buying steel utensils

स्टील का बर्तन किस दिन खरीदना चाहिए, ज्योतिष से जानें

सप्ताह के सातों दिन का विशेष महत्व है। वहीं इस दौरान कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदना शुभ और अशुभ भी माना जाता है। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-14, 14:30 IST

(best to buy steel utensils) धातु के बर्तन खाना बनाने से लेकर पानी पीने तक के कई फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। अलग-अलग धातु के बर्तनों को अलग-अलग अहमियत होती है। इसके सिर्फ फायदे ही नहीं, बल्कि इससे संबंध व्यक्ति के भाग्य से भी जुड़ा है। बात करें स्टील के बर्तन की, तो ये कोई फायदा भी कुछ खास नहीं पहुंचाता है और न ही नुकसान होता है। स्टील के बर्तन से व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होती है।

वहीं अधिकतर लोगों के घर में स्टील के बर्तन खाना बनाने और खाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और दूसरे धातु के अतिरिक्त सस्ते में भी मिल जाते हैं। इसलिए सभी लोगों स्टील के बर्तन का प्रयोग करते हैं।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अगर आप स्टील का बर्तन खरीद रहें हैं, तो किस दिन खरीदें। जिससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सके। 

इस दिन खरीदें स्टील के बर्तन

vYbpqUOL

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्टील के बर्तन सोमवार (सोमवार मंत्र) के दिन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन बेहद उत्तम है। इस दिन खरीदने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

स्टील का बर्तन नहीं पहुंचांते कोई नुकसान

अगर आप स्टील का बर्तन खरीद रहें हैं, तो यह आप बिना किसी चिंता के खरीद सकते हैं। क्योंकि इससे व्यक्ति को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है और यह सबसे सस्ता और लंबे समय तक चलने वाला बर्तन माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - पूजा घर में बर्तन रखते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

पूजा-पाठ में कर सकते हैं स्टील के बर्तन का इस्तेमाल 

स्टील का बर्तन शुभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूजा-पाठ में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे कि भोग लगाने के लिए बर्तन, पंचामृत और अगर बत्ती रखने के लिए भी स्टील के बर्तन का आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इससे किसी भी व्यक्ति को कोई दोष नहीं लगता है। 

इसे जरूर पढ़ें - पूजा में क्या है तांबे के बर्तनों का महत्व, जानें एक्सपर्ट से

स्टील का बर्तन है खरीदने के दौरान जरूर करें ये चीज

सोमवार के दिन अगर आप स्टील का बर्तन खरीद रहे हैं, तो इसे सबसे पहले घर लाकर अक्षत (अक्षत लगाने का नियम) और टिका लगाएं। उसके बाद उस बर्तन को पहले पूजा के लिए इस्तेमाल करें। बाद में रसोईघर में इसका उपयोग कर सकते हैं। स्टील के बर्तन का खास बात यह है कि इससे किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं होता है।

स्टील का धार्मिक महत्व 

stainless steel utensils  hlegk

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्टील के बर्तन को अपवित्र माना जाता है, लेकिन अगर आपके पास तांबा, पीतल, सोना और चांदी का बर्तन नहीं है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे किसी भी तरह का व्यक्ति पर कोई गहरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;