herzindagi
top  hill station for honeymoon in june

जून में हनीमून के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं, तो इन 3 जगहों पर मिलेगी कम भीड़

शिमला-मनाली और मसूरी जैसी जगहों पर इस समय हनीमून के लिए जाना आपको भारी पड़ सकता है। क्योंकि यहां लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा हो रही है।   
Editorial
Updated:- 2024-06-04, 09:50 IST

भले ही गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन इसके बावजूद लोग घूमना नहीं छोड़ रहे हैं। हनीमून पर जाने वाले लोगों को ट्रिप प्लान करना ही है। जिन लोगों की शादी जून महीने में हो रही है, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस तपती गर्मी में वह हनीमून के लिए कहा जाएं। उन्हें किसी ऐसी जगह की तलाश है, जहां उन्हें गर्मी और भीड़ दोनों कम मिले।

इस समय पहाड़ों का ही मौसम ठंडा है, लेकिन पहाड़ों के हालात बहुत खराब है। हर कोई ठंडक लेने के लिए पहाड़ों पर जा रहा है। अगर आप कम भीड़ वाली जगहों पर हनीमून ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

बरोट घाटी

Less crowded hill stations

अगर आप किसी ऐसी प्राकृतिक जगह पर जाना चाहते हैं, जहां भीड़-भाड़ कम हो, तो आप हिमाचल प्रदेश की इस जगह पर जा सकते हैं।  यहां आपको भीड़ भी कम मिलेगी और होटल और रिसॉर्ट भी सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। हिमाचल प्रदेश में उहल नदी के तट पर बरोट घाटी स्थित है।

यह आपको मिनी स्विट्जरलैंड की तरह लगेगा। इस जगह को ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, इसलिए सुकून से पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए आपको यह जगह पसंद आएगी। यह एक ऐसी जगह है जहां आप आराम कर सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता देख सकते हैं।  10 किलोमीटर के भीतर कुछ दर्शनीय स्थल और अनोखे गांव भी है। यहां से उहल नदी महज 30 फीट की दूरी पर बह रही है। यह भारत में हनीमून के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- हनीमून के लिए बना रहे हैं मुंबई-पुणे का ट्रिप, तो इन जगहों पर जाना न भूलें

युकसोम 

top  hill station for honeymoon

यह स्थान एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां की खूबसूरती देखने के बाद आप वाकई समझ सकते हैं कि प्रकृति ने हमें कितना सुंदर उपहार दिया है। युकसोम  यह बहुत शांतिपूर्ण जगह है। यह माउंट कंचनजंगा के गेटवे के रूप में जाना जाता है। यहां पर कई पुराने मठ से लेकर झरने और झीलें हैं, आपको देखने को मिलेंगे। बिना भीड़ के अगर हनीमून के लिए कहीं जाना है, तो यहां आ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- IRCTC का ये विदेश टूर पैकेज है सबसे सस्ता, हनीमून के लिए फौरन बुक कर लें टिकट

 

पंगोट 

 hill station for honeymoon

भारत के उत्तराखंड में नैनीताल जिले की कोसिया कुटोली तहसील का एक गांव है। यह नैनीताल से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप नैनीताल में ही किसी शांत जगह पर हनीमून के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। क्योंकि यहां आपको भीड़ कम देखने को मिलेगी। । यहां का सनसेट देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो आकाश बोल रहा हो, इसलिए रोमांटिक ट्रिप पर जाने वाले लोगों को यह पसंद आएगा। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।