herzindagi
museums list in chandigarh in hindi

चंडीगढ़ जाएं तो जरूर देखें ये म्यूजियम

अगर आपने चंडीगढ़ घूमने का मन बनाया है तो आपको वहां के कुछ बेहतरीन म्यूजियम को भी अवश्य एक्सप्लोर करना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-04-08, 14:00 IST

चंडीगढ़ को ’द सिटी ब्यूटीफुल’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा शहर है, जिसमें प्राकृतिक और मानव निर्मित दोनों तरह के भारत के कुछ फेमस आर्किटेक्चर है। सुखना झील से लेकर रॉक गार्डन तक कई खूबसूरत जगहों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। हालांकि, चंडीगढ़ में देखने लायक जगहों की एक लंबी लिस्ट है और इसमें कई म्यूजियम भी शामिल हैं।

जी हां, चंडीगढ़ में कई बेहतरीन म्यूजियम है, जिनमें विभाजन से लेकर मॉडर्न आर्ट तक के बारे में आपको काफी कुछ जानने को मिल जाएगा। अगर आप भी चड़ीगढ़ घूमने के लिए जा रहे हैं तो इन म्यूजियम का दौरा किए बिना आपकी चंडीगढ़ की यात्रा पूरी नहीं हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चंडीगढ़ के ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण म्यूजियम के बारे में बता रहे हैं-

गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, चंडीगढ़

must see these museum in chandigarh

गवर्नमेंट म्यूज़ियम और आर्ट गैलरी चंडीगढ़ में सभी इतिहास प्रेमियों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है। यह शहर के म्यूजियम कॉम्पलैक्स में स्थित है और यह परिसर की तीन मुख्य इमारतों में से एक है। इस सरकारी म्यूजियम की स्थापना 1968 में की गई थी। इसमें पहाड़ी, गांधार की मूर्तियों, राजस्थानी लघु चित्रों और पत्थर की मूर्तियों का एक बेहतरीन कलेक्शन प्रदर्शित किया गया है। यह म्यूजियम विभाजन के बाद अस्तित्व में आया और यहां प्रदर्शित अधिकांश कलाकृतियां पहले लाहौर के सेंट्रल म्यूजियम में स्टोर की गई थीं।

चंडीगढ़ आर्किटेक्चर म्यूजियम

भारत के 50वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए, चंडीगढ़ आर्किटेक्चर म्यूजियम की स्थापना 1997 में की गई थी।दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम) इसे सिटी म्यूजियम के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर आप चंडीगढ़ के बनने की कुछ मूल योजनाओं, तस्वीरों आदि को देख सकते हैं। इस म्यूजियम का एक भाग फर्नीचर को समर्पित है जिसे विशेष रूप से शहर के लिए डिजाइन किया गया था। यहां कई ओरिजनल और रेप्लिका आसानी से देखी जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली के पहले 3D म्यूजियम में मिलेगा दुनियाभर के अजब-गज़ब एक्सपीरियंस का मजा

इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम

museums in chandigarh

यह म्यूजियम सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के सबसे अच्छे म्यूजियम में से एक है। इस म्यूजियम को 1985 में स्थापित किया गया।(इन संग्रहालयों में छिपा है राजस्थान का सम्पूर्ण इतिहास) इस म्यूजियम में डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, रूस और कोरिया जैसे देशों से एकत्रित की गई लगभग 250 गुड़िया और कठपुतलियां रखी गई हैं।

हालांकि, इस डॉल म्यूजियम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मनोरंजन करना था, लेकिन इस जगह पर बड़ी संख्या में वयस्क भी आते हैं। यहां का एक अतिरिक्त आकर्षण टॉय ट्रेन है, जो इस म्यूजियम को परिवार के साथ चंडीगढ़ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के साथ घूमने की कर रही हैं तैयारी, तो दिल्ली के इन 5 म्यूजियम में जरूर जाएं

हाई कोर्ट म्यूजियम

हाई कोर्ट म्यूजियम स्वयं में एक बेहद ही अनोखा म्यूजियम है और इतिहास प्रेमियों के लिए ज्ञान का भंडार है। यह उन सभी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। यहां प्रदर्शित कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड में डॉ. किचलू की गिरफ्तारी, लाहौर में भगत सिंह का मुकदमा, पं. जवाहरलाल नेहरू और भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद का सृजन हैं। हालांकि, यहां मिले सबसे महत्वपूर्ण भौतिक रिकॉर्ड नाथू राम गोडसे की हथकड़ी और संविधान समिति द्वारा हस्ताक्षरित भारत के मूल संविधान की एक प्रति हैं।

अब आप जब भी अगली बार चंडीगढ़ जाएं तो एक बार इन म्यूजियम में भी अवश्य जाएं और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- chandigarhtourism, wikipedia, trawell

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।