चंडीगढ़ शहर में अक्सर लोग अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। यह शहर हरियाणा और पंजाब की राजधानी है। इस शहर में आकर आप ना केवल शॉपिंग का मजा उठा सकते हैं, बल्कि यहां की बेहद खूबसूरत जगहों से आपकी नजरें ही नहीं हटेंगी। यहां के जो नजारे आप यहां देखते हैं, वे देश के किसी और डेस्टिनेशन में देखने को नहीं मिलते।
आप चाहे यहां पर अकेले आएं या फिर दोस्तों या परिवार के साथ, यह शहर आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। आप वीकेंड पर यहां पर मौजूद कुछ बेहतरीन गार्डन से लेकर ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चंडीगढ़ में घूमने लायक कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी एक बार जरूर देखना चाहिए-
इसे जरूर पढ़ें- चंडीगढ़ जाएं तो जरूर देखें ये म्यूजियम
जब भी चंडीगढ़ की बात ( चंडीगढ़ में इन जगहों पर जरूर जाएं) होती है तो जू के बारे में शायद ही आपके दिमाग में आए। लेकिन इस शहर में एक चिड़ियाघर भी है, जहां पर आप कई जंगली जीवों को देख सकते हैं। 505 एकड़ का यह पार्क देश के विभिन्न हिस्सों से लाए गए जानवरों का घर है। यह 1200 से अधिक जीवों का घर है। यहां पर आपको काला हिरन, सफेद हिरन, भारतीय चिकारा, भारतीय हाथी, आम तेंदुआ, शेर, तेंदुआ बिल्ली, रॉयल बंगाल टाइगर और सफेद बाघ आदि को देखने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा, पार्क आपको पक्षियों की कई प्रजातियों को करीब से देखने का अवसर भी देता है, जिनमें बाज़, कबूतर, कालिज तीतर, बार-हेडेड गीज़ और आम बटेर शामिल हैं।
अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ चंडीगढ़ में घूमने के लिए आए हैं तो आपको यहां पर स्थित जैपनीज़ गार्डन को अवश्य देखना चाहिए। इस गार्डन की मनभावन वास्तुकला, शांति और हरियाली कर किसी का मन मोह लेती है। बता दें कि इस परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन 2014 में किया गया था, जबकि चरण 2 को 2016 में जनता के लिए खोला गया था। यह गार्डन सुबह 7:30 से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है।
चडीगढ़ में पंजाबी समुदाय के लोग अधिक संख्या में रहते हैं और इसलिए जब आप यहां पर आते हैं तो आपको यहां पर स्थित विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन भी अवश्य करने चाहिए। इन्हीं में से एक है नाडा साहिब गुरुद्वारा। इस स्थान पर शहर के लोग अपने जीवन की भागदौड़ को भुलाकर परमात्मा की गोद में सुकून के कुछ पल बिताने जाते हैं। अगर आप भी अपनी छुट्टियों में कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं तो ऐसे में इस गुरुद्वारे में जाना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें- पंजाब की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनकर कांप जाती है लोगों की रूह
नेशनल गैलरी ऑफ पोर्ट्रेट्स एक ऐसी जगह है, जिसे अधिकतर लोग एक्सप्लोर ही नहीं करते हैं। लेकिन अगर आपको इतिहास या म्यूजियम में घूमना अच्छा लगता है तो चंडीगढ़ में यह जगह आपकी ट्रेवल बकिट लिस्ट में अवश्य होनी चाहिए। आपको यहां स्वतंत्रता काल से संबंधित कई चित्रों, पुस्तकों, मूर्तियों और पेंटिंग्स आदि का अद्भुत संग्रह मिलेगा। अधिकांश दस्तावेज काफी दुर्लभ हैं। यह म्यूजियम 1977 में स्थापित किया गया था और 2007 में इसका जीर्णोद्धार किया गया था। वर्तमान में, इसका प्रबंधन और रखरखाव राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
यह एक ऐसा पार्क है, जहां पर जाकर आप एक अलग ही अनुभव करेंगे, जिसे शब्दों में बयां कर पाना संभव नहीं है। चंडीगढ़ के वन और वन्यजीव विभाग द्वारा इसे मैनेज किया जाता हहै। इसमें 7 एकड़ के क्षेत्र में तितलियों की 30 से अधिक प्रजातियां हैं। एक साथ इतनी अधिक तितलियों की प्रजातियों को देखना यकीनन बेहद ही अद्भुत अनुभव है। यहां पर आपको तितलियों के अलावा कई खूबसूरत फूलों के पौधे भी मिलेंगे, जो यकीनन आपका पूरा दिन ही खुशनुमा बना देंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia, chandigarhtourism
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।