herzindagi
Anushka Virat Off To Rome For Honeymoon big

इस खूबसूरत जगह पर अनुष्का और विराट मना रहे हैं हनीमून

हर तरफ विरुष्का की जोड़ी छाई हुई है...कभी उनकी शादी के चर्चे तो कभी दिल्ली और मुंबई में होने वाली grand reception party को लेकर अनुष्का और विराट की जोड़ी सुर्खियों में है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-12-15, 13:35 IST

हर तरफ विरुष्का की जोड़ी छाई हुई है...कभी उनकी शादी के चर्चे तो कभी दिल्ली और मुंबई में होने वाली grand reception party को लेकर अनुष्का और विराट की जोड़ी सुर्खियों में है। 

12 दिसंबर को अनुष्का और विराट ने साउथ इटली Tuscany में Borgo Finocchieto नाम की historic property में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। अब विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को परिवार और रिश्तेदारों के लिए दिल्ली में grand reception party देंगे। वहीं फिल्म इंडस्ट्री और विराट के क्रिकेटर दोस्तों के लिए reception party 26 दिसंबर को मुंबई में होगी। 

 

Today we have promised each other to be bound in love for ever. We are truly blessed to share the news with you.This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey.

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) onDec 11, 2017 at 7:32am PST

दिल्ली में जिस जगह अनुष्का और विराट की grand reception party होने वाली है, वो जगह बेहद ही खूबसूरत है। नई दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग से गुजरते हुए आपने Taj Diplomatic Enclave देखा होगा, वहीं अनुष्का-विराट की grand reception party होने वाली है। 

Read More: कितनी खूबसूरत दिखती है यह जगह, जहां हुई अनुष्का-विराट की डेस्टिनेशन वेडिंग

विरुष्का की शानदार वेडिंग पर देशभर की नजर रही। इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बाद हर तरफ उसकी चर्चा रही और अभी भी हो रही है। मीडिया सूत्रों की माने तो उनके वेडिंग प्लानर ने यह बताया है कि उन्हें दो महीने तक नहीं पता था कि वह विराट-अनुष्का की शादी प्लान कर रहे हैं। 

हालांकि अब यह कपल चल रही चर्चाओं और मीडिया से दूर अपनी वेडिंग को बहुत एंजॉय कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अपने हनीमून के लिए निकल गए हैं। खबरों के मुताबिक हनीमून के लिए दोनों ने रोम शहर को चुना है और दोनों लगभग एक सप्ताह यहां रुकने वाले हैं। 

 

Much needed break with my ❤

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) onJul 12, 2017 at 8:56am PDT

 

अपने समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और कुछ फेमस प्रेम कहानियों के कारण यह शहर विरुष्का के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। इधर दोनों के परिवार वाले घर की ओर लौटने लगे हैं जिससे  इंडिया में होने वाले शानदार रिसेप्शन की तैयारी कर सकें। 

Read More: नई दिल्ली की इस जगह पर अनुष्का और विराट करेंगे grand reception party

अमेरिका की मशहूर ट्रेवल magazine कॉनडे नास्ट ट्रैवलर ने जब 28वीं बार लोगों से पूछा कि दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है तो 1,28,000 लोगों ने वोट दिए थे जिसमें से 10 में से 8 शहर यूरोप के थे और उनमें से एक इटली का रोम शहर था। यह 3,000 साल पुराना शहर है और यहां आज भी संस्कृति और इतिहास को बचा कर रखा गया है केवल म्यूजियम में ही नहीं, बल्कि यहां की सड़कों पर भी इतिहास की झलक नजर आती है। 

रोम, इटली की capital है। यहां देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं लेकिन रोम की हजारों सालों पुरानी इमारतें लोगों को अपनी तरफ attract करती हैं। अगर आप बॉलीवुस स्टार्स के इंस्टाग्राम फीड को देखेंगे तो आपको किसी ना किसी तस्वीर में रोम नजर आ जाएगा। 

 

Everyday is a valentine day if you want it to be. You make everyday seem like one for me ❤❤. @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) onFeb 14, 2017 at 11:33pm PST

 

अभी हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की instagram feed ने रोम की खूबसूरती को अच्छे से बयां किया। उनकी instagram feed देख आप यह जरूर समझ जाएंगे ‘Rome wasn't built in a day’. 

रोम में St. Peter's Square के सामने खड़े होकर फोटो क्लिक कराने की बात ही कुछ और है, जो वैटिकन सिटी में स्थित है। इसके अलावा रोम में Mausoleum of Hadrian है जिसे Castel Sant'Angelo भी कहा जाता है। इन सबके बीच हम Colosseum कैसे भूल सकते हैं जिसे Flavian Amphitheatre के नाम से भी जाना जाता है।

 

Some things just take your breath away. #PCinItaly

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) onOct 8, 2017 at 9:12am PDT

 

अगर आप ओपेरा देखने के शौकीन हैं, तो रोम आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। डांस, म्यूजिक और आर्ट में इंटरेस्ट रखने वाले लोगों के लिए रोम की शामें बड़ी खास हो सकती हैं। यहां 80 से भी ज्यादा थिएटर हैं। यही नहीं रात में यहां की इमारतें ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं या फिर आप यह कहें कि रोशनी की चादर में यहां इमारतों की खूबसूरती बढ़ जाती है। रोम के फैशन के भी क्या कहने? दुनिया के नामी गिरामी फैशन डिजाइनरों ने रोम से ही अपनी शुरुआत की थी। सोरेले फॉन्टेना, ब्रिओनी जैसे मशहूर फैशन डिजाइनर्स रोम के ही हैं। इसके अलावा, डिजाइनर कपड़ों और एंटीक के लिए यहां से खरीदारी जरूर करनी चाहिए। 

हमें इंतजार है अनुष्का-विराट की रोम travel diary का... 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।