दिल्ली से लगभग 400-500 किलोमीटर के आसपास कुछ ऐसी गुमनाम जगहें हैं जिनके बारे में हम और आप बहुत कम ही जानते हैं। इस लेख से पहले मंडी हिल स्टेशन, डीडीहाट हिल स्टेशन, नहान हिल स्टेशन, सुंदरनगर, नौकुचियाताल हिल स्टेशन आदि कई ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में हम आपको बता चुके हैं। इन जगहों के बारे में पढ़ने के बाद यक़ीनन आप भी यहां ज़रूर घूमने गए होंगे।
आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिल्ली से लगभग 352 और चंडीगढ़ से लगभग 120.9 किलोमीटर की दूरी पर है। इस अद्भुत जगह का नाम है ऊना, जो एक हिल स्टेशन के रूप में सैलानियों के बीच फेमस है। यहां घूमने के साथ-साथ आप एक से एक बेहतरीन स्थानीय भोजन का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ दिल्ली या चड़ीगढ़ के आसपास ही घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप ऊना जा सकते हैं, आइए यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।
समुद्र तल से लगभग 450 फीट की उंचाई पर और लगभग 1983 में निर्मित पोंगा बांध ऊना के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। ब्यास नदी के पर बने इस बांध के आसपास की जगहों पर सिर्फ चंडीगढ़ या दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत के कई अन्य शहरों से भी लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस बांध के आसपास मौजूद प्रकृति की एक विस्तृत श्रृंखला का घर है। इसमें वाइल्ड बियर, नीलगाय, क्लॉलेस ओटर और तेंदुए जैसे जानवर को आप आसानी से देख सकते हैं। यहां विदेशी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों भी देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:3 दिन बिनसर हिल स्टेशन घूमने का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर
वैसे तो ऊना में एक से एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है लेकिन, दूर-दूर से ऊना शहर में घूमने आए सैलानी सबसे पहले थानेक पुरा घूमने के लिए पहुंचते हैं। क्योंकि, यह स्थान कई धार्मिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। खासकर कृष्णा मंदिर के लिए ये जगह बेहद ही फेमस है। कहा जाता है कि इस स्थान से कुछ ही दूरी पर एक कुआँ मौजूद है, जो लगभग 60 सीढ़ियों वाला एक प्राचीन स्थल है और सैलानियों के बीच बेहद ही फेमस है। (भारत के सस्ते हिल स्टेशन्स) आपको बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर हर साल यहां एक मेला आयोजित किया जाता है और इस मेला में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के लगभग हर शहर से लोग पहुंचते हैं।
ऊना की प्राचीन और प्रसिद्ध जगहों में से एक है कुटलहर फोर्ट। इस फेमस फोर्ट को सोलह सिंघी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस फोर्ट से फेमस गोविंद सागर झील और पोंग बांध का अद्भुत दृश्य देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस फोर्ट का निर्माण कांगड़ा के राजा संसार चंद्र ने करवाया था। इस फोर्ट को बनाने में विशाल पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। कुटलहर फोर्ट से कुछ ही दूरी पर मौजूद रायपुर पैलेस, कुटलहर वन, बिलासपुर, पिपलू और बंगाना जैसी कई अद्भुत जगहें हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
पोंग बांध, थानेक पुरा और कुटलहर फोर्ट के अलावा ऊना में ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप कभी भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। प्रसिद्ध स्थल बाबा रुद्रानंद आश्रम, जो ऊना जिले के अमलेहर गांव में स्थित है, चिंतपूर्णी देवी मंदिर और पीर निगाह जैसी कई बेहतरीन जगहों पर भी आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि थानेक पुरा और पीर निगाह ट्रेकिंग के लिए भी फेमस है। यहां आप ट्रेकिंग करते हुए प्रकृति का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं। आपको बता दें कि पोंग बांध सेल्फी पॉइंट के लिए भी प्रसिद्ध जगह है।
इसे भी पढ़ें:पूर्वोत्तर-भारत की खूबसूरत वादियों में बसी द्ज़ूकू घाटी के बारे में जानें
दिल्ली, हरियाणा या चंडीगढ़ से ऊना जाना बेहद ही आसान है। इन जगहों से आप अपनी कार से भी घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो ट्रेन से भी जा सकते हैं। आप दिल्ली या चंडीगढ़ से ऊना के लिए ट्रेन पकड़कर जा सकते हैं। ऊना रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद आप लोकल टैक्सी या कैब लेकर अपने होटल में जा सकते हैं। (मलाणा हिल स्टेशन) होटल में जाने के बाद आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली या चंडीगढ़ से आप बस लेकर भी ऊना जा सकते हैं। इन शहरों से हर एक से दो घंटे बाद ऊना के लिए बस जाती है।
अगर आप घूमने के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन खाने का भी शौक रखते हैं, तो आपको हिमाचल प्रदेश के कुछ लाजवाब और स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ज़रूर चखना चाहिए। ऊना में आप धाम, तुड़किया भात, बबरू, भेय और छा गोश्त का स्वाद चखना आप न भूलें। इसके अलावा ऊना में आप पंजाबी भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। ऊना में आप साउथ-इंडियन से लेकर पूर्व भारत में मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि थानेक पुरा चाट बाज़ार के लिए भी जाना जाता है।
ऊना में अगर आप एक से दो दिन रुकना चाहते हैं तो यहां कई सस्ते होटल है जहां आप आसानी से रूक सकते हैं। होटल पारस, कृष्णा हंस राज होटल, होटल सुविधा पैलेस, नटराज पैलेस आदि कई होटल है। यहां लगभग 800-1000 रुपये में आसानी से रूम मिल जाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@waas.gov.in,jagranimages.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।