Best Monsoon Destinations In Bihar: बिहार का नाम सुनते ही सबसे पहले लिट्टी-चोखा और फिर बुद्ध की नगरी का ख्याल आता है। यह राज्य अपने आप में एक विस्तृत खजाना है जो पवित्र, ऐतिहासिक और अद्भुत जगहों के रूप में भी फेमस है।
बिहार में ऐसी कई हसीन और लोकप्रिय जगहें मौजूद हैं जहां सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी समय-समय पर घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। पटना और बोधगया जैसे शहरों में तो हर रोज पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
बिहार में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां मानसून में जाने का एक अलग ही मजा होता है। मानसून के इन जगहों की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको बिहार की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में आप भी घूमने पहुंच सकते हैं।
राजगीर (Rajgir)
बिहार में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले राजगीर का नाम जरूर शामिल रहता है। यह बिहार का एक ऐसा शहर है जहां हर मौसम में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। खासकर, सर्दी और मानसून के मौसम में हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
हसीन पहाड़, घंटे जंगल और प्राचीन गुफाएंराजगीर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करते हैं। खासकर पहाड़ और घने जंगलों को मानसून के समय एक्सप्लोर करने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। राजगीर में आप ग्रिधाकुटा, शांति स्तूप, साइक्लोपियन दीवार और सोन भंडार जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा शीशा का पुल भी आकर्षण का केंद्र रहता है।
इसे भी पढ़ें:मानसून वेकेशन पर जाने से पहले इन चीजों को बैग में पैक करना न भूलें, सफर रहेगा सुरक्षित
कैमूर (Kaimur)
घूमने के मामले में कैमूर को बिहार का खजाना माना जाता है। बिहार का यह एक ऐसा शहर है जहां मानसून के समय कुछ अलग ही नजारा होता है। यह नेचर लवर्स के बीच काफी फेमस माना जाता है। कहा जाता है कि इस शहर की खूबसूरती के आगे बिहार का कोई भी शहर टक्कर नहीं दे सकता है।
मानसून में बहती नदी, झील, झरने और पक्षियों की आवाज किसी को भी अपना दीवाना बन सकती हैं। इसलिए कई लोग कैमूर की पहाड़ियों को बिहार का जन्नत ही मानते हैं। कैमूर में आप कैमूर श्रृंखला, करकट जलप्रपात, तेलहार कुंड और कैमूर नेशनल पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
वाल्मीकिनगर (Balmiki Nagar)
वाल्मीकि नगर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की छोटी, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और हसीन जगह है।नदियों और नेपाल की सीमा के पास में मौजूद होने के चलते यह स्थान पर्यटकों के लिए बेहद ही खास माना जाता है।
वाल्मीकिनगर और नेपाल की सीमा जो नदी अलग करती है उस नदी के किनारे-किनारे हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि वाल्मीकिनगर घंटे और खूबसूरत जगंलों के लिए काफी फेमस है। इसके अलावा वाल्मीकिनगर जंगल टाइगर रिज़र्व के लिए फेमस फेमस है।
इसे भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ की यह मनमोहक जगह पर्यटकों की बन रही है पहली पसंद
मानसून में घूमने की अन्य जगहें
राजगीर, कैमूर और वाल्मीकि नगर नगर के अलावा बिहार में ऐसी अन्य कई हसीन और लोकप्रिय जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून के समय घूमने का एक अलग ही मजा होता है। जैसे-भागलपुर, पूर्णिया, हाजीपुर कोइलवर और बिहार और झारखण्ड की सीमा पर मौजूद गुझंदी जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों