बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए ये हैं 10 सबसे बेहतरीन जगहें

अगर आप भी बच्चों के साथ वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मुंबई की इन बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं।
Sahitya Maurya

मुंबई में ऐसी जगहों की कमी नहीं हैं, जहां आप अपनी फैमली के साथ कुछ अच्छा टाइम गुज़ार न सके लेकिन, जहां सवाल बच्चों के साथ घूमने के बारे में हो, तो काफी सोचना पड़ता है कि मुंबई में ऐसी कौन सी जगहें हैं, जहां बच्चों के साथ मस्ती-धमाल किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों के साथ आने वाले वीकेंड में मुंबई में किसी बेहतरीन जगह घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 10 जगहों पर घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

1 संजय गांधी नेशनल पार्क

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटक स्थल और राष्ट्रीय उधानो में से एक है। यह फेमस पार्क वीकेंड में बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां एक नहीं बल्कि हजारों किस्म के जानवरों को देखकर यक़ीनन बच्चे ख़ुशी से झूम उठेंगे। यह पिकनिक जगह के रूप में भी फेमस है। यहां आप सुबह 7 बजे के बाद घूमने के लिए जा सकते हैं।

 

10 स्मैश मुंबई

आपको बता दें कि स्मैश मुंबई एक वीडियो गेम हब है जहां वीकेंड में बच्चे अपने माता-पिता के साथ घूमने के लिए आते हैं। यहां गो-कार्ट ड्राइविंग, रॉक क्लाइम्बिंग, सुपर कीपर आदि गेम्स बेहद ही प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप अन्य गेमिंग एक्टिविटीज के साथ राइड्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

2 किडज़ानिया मुंबई

अगर आप आने वाले वीकेंड में फैमली और बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए किसी लोकप्रिय जगह की तलाश में है तो आपको किडज़ानिया मुंबई (KidZania Mumbai) ज़रूर जाना चाहिए। यह एक थीम पार्क है, जो 16 साल तक के बच्चों के लिए एक ग्लोबल इंडोर एंटरटेनमेंट और लर्निंग सेंटर के लिए भी जाना जाता है। यहां आप सुबह 10 बजे के बाद घूमने के लिए जा सकते हैं।

 

3 नेहरू तारामंडल

बच्चे जगमगाते तारा को खूब पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें घुमाने के लिए आप विश्व प्रसिद्ध नेहरू तारामंडल लेकर जा सकते हैं। आपको बता दें कि यहां बच्चों के लिए शो आयोजित किया जाता है जहां फ्यूचर के लिए मोटिवेट भी किया जाता है, ऐसे में आप यहां बच्चों के साथ ज़रूर घूमने पहुंचे। इस तारामंडल में द इटरनल लाइट, द वंडर्स ऑफ द यूनिवर्स आदि शो भी देख सकते हैं।

 

4 सूरज वाटर पार्क

धीरे-धीरे गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है ऐसे में गर्मी से बचने के लिए बच्चों के साथ अगर आप भी वाटर पार्क का मज़ा उठाना चाहते हैं, तो आपको सूरज वाटर पार्क ज़रूर पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि यहां लगभग 16 स्लाइड वाटर स्लाइड है। इस फेमस वाटर पार्क में एक म्यूजियम भी है जहां आप बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

 

5 हैंगिंग गार्डन

पर्यटकों और बच्चों के साथ घूमने के लिए हैंगिंग गार्डन पसंदीदा जगह बनी हुई है। यहां हर वीकेंड हजारों फैमली अपने-अपने बच्चों के साथ पिकनिक मनाने और घूमने के लिए पहुंचते हैं। ये जगह बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड के रूप में भी प्रसिद्ध है। इस गार्डन में आप सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

 

6 स्नो वर्ल्ड

स्नो वर्ल्ड, मुंबई (Snow World) आदि शहरों के लोगों के लिए घूमने के मामले में एक लोकप्रिय जगह है। यहां बच्चों के साथ-साथ आप भी स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठा सकते हैं। एक तरह से मुंबई में शिमला या मनाली जैसी मस्ती आप कर यहां सकते हैं। कहा जाता है कि स्नो वर्ल्ड का तापमान -10. C पर बना रहता है।       

 

7 एस्सेल वर्ल्ड

मुंबई की चिलचिलाती गर्मी से बचने और बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मुंबई में मौजूद फेमस एस्सेल वर्ल्ड ज़रूर घूमने के लिए जाना चाहिए। मुंबई के खूबसूरत तटीय गांव गोराई में स्थित कई मनोरंजक गतिविधि के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

 

8 गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया भारत की सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं में से एक है। यहां हर दिन लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। जब आप यहां बच्चों के साथ घूमने के लिए पहुंचे तो फोटोग्राफी,फेरी राइड या नौका विहार आदि का लुत्फ़ उठाना न भूलें। यहां से कुछ ही दूरी पर मौजूद एलीफेंटा की गुफाओं में भी घूमने का प्लान बन सकते हैं।

 

9 तारापोरवाला मछलीघर

तारापोरवाला मछलीघर (तारापोरवाला एक्वेरियम) मुंबई में बच्चों के साथ घूमने के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। कहां जाता है कि तारापोरवाला लगभग 420 से अधिक मछलियों की प्रजातियों का घर है, जो दक्षिण पूर्व एशिया से लाई गई हैं। यक़ीनन मछलियों के अनेकों रूप को देखर बच्चे ख़ुशी से झूम उठेंगे। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।

 
Travel with Kids Travel with Family Around Mumbai Best in Mumbai Travel goals