unknown things about sheetla mata mandir in gurugram

जानिए क्यों गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में लोग पेड़ पर बांधते हैं धागा

गुरुग्राम में स्थित माता शीतला का मंदिर कई साल पुराना है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, माता शीतला यहां साक्षात वास करती हैं। इस मंदिर में हर रोज हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-22, 23:00 IST

माता शीतला का एक भव्य मंदिर गुरुग्राम में स्थित है। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि करीब तीन सौ साल पहले शीतला माता ने यहां के सिंघा जाट नाम के व्यक्ति को सपने में दर्शन दिया था और इसके बाद से इस मंदिर को बनाया गया। मान्यता है कि माता यहां साक्षात वास करती हैं। चलिए इस मंदिर के बारे में आपको कुछ खास बातें बताते हैं।

कौन हैं शीतला माता?

शीतला माता की ब्राह्मण, क्षत्रिय, जाट, वैश्य और गुर्जर आदि कई समाजों में कुलदेवी के रूप में पूजा होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, शीतला माता को भगवान शिव की अर्धांगिनी शक्ति का ही रूप मानते हैं। देवलोक से देवी शीतला ने अपने हाथ में दाल के दाने लेकर धरती लोक पर राजा विराट के राज्य में रहने आई थीं।

 इसे भी पढ़ें- Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ

माता शीतला का गुरुग्राम में स्थित मंदिर क्यों है खास

इस मंदिर में सोमवार को दर्शन करने का एक अलग ही महत्व होता है। इस मंदिर में साल भर में करीब 10 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। शीतला माता को यहां पर लाल रंग का दुपट्टा और मुरमुरा प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।(आखिर कौन थीं महाभारत काल की 5 सबसे खूबसूरत स्त्रियां)

मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में जो भी भक्त पूजा करने आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शीतला माता के गुरुग्राम में स्थित इस मंदिर में दूसरे शहरों से भी लोग आकर शादी करते हैं और बच्चों का मुंडन भी कराते हैं।

 इसे जरूर पढ़ें:रामायण से लेकर महाभारत तक, ये थीं 5 सबसे बहादुर महिला योद्धा

माता शीतला के मंदिर में लोग क्यों बांधते हैं धागा?

why people tie knot on tree in sheetla mata mandir in gurugram

इस मंदिर में कई भक्त मुख्य द्वार पर बरगद के पेड़ पर चुन्नी या मौली बांधकर शीतल जल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। स्त्रियां संतान प्राप्ति के लिए भी माता पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए इस पेड़ पर धागा बांधते हैं।

आपको शीतला देवी मंदिर के बारे में जानकर कैसा लगे हमें कमेंट करके बताएं।  इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;