Top Places To Celebrate New Year In Western India: नए साल का आगाज बहुत जल्द होने वाला है। नया साल यानी खुशियों का दिन। इसलिए इस दिन देश भारत में खुशियों की लहर होती है।
नए साल के खास मौके पर देश की किसी शानदार और हसीन जगह पार्टी करने का एक अलग ही मजा होता है। इसलिए कई लोग शिमला से लेकर नैनीताल और जयपुर से लेकर केरल में पार्टी करने पहुंच जाते हैं।
अगर आप भी नए साल की पार्टी देश देश की किसी शानदार और लोकप्रिय जगह सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो फिर आपको इस बार देश के पश्चिमी भाग में स्थित इन खूबसूरत जगहों पर अपनों के साथ पहुंच जाना चाहिए।
देश के पश्चिमी भर में स्थित रण ऑफ कच्छ, गुजरात की एक खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है। रण ऑफ कच्छ को गुजरात के साथ-साथ पूरे भारत का शान माना जाता है, जहां हर महीने में हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
रण ऑफ कच्छ को दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान माना जाता है। रण ऑफ कच्छ गुजरात का पार्टी हब डेस्टिनेशन भी माना जाता है। नए साल के मौके पर यहां देश के हर कोने से लोग घूमने और पार्टी करने के लिए पहुंचते हैं। यहां मौजूद कैंप में ठहरकर आप रात भर न्यू ईयर पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Christmas Weekend Trip: क्रिसमस पर 2 दिन की छुट्टी लेकर 5 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गोवा एक छोटा, लेकिन विश्व प्रसिद्ध डेस्टिनेशन माना जाता है। यह अपने शानदार और खूबसूरत बीचेज के अलावा, प्राकृतिक सुंदरता और नाइटलाइफ के लिए दुनिया भर में फेमस है।
गोवा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का टॉप डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां क्रिसमस के दिन ही पार्टी स्टार्ट हो जाती है और नए साल तक चलती रहती है। गोवा में आप समुद्र के किनारे होटल बुक करके रात भर पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं। समुद्र तट के किनारे होने वाले नाच-गाने में भी शामिल हो सकते हैं। गोवा में आप पालोलेम बीच और बागा बीच घूमना न भूलें।
महाराष्ट्र देश का प्रमुख और खूबसूरत पश्चिमी राज्य है। वैसे तो महाराष्ट्र में एक से एक शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां धमाकेदार अंदाज में न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट किया जा सकता है, लेकिन मुंबई और पुणे की भीड़-भाड़ से दूर आपको लोनावाला पहुंच जाना चाहिए।
लोनावाला, महाराष्ट्र का एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां पार्टी के दौरान आपको कोई रोकने वाला नहीं होगा। लोनावाला की हसीन वादियों में आप दोस्तों के साथ यादगार पार्टी कर सकते हैं। लोनावाला में पार्टी करने के बाद राजमाची पॉइंट, पावना झील, कार्ला गुफाएं, लायंस पॉइंट और लोहागढ़ फोर्ट जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अरब सागर के तट पर स्थित दमन और दीव भारत का एक खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है, जो देश के पश्चिमी हिस्से में आता है। यहां की मनमोहक जगहें, समुद्र तट और नजारे पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।
दमन और दीव अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पार्टी हब के रूप में भी जाना जाता है। यहां स्थित देविका बीच, जैमपोरे बीच, चक्रतीर्थ बीच, गोमटीमाला बीच और नागोआ बीच में से किसी भी बीच के किनारे यादगार और शानदार न्यू ईयर पार्टी कर सकते हैं। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: New Year In North East: नए साल का जश्न नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मनाना है, तो इन पार्टी डेस्टिनेशन वाली जगहों पर पहुंचें
देश के पश्चिमी भाग में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां न्यू ईयर पार्टी का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं। जैसे- दादर एंड नगर हवेली, महाराष्ट्र में अलीबाग और माथेरान और गुजरात में सापुतारा हिल जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@khimsarhotels,osian_the_desert
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।