प्री वेडिंग शूट को यादगार बनाएंगे दिल्‍ली के ये 5 फेमस प्‍लेस

 इंडिया में pre wedding photoshoot कराने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है।

pre wedding photoshoot big

कुछ साल पहले तक कपल्स शादी की रस्मों पर ज्यादा ध्यान देते थे लेकिन आजकल उनका ध्यान pre wedding photoshoot पर ज्यादा होता है। इन दिनों पूरे इंडिया में pre wedding photoshoot कराने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। कपल्स अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए pre wedding photoshoot करवाते हैं। एक तरफ जहां बेस्ट आउटफिट्स और एक्सप्रेशन्स का होना जरूरी हैं वहीं दूसरी तरफ बेस्ट लोकेशन का भी होना जरूरी है।
Pre wedding photoshoot कराने की एक खास वजह यह होती है कि शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन थोड़ा फ्रेंडली हो जाएं। दिल्ली और एनसीआर में pre wedding photoshoot के लिए कई जगह हैं लेकिन कुछ प्लेस ऐसे हैं जहां कम बजट में बेस्ट pre wedding photoshoot कराया जा सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं दिल्ली की टॉप 5 ऐसी जगह जहां कम बजट में बेस्ट pre wedding photoshoot कराया जा सकता है। साथ ही हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जो आप इन लोकेशन पर शूट कराते टाइम याद रखेंगी तो आपका Pre wedding photoshoot बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।

लोधी गार्डन

pre wedding shoot lodhi garden

Image Courtesy : Pxhere.com

अगर आप अपने pre wedding photoshoot में पार्क लोकेशन दिखाना चाहती हैं तो लोधी गार्डन आपके लिए बेस्ट है। लोधी गार्डन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के पास स्थित है जो कि हुमायूं के मकबरे से महज तीन किलोमीटर दूर है। लोधी गार्डन 15वीं और 16वीं सदी के बीच बना था। यहां पर बीचों-बीच शीश गुंबद है जो उस समय की वास्तुकला का बेजोड़ नमूना पेश करता है।
Tip : अगर आप यहां पर अपना pre wedding photoshoot करने का मन बना चुकी हैं तो early morning लोकेशन पर पहुंचना ज्यादा सही होगा या फिर आप शाम के समय भी इस लोकेशन पर अपना खूबसूरत photoshoot करा सकती हैं।
Entry fee : Nil
Timings : 6am-7:30pm

Read more : ऐसी 5 जगहें जहां कम बजट में हो सकता है Happy Honeymoon

हुमायूं का मकबरा

pre wedding shoot humayun town

Image Courtesy : Pxhere.com

हुमायूं का मकबरा फेमस पुराने किले के पास स्थित है। इस मकबरे को हुमायूं की याद में बनवाया गया था। साल 1993 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में भी घोषित किया गया था। हुमायूं टाउन चारों तरफ बगीचे से घिरा हुआ है।
Tip : अगर आप यहां सुबह जाएंगे तो ज्यादा सही रहेगा क्योंकि दोपहर के समय यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है।
Entry Fee : 30 रुपये (Indians) और 500 रुपये (Foreigners)
Timings : 6am-6pm

नीमराना फोर्ट

pre wedding shoot neemrana

Image Courtesy : Pxhere.com

10 मंजिला इस विशाल फोर्ट को तीन एकड़ में अरावली पहाड़ी को काट कर बनाया गया था। यही वजह है कि इस फोर्ट में नीचे से ऊपर जाना किसी पहाड़ी पर चढ़ने का अहसास कराता है। इस फोर्ट में आपको अंग़्रेजों के दौर की कई छाप दिखाई देंगी।
Tip : अगर आप अपने pre wedding photoshoot को रॉयल लुक देना चाहती हैं तो नीमराना फोर्ट आपके लिए बेस्ट लोकेशन है। इसके लिए आप नीमराना फोर्ट के अंदर बने हॉटल स्टाफ को भी contact कर सकती हैं।

Entry Fee: 500 रुपये
Timings: 9am-4pm

गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज़

pre wedding shoot garden of five senses

Image Courtesy : Pxhere.com

लगभग 20 एकड़ में फैला यह पार्क बेहद ही खूबसूरत पार्क है। साकेत मेट्रो स्टेशन से थोड़ी ही दूरी पर यह पार्क स्थित है। सर्दी के समय यहां pre wedding photoshoot कराना बेस्ट ऑप्शन होगा।
Tip : दोपहर के समय आप गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज़ में pre wedding photoshoot कराए तो ज्यादा सही होगा।
Entry Fee : 30 रुपये
Timings : 9am-6pm (winters)

ओखला बर्ड सेंचुरी

pre wedding shoot okhla bird century

Image Courtesy : Pxhere.com

नोएडा और दिल्ली के बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी 400 एकड़ में फैली हुई है। ओखला बर्ड सेंचुरी में कराया गया photoshoot बेहद ही खूबसूरत नजर आता है।
Tip : ओखला बर्ड सेंचुरी में photoshoot कराते टाइम आपको काफी दूर तक पैदल चलना पड़ सकता है क्योंकि vehicles सेंचुरी के अंदर allowed नहीं है। यहां की खासियत यह है कि सुबह 7 बजे से ही आपको एंट्री मिल जाएगी। अगर आप early morning photoshoot कराना चाहती हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।
Entry Fee : 30 रुपये ((Indians) और 350 रुपये (Foreigner)
Timings: 7am-5:30pm

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP