herzindagi
places to visit in arki himachal pradesh

हिमाचल का गांव अर्की है बेहद खूबसूरत, दिल्ली से लगभग 328 किमी है दूर

अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और प्रकृति की गोद में कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगह अर्की पहुंचे।
Editorial
Updated:- 2022-03-07, 17:55 IST

हरियाली और ठंडी हवा के बीच कुछ दिन बिताना लगभग सभी पसंद करते हैं। खासकर, मन की शांति के लिए प्रकृति के बीच अपनों के साथ घूमने का कुछ अधिक ही मन करता है। प्रकृति, मन को सकारात्मक वाइब्स प्रदान करती है जो सभी तनावों को दूर करने में मदद करती है। ऐसे में जब भी प्रकृति के करीब घूमने की बात की जाती है तो उत्तराखंड या फिर हिमाचल प्रदेश जैसे शहर का नाम सबसे पहले सामने आता है।

हिमाचल प्रदेश में ऐसे कई गंतव्य स्थल है जो प्रकृति के रूप में बेहद ही फेमस है। ये स्थान सिर्फ प्रकृति के रूप में ही फेमस नहीं है बल्कि यहां मौजूद लगभग हर स्थल शांति और सुगम्य स्थल का गठजोड़ माने जाते हैं। इन्हीं स्थलों में से एक है 'अर्की'। शायद इस खूबसूरत जगह का आप नाम पहली बार सुन रहे होंगे लेकिन, आपको बता दें कि अर्की गांव दिल्ली से लगभग 328 किमी की दूरी पर है, जो अपनी खूबसूरती के लिए बेहद ही प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में दिल्ली या चंडीगढ़ के करीब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां घूमने जा सकते हैं। आइए यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं।

अर्की किला

best places to visit in arki fort inside

अच्छा, सिर्फ आप कल्पना करके देखें कि चारों तरह से कोई किला हरियाली से घिरा है और उस किले के चारों साइड से उंचे-ऊंचे पहाड़ भी मौजूद है, फिर आप बताएं कि उस स्थान का नज़ारा कैसा हो सकता है? शायद आप भी बोले कि अद्भुत। जी हां, अर्की गांव में मौजूद अर्की किला कुछ इसी नज़ारे के लिए फेमस है। अर्की किला को लगभग 18वीं शताब्दी में राणा पृथ्वी सिंह द्वारा बनवाया गया था, जो वर्तमान में हैरिटेज होटल के रूप में प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप प्रकृति की गोद में मौजूद किसी अद्भुत महल में घूमना चाहते हैं तो यहां ज़रूर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:बागेश्वर: जहां भगवान शिव और पार्वती बाघ एवं गाय के रूप में करते थे निवास

कुनिहार

best places to visit in arki himachal inside

कुनिहार का नाम आप पहली बार सुन रहे होंगे लेकिन, इस स्थान पर घूमने के बाद यक़ीनन आप एक सप्ताह से अंदर वापिस घर नहीं आने वाले हैं। अर्की में मौजूद यह सोनल जिले की एक बेहद ही खूबसूरत घाटी है, जहां हर समय सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। कहां जाता है कि पहाड़ियों पर मौजूद कुनिहार सेल्फी पॉइंट के लिए सबसे अधिक फेमस है। (ऊना हिल स्टेशन) आपको यह भी बता दें कि इस जगह का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रखा था। ऐसे में अगर आप प्रकृति की खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो एक बार कुनिहार की सैर पर ज़रूर निकले।

अर्की पैलेस

best places to visit in arki himachal pradesh inside

अर्की में मौजूद अर्की किला जिस तरह से सैलानियों के बीच फेमस है, ठीक उसी तरह अर्की पैलेस भी पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। कहा जाता है कि यहां सबसे अधिक शिलालेख और चित्रकारी प्रसिद्ध है क्योंकि, अर्की पैलेस को पुराणों और लोककथाओं द्वारा गढ़ा गया है। अगर अर्की गांव के इतिहास को किसी भी सैलानी को करीब से जानना होता है, तो सबसे पहले अर्की पैलेस ही घूमने के लिए पहुंचता है। आपको बता दें कि इस पैलेस का निर्माण पृथ्वी सिंह द्वारा बनवाया गया था।

इन स्थलों पर भी घूमने पहुंचे

best places to visit in arki himachal pradesh inside

अर्की किला, कुनिहार और अर्की पैलेस घूमने के अलावा यहां ऐसे कई धार्मिक और अद्भुत जगहें हैं जहां आप भी घूमने के लिए जा सकते हैं। अर्की में मौजूद पवित्र स्थल लुतुरु महादेव मंदिर घूमने के लिए जा सकते हैं, जो चारों तरह से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। इसके अलावा यहां मौजूद दीवाने-ए-खास महल भी घूमने के लिए जा सकते हैं। अर्की में मौजूद सिटी मार्केट में भी घूमने के साथ-साथ खरीदारी कर सकते हैं। आपको बता दें कि अर्की हिल स्टेशन के रूप में भी फेमस है।

इसे भी पढ़ें:बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए ये हैं 10 सबसे बेहतरीन जगहें

कैसे पहुचें अर्की?

best places to visit in arki himachal pradesh inside

अर्की घूमने के लिए आप आसानी से जा सकते हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि शहरों से आप अपनी कार से भी घूमने के लिए जा सकते हैं या फिर इस शहरों से बस लेकर भी चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से कैब या टैक्सी लेकर घूमने के लिए जा सकते हैं क्योंकि, अर्की गांव चंडीगढ़ से लगभग 87 किलोमीटर की दूरी है। अर्की में घूमने के लिए सस्ते और अच्छे होटल भी आसानी से मिल जाएंगे। यहां हिलामचाली, पंजाबी और हरियाणवी भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@mmtcdn.com,sanjayawasthy.in)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।