herzindagi
vastu tips for puja room

पूजा घर में बर्तन रखते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

पूजा घर में भगवान की आराधना करते हुए हमें कुछ बर्तनों की जरूरत पड़ती है। लेकिन इन्हें रखते समय आपको वास्तु के कुछ छोटे-छोटे टिप्स का ख्याल रखना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-08-31, 02:00 IST

हम सभी अपने घर में पूजा घर अवश्य बनाते हैं। इसे घर का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यहां पर हम अपने इष्ट देव की स्थापना करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। अपने आराध्य की पूजा करते हुए हमें कुछ बर्तनों की भी जरूरत पड़ती है। पूजा की थाली में हम रोली चावल सहित पूजन की अन्य सामग्री रखते हैं। इसके अलावा, लोटा, छोटी कटोरी व दीपक आदि का भी इस्तेमाल किया जाता है।

पूजा के इन बर्तनों को लोग पूजा घर में रखते हैं। हालांकि, इन्हें रखने का भी अपने कुछ नियम होते हैं। इन नियमों का अगर ध्यान रखा जाए तो इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास़्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि पूजा घर में बर्तन रखते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

puja room utensils and vastu tips in hindiसही हो बर्तन

जब भी आप पूजा घर में बर्तन का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप केवल उन्हीं बर्तनों को रखें, जिनका संबंध पूजा से हो। कई बार यह देखने में आता है कि कुछ लोगों के घरों का पूजाघर काफी बड़ा होता है। ऐसे में वे अन्य बर्तन भी वहां पर रख देते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए।

ना रखें मिट्टी के बर्तन

puja room vastu ()

आप पूजा घर में चांदी, पीतल या तांबे के बर्तनों को रख सकते हैं। यहां पर आपको मिट्टी के बर्तन नहीं रखना चाहिए। दरअसल, इस तरह के बर्तन पूजा स्थान की एनर्जी को अब्जॉर्ब कर लेते हैं, जिससे वहां की पॉजिटिविटी कम हो जाती है। अगर आप यहां पर मिट्टी का बर्तन रखना चाहते हैं तो ऐसे में टेराकोटा मिट्टी का बना हुआ मंगल कलश जल भरकर रखें। याद रखें कि मिट्टी के बर्तनों को कभी भी खाली पूजा घर में नहीं रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें -  किस समय कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ, हो सकता है लाभ

गंदे ना हों बर्तन

जब आप पूजा घर में बर्तन रख रहे हैं या फिर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि वे बर्तन गंदे नहीं होने चाहिए। हमेशा इन बर्तनों को साफ करके ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि पूजा के बर्तन टेढ़े-मेढ़े नहीं होने चाहिए। पूजा घर के बर्तन पुराने हो सकते हैं। लोग अपने पूर्वजों के बर्तनों को पूजा घर में इस्तेमाल करते हैं। इसे करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन वे पुराने व टेढ़े-मेढ़े नहीं होने चाहिए।

घर के बर्तनों को करें अवॉयड

कई बार जब लोग पूजा घर में पूजा करते हैं तो घर की किचन में रखे हुए बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आपको पूजा घर के लिए बर्तनों की जरूरत है तो मार्केट से नए बर्तन लाकर उन्हें ही इस्तेमाल करें। घर की किचन में रखे बर्तनों को उतना शुद्ध नहीं माना जाता है। दरअसल, इन बर्तनों को कई लोग पहले इस्तेमाल कर चुके होते हैं, इसलिए वे पूजा के लिए उतने अच्छे नहीं माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें - सिर्फ एक बाल्टी पानी आपके लिए समृद्धि के रास्ते खोल सकता है

ना हों एल्युमिनियम के बर्तन 

vastu tips puja room utensil in hindi

पूजा घर में कभी भी एल्युमिनियम के बर्तन नहीं रखने चाहिए। अगर आप चांदी के बर्तन नहीं रख सकते हैं तो तांबे के बर्तन इस्तेमाल करें। आप चाहें तो छोटे बर्तन इस्तेमाल करें, लेकिन एल्युमिनियम के बर्तनों को अवॉयड करना चाहिए। एल्युमिनियम के अलावा चीनी मिट्टी के बर्तन व शीशे के बर्तन भी पूजा घर में रखने से बचना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- amazon

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।