक्सप्लोर करें।
गोवा
क्या आप भी इस मौसम में गोवा का ट्रिप प्लान कर रही हैं? अगर हां, तो यह ख्याल अपने दिमाग से निकाल दें क्योंकि मानसून के मौसम में गोवा जाने का फायदा नहीं है। गोवा, वह जगह है जहां की नाइटलाइफ लोगों को लुभाती है। इसलिए देश-विदेश से लोग यहां ट्रिप पर आते हैं, लेकिन मानसून के मौसम में आपको गोवा नहीं जाना चाहिए।
बरसात के कारण आप बीच और शैक्स का आनंद नहीं ले पाएंगी। बारिश के कारण पार्टी भी कैंसल हो जाती हैं। इस मौसम में पर्यटकों की भीड़ भी कम होती है। साथ ही, क्योंकि इस मौसम में काफी बारिश आती है। इसलिए ट्रेन और एयरप्लेन के सफर में देरी हो सकती है। नंवबर से फरवरी, गोवा जाने के लिए सबसे बेस्ट टाइम है। (गोवा में घूमने की जगहें)
इसे भी पढ़ें:मानसून में उत्तराखंड का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, सफर होगा मजेदार
सिक्किम
नॉर्थ ईस्ट बेहद ही खूबसूरत जगह है। इनमें से एक है सिक्किम, लेकिन आप किसी भी मौसम में यहां नहीं जा सकती हैं। खासतौर पर, मानसून के मौसम में सिक्किम जाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।
बारिश के कारण यहां लैंडस्लाइड होने का डर रहता है। यही नहीं, यहां बाढ़ और चक्रवात भी आते हैं। जुलाई के महीने में यहां जमकर बारिश होती है। इसलिए मानसून के दौरान सिक्किम को अपनी ट्रैवल लिस्ट का हिस्सा न बनाएं। अगर आपको सिक्किम की खूबसूरती से रूबरू होता है तो मार्च से मई के बीच में जाएं। (सिक्किम में घूमने की जगहें)
इसे भी पढ़ें:India Monsoon Travel 2023: इस मानसून चलें भारतीय राज्यों के एक यादगार सफर पर
उत्तराखंड
उत्तराखंड भला कौन नहीं जाना चाहेगा? लेकिन मानसून के दौरान उत्तराखंड के कुछ शहर सुरक्षित नहीं हैं। इनमें धारचूला, केदारनाथ, बागेश्वर, अल्मोड़ा की कुछ जगहें शामिल हैं। इन जगहों पर बारिश के कारण आवजाही की समस्या हो जाती है।
बारिश के कारण रोड़ की हालात इतनी खराब होती है, जिसकी वजह से ट्रैवलिंग करने में परेशानी आती है। इसलिए आपको भी जून से लेकर सिंतबर तक,उत्तराखंड की इन जगहों को एक्सप्लोर नहीं करना चाहिए।
ये भी जानें
किसी भी शहर में घूमने से पहले आपको वहां के तापमान की जानकारी लेनी चाहिए। ऑनलाइन वेदर रिपोर्टे चेक करें। इसके अलावा, अपने साथ 2 पेयर छाता और रेनकोट जरूर रखें। ऐसे फुटवियर पहनें, जो कम फिसलते हों।
HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों