Best Weekend Getaways Near Shahzadpur Haryana: हरियाणा का शहजादपुर एक प्रमुख शहर है। यह उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा से बहुत पास में स्थित है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा के आसपास में स्थित होने के चलते यहां का मौसम हर समय सुहावना रहता है। यह सच है कि शहजादपुर में घूमने के लिए कोई चर्चित स्थान नहीं, लेकिन इस शहर के आसपास में जरूर है।
इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के शहजादपुर के आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ धमाकेदार मस्ती कर सकते हैं।
हरियाणा के शहजादपुर के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले नाहन की हसीन वादियों में ही पहुंचते हैं। नाहन हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान और झील-झरने नाहन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को 'तालाबों का शहर' भी कहा जाता है। नहान में आप हब्बान वैली, रेणुका झील और नाहन मिनी चिड़ियाघर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Places Visit In October: जिंदगी रोमांस में भर जाएगी, अक्टूबर में देश की शानदार जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित पाओंटा साहिब एक पवित्र स्थल होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। यह पवित्र गुरुद्वारा सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की याद में बनाया गया था।
यमुना नदी के तट पर स्थित पाओंटा साहिब आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकता है। नदी के किनारे आप सुकून का पल बिता सकते हैं। पाओंटा साहिब की इमारत से आसपास के लुभावने दृश्यों को भी कैद कर सकते हैं। पाओंटा साहिब के आसपास में आप ट्रैकिंग और हाईकिंग भी कर सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित सोलन हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन्स में से एक है। सोलन प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां का शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और देवदार के पेड़ों के बीच में आप यादगार पल बिता सकते हैं। सोलन में आप हब्बन घाटी, युंडुंग मठ और नालागढ़ जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सोलन में आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित चकराता किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने चकराता की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं।
चकराता अपनी खूबसूरती के साथ-साथ टाइगर फॉल्स, देवबन, बुधेर गुफाएं, चिल्मिरी गर्दन और कनासर जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। चकराता को बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Best Places Near Bathinda: वीकेंड में बठिंडा के पास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला भी हरियाणा के शहजादपुर के आसपास में घूमने के लिए एक बेस्ट हिल स्टेशन है। यहां आप किसी भी मौसम में मौज-मस्ती करने के लिए पहुंच सकते हैं।
शिमला में आप द रिज, कुफरी, जाखू हिल, समर हिल्स और मॉल रोड जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। शिमला में आप हसीन नाइटलाइफ भी एन्जॉय कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,ghughuti.org
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।