herzindagi
places for christmas party

क्रिसमस के दिन करना चाहती हैं पार्टी तो इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

क्रिसमस पार्टी के लिए भारत में कई जगहें हैं, जो बेस्ट हैं। इन जगहों पर क्रिसमस के दिन एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है।
Editorial
Updated:- 2021-11-23, 18:20 IST

पार्टी को लेकर युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज होता है। खास कर क्रिसमस पार्टी को लेकर, जिसके लिए तैयारी काफी पहले से शुरू हो जाती है। इस दिन लोग अक्सर ऐसी जगहों पर जाते हैं, जहां वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी खूब एन्जॉय कर सकें। वैसे क्रिसमस पार्टी एन्जॉय करने के लिए बहुत सी ऐसी जगहें, जहां आप अफने दोस्तों के संग जा सकती हैं। बता दें कि लोग खास कर इस त्योहार पर छुट्टी लेकर पार्टी एन्जॉय करने जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस के दिन पार्टी करना चाहती हैं तो इन जगहों पर जा सकती हैं।

बता दें कि इन जगहों पर क्रिसमस को लेकर खास तैयारी की जाती है। कुछ लोग पहले से ही बुकिंग करा लेते हैं, ताकि क्रिसमस के दिन यहां आकर पार्टी कर सकें। अगर आप भी इस बार कुछ ऐसा ही प्लान करना चाहती हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं और पार्टी प्लान करें।

कैफे मैम्बोस (गोवा)

goa for party celebration

युवाओं के बीच गोवा काफी पॉपुलर है, जहां लोग 2 से 3 दिन छुट्टियां बिताकर आना पसंद करते हैं। हालांकि, क्रिसमस पार्टी के लिए गोवा जाना चाहती हैं तो एक बार कैफे मैम्बोस को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां खाने के साथ-साथ डांस और म्यूजिक दोनों का पॉवरपैक मिलता है। बागा बीच के किनारे मौजूद यह कैफे नाइट क्लब के लिए भी काफी फेमस हैं। अगर आप पार्टी के लिए गोवा जा रही हैं तो एक बार यहां जरूर जाए। इसके अलावा भी गोवा में कई ऐसे क्लब, बार और कैफ हैं, जहां आप क्रिसमस पार्टी एन्जॉय कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:भारत के इस आखिरी गांव से है स्वर्ग जाने का रास्ता, जानें इस गांव के बारे में

ट्रिस्‍ट्‌ TRYST (मुंबई)

party in mumbai

मुंबई में क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही पार्टियां शुरू हो जाती हैं। ज्यादातर युवा यहां रातभर पार्टी करते हैं। अगर आप मुंबई जाने वाली हैं तो ट्रिस्ट जरूर जाएं। बता दें कि यह एक ग्लैमरस नाइट क्लब हैं, जहां आधी रात से पार्टी शुरू हो जाती हैं और अगले दिन सुबह तक चलती है। अगर आप पार्टी फ्रिक हैं तो इस जगह पर जरूर जाए। शानदार डांस फ्लोर के अलावा यहां डीजे भी है, जो आपकी पार्टी की रौनक को बढ़ा देगा। ट्रिस्ट के अलावा मुंबई में आर अड्डा,विंक जैसे कई जगहें हैं। हालांकि, अगर आप मुंबई में पार्टी करने वाली हैं तो पॉकेट भारी रखें।

कैसल कैफे (कोच्ची)

अगर आप पार्टी के साथ क्रिसमस फेस्टिवल को भी एन्जॉय करना चाहती हैं तो कोच्ची जाएं। दरअसल, यहां ईसाई लोगों की अच्छी खासी संख्या है, ऐसे में क्रिसमस पर यहां खास रौकन देखने को मिलती है। हालांकि, पार्टी को लेकर क्राउड मुंबई या फिर दिल्ली जैसी यहां नहीं होती, लेकिन लोग पार्टी जरूर करते हैं। कैसल कैफे, होटल एडेन गार्डन, सी लैगून हेल्थ रिज़ॉर्ट जैसी कई जगहें हैं, जहां युवाओं की अच्छी खासी-भीड़ देखने को मिलती है। इन जगहों के अलावा मार्केट या फिर घूमने की जगहों पर क्रिसमस के दिन अलग ही रौनक देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें:Mystery of India: आखिर कैसे इस दरगाह पर एक उंगली से उठ जाता है 90 किलो का पत्थर?

बौडॉइर क्लब (Club Boudoir) कोलकाता

kolkata best places for party

कोलकाता में एक से बढ़कर एक कैफे हैं, जहां लड़के और लड़कियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। यही नहीं यहां कई नाइट क्लब है, लेकिन आप जबरदस्त डांस फ्लोर और क्राउंड पसंद करती हैं बोडॉइर नाइट क्लब जा सकती हैं। क्रिसमस पार्टी में यहां हजारों की भीड़ देखने को मिलती है। इसके अलावा Privy Ultra Lounge, गोल्ड, समप्लेस एल्स जैसी कई जगहें हैं, जहां पार्टी एन्जॉय किए जा सकते हैं। कोलकाता में क्रिसमस ही नहीं बल्कि न्यू ईयर के दिन भी यहां जबरदस्त सेलिब्रेशन मनाए जाते हैं।

आप भी इन जगहों पर जाकर क्रिसमस पार्टी एन्जॉय कर सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।