herzindagi
places to visit amravati in maharashtra travel

महाराष्ट्र जाएं तो अमरावती के इन डेस्टिनेशन्स को विजिट करना न भूलें

अमरावती में ऐसे कई बेस्ट ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन हैं जिन्हें देख कर सभी दांग रह जाते हैं, महाराष्ट्र का अमरावती शहर उन्हीं में से एक है।
Editorial
Updated:- 2020-02-28, 18:22 IST

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो अमरावती आपके लिए अच्छा ट्रेवल डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां का मौसम इतना सुहाना होता है कि यहां कई सैलानी घूमने आते हैं। अमरावती अपनी खूबसूरत झील, धार्मिक मंदिर और ऐतिहासिक जगहों के लिए अच्छा पर्यटक स्थल माना जाता है। मुंबई से लगभग 600 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ अमरावती अंबादेवी मंदिर, छत्री तालाब और भीम कुंड जैसे कई आकर्षण जगहों के लिए जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं अमरावती के 5 बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में।

चिखलदरा हिल स्टेशन

places to visit amravati in maharashtra inside

अमरावती का यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए पूरे महाराष्ट्र में फेमस है। इस हिल स्टेशन पर ऐसे कई झील हैं जहां आप खूब मस्ती कर सकते हैं। इस जगह को अमरावती में पिकनिक के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आपको नेचर की ब्यूटी से प्यार है तो इस जगह की खूबसूरती आपको जरूर पसंद आएगी। तो अगर आप भी अमरावती जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जरूर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में स्टार्ट हुई देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन

अंबादेवी मंदिर

places t visit amravati in maharashtra inside

अपनी यात्रा में किसी धार्मिक जगह भी घूमना चाहते हैं तो अमरावती शहर का अंबादेवी मंदिर आपके लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है। अमरावती के सबसे पुरानी और सबसे पवित्र मंदिरों में से एक अंबादेवी मंदिर को माना जाता है। यहां अंबादेवी को मां दुर्गा का अवतार माना जाता है। अमरावती में कहा जाता है कि विवाह या किसी खास अवसर से पहले हर कोई अंबादेवी की पूजा जरूर करता है। यहां ये भी मान्यता है कि जो भी भक्त यहां सच्चे दिल से आता है तो उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

 

मेलघाट टाइगर रिजर्व

places to visit amravati in maharashtra inside

अमरावती ट्रिप में अगर आपने मेलघाट टाइगर रिजर्व नहीं घूमा तो आपका ट्रिप अधूरा है। इस टाइगर रिजर्व जंगल मे आपको ऐसे कई जानवर देखने को मिलेंगे जो आपने कभी नहीं देखे होंगे। इस टाइगर रिजर्व की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस जंगल में आपको जीप से घूमाया जाता है। बस इसके लिए आपको जीप की फीस देनी होती है। इस टाइगर रिजर्व में आपको ब्लैक टाइगर, तेंदुआ और जंगली कुत्ता देखने को मिलेगा। रिजर्व में कई प्रजातियों के पेड़, झाड़ियों और जड़ी-बूटियों के पौधे भी आपको देखने को मिलेगे।

छत्री तालाब

places to visit amravati in maharashtra inside TWO

अमरावती में छोटे-छोटे ऐसे कई तालाब हैं जो पर्यटकों के लिए बेस्ट माने जाते हैं। लेकिन, अमरावती में छत्री तालाब को सबसे बेहतरीन और आकर्षण का केंद्र माना जाता है। ये जगह दूसरी जगहों और राज्यों से आए सैलानियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन होता है। पर्यटकों के लिए इस तालाब के बगल में एक खूबसूरत सा बगीचा भी बनाया गया है जहां लगभग हजारों तरह के फूल लगाए गए हैं। इस तालाब में आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। छत्री तालाब की तरह अमरावती में वडाली तालाब है जो पिकनिक के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है।  

 

इसे भी पढ़ें: नेचुरल ब्यूटी की अद्भुत मिसाल है सोनमर्ग के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन

भीम-कुंड

places to visit amravati in maharashtra inside

महाराष्ट्र के अमरावती में भीम-कुंड एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां घूमने लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां राजसी हिल स्टेशन, वाइल्डलाइफ और झीलों के खूबसूरत नजारे दिखने को मिलेंगे। भीम-कुंड में एक ही साथ आप प्रकृति के कई खूबसूरत नजारे और मनमोहक दृश्य का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां की हरियाली भी आपकी यात्रा में चार चांद लगायेगी।

Image Credit:(imgres,goibibo)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।