नई दिल्ली की इस जगह पर अनुष्का और विराट करेंगे grand reception party

विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को परिवार और रिश्तेदारों के लिए दिल्ली में grand reception party देंगे। जिस जगह ये grand reception party वो जगह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। 

anushka sharma and virat kohli wedding reception big

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने बिल्कुल सही कहा है रब ने बना दी जोड़ी...टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के शादी के बंधन में बंधने की खुशी जाहिर करते हुए शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "अब ये हुई ना रियल रब ने बना दी जोड़ी। अनुष्का और विराट को मेरा प्यार। मेरी शुभकामनाएं आप दोनों के साथ हैं। ऊपरवाला आप को खुशियां नवाजे।''

यहां आपको बता दें कि 9 साल पहले यानी 12 दिसंबर 2008 को ही अनुष्का की डेब्यू फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' रिलीज हुई थी और इसी दिन को अनुष्का ने अपनी शादी के लिए चुना। अब अनुष्का के लिए इससे अच्छी तारीख क्या हो सकती थी। इस फिल्म में अनुष्का शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं थीं।

ये तो आपको पता है कि अनुष्का और विराट ने साउथ इटली Tuscany में Borgo Finocchieto नाम की historic property में डेस्टिनेशन वेडिंग की है।

anushka sharma and virat kohli wedding reception inside

यहां होगी अनुष्का-विराट की grand reception party

anushka sharma and virat kohli wedding reception inside

Image Courtesy: Taj.tajhotels.com

अब विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को परिवार और रिश्तेदारों के लिए दिल्ली में grand reception party देंगे। वहीं फिल्म इंडस्ट्री और विराट के क्रिकेटर दोस्तों के लिए reception party 26 दिसंबर को मुंबई में होगी।

दिल्ली में जिस जगह अनुष्का और विराट की grand reception party होने वाली है, वो जगह बेहद ही खूबसूरत है। नई दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग से गुजरते हुए आपने Taj Diplomatic Enclave देखा होगा, वहीं अनुष्का-विराट की grand reception party होने वाली है।

Read More: कितनी खूबसूरत दिखती है यह जगह, जहां हुई अनुष्का-विराट की डेस्टिनेशन वेडिंग

anushka sharma and virat kohli wedding reception inside

Image Courtesy: Taj.tajhotels.com

Taj Diplomatic Enclave का Durbar Hall बहुत ही खूबसूरत है। इन फोटो को देखकर आपको इस बात का अंदाजा तो हो रहा होगा। इसी जगह पर 21 दिसंबर को अनुष्का-विराट अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ reception party करेंगे।

anushka sharma and virat kohli wedding reception inside

Image Courtesy: Taj.tajhotels.com

Read More: प्री वेडिंग शूट को यादगार बनाएंगे दिल्‍ली के ये 5 फेमस प्‍लेस

यहां रहेंगे अनुष्का-विराट

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का घर दिल्ली में ही है लेकिन यहां reception party करने के बाद अनुष्का और विराट मुंबई ही रहेंगे। मुंबई के वर्ली में विराट ने एक लक्सुरियस काम्प्लेक्स में एक घर बुक किया था। विराट का यह घर 35वें फ्लोर पर है। इस घर की कीमत 34 करोड़ है। विराट के इस घर में पांच कमरे हैं। घर में सभी सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। विराट की पसंद को देखते हुए घर के अंदर एक जिम भी बनाया गया है। विराट और अनुष्का शादी के बाद इसी घर में रहेंगे।

अनुष्का और विराट ने अपनी शादी का अपडेट सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा है, ''आज हमने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। इस खबर को आपके साथ शेयर करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। आपके प्यार ने हमारे इस सफर को और भी खास बना दिया है।“

यहां आपको बता दें कि आज से लगभग तीन साल पहले अनुष्का शर्मा ने बस विराट कोहली का नाम छोड़कर अपनी शादी के बारे में सब कुछ बता दिया था। Harper's Bazaar Bride को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि उन्हें डेस्टिनेशन वेडिंग करने का मन है। साथ ही उन्होंने इसी इंटरव्यू में बताया था कि वो traditional तरीके के साथ शादी करना चाहती हैं।

शादी को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इतजाम किया गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुष्का-विराट की शादी में लगभग 75 करोड़ रुपये तक खर्च हुए होंगे।

अनुष्का-विराट की डेस्टिनेशन वेडिंग की तस्वीरें देखने के बाद यही लगा कि अनुष्का ने जैसा सोचा था वैसा ही उनके साथ हो गया। शायद इसलिए उनकी और विराट की शादी को परियों की कहानी सच होती है, ऐसा कहा जा रहा है।

अनुष्का और विराट पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ही अक्सर साथ में इंस्टाग्राम पर फोटो डालते रहते थे। इतना ही नहीं स्टार्स के अलावा अनुष्का-विराट की शादी को लेकर उनके फैंस बहुत खुश हैं इसलिए हम आपको उनसे जुड़े अपडेट देते रहेंगे।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP